विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rolls-Royce को टक्कर देने आई BYD की नई लग्जरी लिमोजिन Yangwang Altior, 1,000KM रेंज समेत पानी में तैरने जैसे फीचर्स से लैस

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:15 PM (IST)

BYD Yangwang Altior एक अल्ट्रा-लग्जरी इलेक्ट्रिक लिमोजिन है, जिसमें 1,000 KM से ज्यादा की रेंज, चार मोटर और प्रीमियम फीचर्स हैं।

BYD की नई लग्जरी लिमोजिन Yangwang Altior रिवील

BYD की नई लग्जरी लिमोजिन Yangwang Altior रिवील

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD ने अपनी अल्ट्रा-लग्जरी कार ब्रांड Yangwang के तहत नई लिमोजिन Altior को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। BYD Yangwang Altior अपने लंबे और शानदार डिजाइन, लग्जरी फीचर्स और अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक तकनीक के चलते यह कार चर्चा में है। इसे खासतौर पर Rolls-Royce जैसी लग्जरी लिमोजिन को टक्कर देने वाली कार के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी ने इसमें 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज, सेकंड जनरेशन Blade बैटरी और Quad Motor सेटअप जैसे फीचर्स दिए हैं।

BYD Yangwang Altior का डिजाइन Rolls-Royce जैसा

Yangwang Altior का एक्सटीरियर डिजाइन पहली नजर में Rolls-Royce की याद दिलाता है। इसकी लंबी और शानदार बॉडी, आकर्षक फ्रंट प्रोफाइल और कोच डोर इसे एक प्रीमियम लिमोजिन का लुक देते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका डिजाइन प्राचीन चीनी कांस्य समारोहिक पात्र Ding से प्रेरित है। यही वजह है कि कार में पारंपरिक चीनी डिजाइन एलिमेंट्स और आधुनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल तकनीक का मेल देखने को मिलता है।

BYD Yangwang Altior (2)

कार के फ्रंट में बड़ा ग्रिल दिया गया है, जिसमें डायमंड जैसी डिजाइन वाले एलिमेंट्स और ऑरेकल बोन स्क्रिप्ट में Yangwang का लोगो दिखाई देता है। इसके हेडलाइट्स भी काफी खास हैं। इनमें क्रिस्टल ग्लास के साथ 12 घूमने वाले लाइट एलिमेंट्स दिए गए हैं।

BYD Yangwang Altior (3)

कोच डोर और 21-इंच के अलॉय व्हील्स

साइड प्रोफाइल से Yangwang Altior का डिजाइन काफी हद तक Rolls-Royce जैसी लग्जरी लिमोजिन से मिलता-जुलता नजर आता है। इसमें लंबे सिल्हूट के साथ कोच डोर दिए गए हैं। कार में 21-इंच के व्हील्स मिलते हैं, जिन्हें मल्टी-स्पोक, पॉलिश्ड डिस्क और पूरी तरह कवर वाले ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें 275/45-सेक्शन वाले कॉन्टिनेंटल टायर लगाए गए हैं। इसके अलावा, कार में डुअल-टोन पेंट स्कीम भी दी गई है।

BYD Yangwang Altior (4)

BYD Yangwang Altior का डाइमेंशन

आकार के मामले में भी Yangwang Altior काफी बड़ी है। इसकी लंबाई 5,600 mm, चौड़ाई 2,030 mm और ऊंचाई 1,590 mm है। इसका व्हीलबेस 3,500 mm है, जो इसके केबिन में ज्यादा जगह उपलब्ध कराने में मदद करता है। कंपनी के अनुसार, इसकी लंबाई Rolls-Royce Ghost Extended Wheelbase के लगभग बराबर है, जबकि इसका व्हीलबेस उससे भी ज्यादा है।

BYD Yangwang Altior (5)

BYD Yangwang Altior का इंटीरियर

Yangwang Altior का इंटीरियर इसे दूसरी लग्जरी लिमोजिन से अलग पहचान देता है। कंपनी ने इसके केबिन को पारंपरिक चीनी वास्तुकला की थीम पर तैयार किया है। इसमें सेमी-एनिलीन लेदर, चुनिंदा नेचुरल वुड पैनल और प्रीमियम प्योर वूल फ्लोर मैट दिए गए हैं। लग्जरी अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए दरवाजों में छाते रखने की सुविधा भी दी गई है, जो जरूरत पड़ने पर बाहर निकल सकते हैं।

