BYD कर सकती है Denza ब्रॉन्ड को भारत में लॉन्च, पहली गाड़ी के तौर पर ला सकती है D9, क्या होगी खासियत?
बीवाईडी की ओर से भारत में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता की ओर से जल्द ही भारत में ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता बीवाईडी की ओर से भारतीय बाजार में कई कारों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्द ही अपने एक और ब्रॉन्ड Denza को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस ब्रॉन्ड के तहत निर्माता किस गाड़ी को सबसे पहले ऑफर कर सकती है। इसमें किस तरह की खासियत दी जा सकती हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
BYD कर रही Denza को भारत लाने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीवाईडी की ओर से डेंजा ब्रॉन्ड को भारतीय बाजार में ऑफर करने की तैयारी की जा रही है। लेकिन अभी औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी निर्माता की ओर से नहीं दी गई है।
किस गाड़ी को ला सकती है भारत
Denza ब्रॉन्ड के तहत निर्माता की ओर से सबसे पहले जिस गाड़ी को भारतीय बाजार में ऑफर किया जा सकता है वह Denz D9 हो सकती है। इस गाड़ी को लग्जरी एमपीवी सेगमेंट में कई देशों में ऑफर किया जाता है।
क्या है खासियत
Denza D9 सात सीटों के विकल्प के साथ लग्जरी एमपीवी सेगमेंट में ऑफर की जाती है। इस एमपीवी में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, पावर स्लाइडिंग दरवाजे, कूल्ड बॉक्स, डिजिटल आईआरवीएम, पावर और वेंटिलेटिड मसाज सीट, पैनोरमिक सनरूफ, 14 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है।
कितनी मिलेगी रेंज
निर्माता की ओर से इस ईवी को 103.3 kWh की क्षमता की बैटरी दी गई है। जिससे इसे 600 किलोमीटर की रेंज के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसकी बैटरी को 10