BYD Yangwang Altior (6)

डैशबोर्ड पर दो बड़ी स्क्रीन

कार के डैशबोर्ड पर दो बड़ी स्क्रीन दी गई हैं। इनमें एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और दूसरी सेंट्रल टचस्क्रीन है, जो आगे की पैसेंजर साइड तक फैली हुई है। इसी स्क्रीन के जरिए कार के ज्यादातर इन-व्हीकल फंक्शंस को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के दाईं तरफ कुछ फिजिकल कंट्रोल दिए गए हैं। सेंटर कंसोल के निचले हिस्से में भी स्विच का एक सेट मिलता है।

BYD Yangwang Altior (9)

लगे हैं जीरो ग्रैविटी सीट्स

Yangwang Altior को चार सीटों वाली लिमोजिन के रूप में तैयार किया गया है। इसमें पीछे बैठने वाले यात्रियों को खास तौर पर ज्यादा आराम देने पर ध्यान दिया गया है। रियर पैसेंजर्स के लिए जीरो ग्रैविटी सीट्स दी गई हैं, जिनमें पावर्ड लेग रेस्ट और मैकेनिकल मसाज फंक्शन मिलता है। BYD के मुताबिक, पीछे बैठने वाले यात्रियों को 354 mm का नी रूम और 1,209 mm का लेग रूम मिलता है।

BYD Yangwang Altior (8)

रियर पैसेंजर्स के लिए अलग सेंटर कंसोल

पीछे की दोनों सीटों के बीच फुल-साइज सेंटर कंसोल दिया गया है। इसमें कार के अलग-अलग फंक्शंस को कंट्रोल करने के लिए बटन और शैम्पेन फ्लूट होल्डर्स मिलते हैं। इसके अलावा, पीछे बैठे यात्री एक बटन की मदद से आगे वाली पैसेंजर सीट को फोल्ड कर सकते हैं। इससे उन्हें सामने की सड़क का बिना किसी रुकावट के बेहतर नजारा देखने को मिलता है।

BYD Yangwang Altior (10)

21.4-इंच की ओवरहेड स्क्रीन

फीचर्स के मामले में भी Altior काफी प्रीमियम नजर आती है। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ रेफ्रिजरेशन कंपार्टमेंट दिए गए हैं। इसके अलावा, लोगों के मनोरंजन के लिए 21.4-इंच की ओवरहेड स्क्रीन और 39-स्पीकर वाला Dynaudio साउंड सिस्टम मिलता है। इतने बड़े और लग्जरी केबिन के बावजूद कार में 532 लीटर का लगेज स्पेस दिया गया है।

BYD Yangwang Altior (12)

1,000 KM से ज्यादा की रेंज देगी BYD Altior

इस इलेक्ट्रिक लिमोजिन की सबसे बड़ी खासियत इसकी सेकंड जनरेशन Blade LFP बैटरी है। BYD ने फिलहाल इसकी पूरी बैटरी क्षमता और तकनीकी जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, उम्मीद है कि इसमें 100 kWh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके आधार पर कंपनी की यह लिमोजिन चीन के CLTC टेस्ट साइकिल पर 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात है कि यह फिलहाल अनुमानित रेंज है, क्योंकि कंपनी ने इसके पूरे स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

BYD Yangwang Altior (7)

फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी को करेगी सपोर्ट

Yangwang Altior में BYD की फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। इसके इस्तेमाल से फ्लैश चार्जर पर कार को चार्ज करने में लगने वाला समय काफी कम हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसकी चार्जिंग स्पीड और चार्जिंग टाइम से जुड़ी विस्तृत जानकारी शेयर नहीं की है।

BYD Yangwang Altior (11)

परफॉर्मेंस के लिए BYD Yangwang Altior में Quad Motor सेटअप दिया गया है। कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पावर आउटपुट की जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह सेटअप 1,000 bhp से ज्यादा की पावर देने में सक्षम हो सकता है। इसके साथ कार में DiSus फुल्ली एक्टीव सस्पेंशन भी दिया गया है, जो ड्राइविंग के दौरान बेहतर राइड क्वालिटी और कंट्रोल देने के लिए तैयार किया गया है।

पानी में तैर सकती है BYD Yangwang Altior

BYD Yangwang Altior में Emergency Flotation सिस्टम दिया गया है, जो कार के गलती से पानी में जाने या टकराने पर अपने आप एक्टिव हो जाता है। इससे कार को पानी में तैरने में मदद मिलती है। इसमें Tank Turn फीचर मिलता है, जिससे कार कम जगह में अपनी जगह पर घूम सकती है। वहीं, हाई-स्पीड टायर ब्लोआउट की स्थिति में भी कार को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।

क्या भारत में लॉन्च होगी Yangwang Altior?

भारत में BYD पहले भी अपनी Yangwang U8 लग्जरी SUV को दिल्ली मोटर शो में प्रदर्शित कर चुकी है, लेकिन कंपनी ने अभी तक यहां अपने लग्जरी कार ब्रांड की किसी गाड़ी को लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में Yangwang Altior को भारत में लॉन्च किए जाने की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं है। हालांकि, इसे भविष्य में कंपनी के किसी टेक्नोलॉजी शोकेस में प्रदर्शित किया जा सकता है।

कैटेगरी

BYD Yangwang Altior फीचर्स

कार का नाम

BYD Yangwang Altior

सेगमेंट

अल्ट्रा-लग्जरी इलेक्ट्रिक लिमोजिन

डिजाइन

प्राचीन चीनी कांस्य पात्र 'Ding' से प्रेरित

लंबाई

5,600 mm

चौड़ाई

2,030 mm

ऊंचाई

1,590 mm

व्हीलबेस

3,500 mm

हेडलाइट्स

क्रिस्टल ग्लास और 12 घूमने वाले लाइट एलिमेंट्स

फ्रंट ग्रिल

डायमंड जैसी डिजाइन और Yangwang लोगो

डोर

Coach Doors

अलॉय व्हील्स

21-इंच

टायर

275/45-सेक्शन Continental टायर

व्हील डिजाइन

मल्टी-स्पोक, पॉलिश्ड डिस्क और फुली एनक्लोज्ड कवर

पेंट स्कीम

डुअल-टोन

सीटिंग कैपेसिटी

4 सीट

सीट अपहोल्स्ट्री

सेमी-एनिलीन लेदर

डैशबोर्ड

डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन

इंटीरियर

नेचुरल वुड पैनल और प्योर वूल फ्लोर मैट

रियर सीट्स

Zero Gravity सीट्स

रियर सीट फीचर्स

पावर्ड लेग रेस्ट और मैकेनिकल मसाज

नी रूम

354 mm

लेग रूम

1,209 mm

रियर सेंटर कंसोल

फंक्शन कंट्रोल बटन और Champagne Flute Holders

पैसेंजर सीट

बटन से फोल्ड होने वाली फ्रंट पैसेंजर सीट

ओवरहेड स्क्रीन

21.4-इंच

साउंड सिस्टम

39-स्पीकर Dynaudio

रेफ्रिजरेशन

फ्रंट और रियर रेफ्रिजरेशन कंपार्टमेंट

एक्स्ट्रा फीचर

दरवाजों से बाहर निकलने वाले छाते

बूट स्पेस

532 लीटर

बैटरी

सेकंड जनरेशन Blade LFP बैटरी

संभावित बैटरी क्षमता

100 kWh से ज्यादा

संभावित रेंज

1,000 किलोमीटर से ज्यादा (CLTC)

चार्जिंग टेक्नोलॉजी

BYD Flash Charging सपोर्ट

मोटर सेटअप

Quad Motor

संभावित पावर

1,000 bhp से ज्यादा

सस्पेंशन

DiSus Fully Active Suspension

खास ड्राइविंग फीचर

Tank Turn

इमरजेंसी फीचर

Emergency Flotation System (कार को पानी में तैरने में मदद)

टायर ब्लोआउट सुरक्षा

हाई स्पीड पर टायर फटने की स्थिति में कार को नियंत्रित रखने की क्षमता

ग्लोबल डेब्यू

अबू धाबी

भारत में लॉन्च

फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

फिलहाल Denza ब्रांड पर है BYD का फोकस

भारत में BYD की मौजूदा प्राथमिकता अपने प्रीमियम सब-ब्रांड Denza को पेश करने की है। Denza की भारत में शुरुआत 13 नवंबर को होनी है। इसके तहत कंपनी सबसे पहले D9 लग्जरी MPV और Z9 GT Shooting Brake को पेश करेगी। ऐसे में फिलहाल भारतीय बाजार में Yangwang Altior की एंट्री को लेकर इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च से पहले BYD Denza D9 की मिली पहली झलक, Toyota Vellfire और Lexus LM को देगी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।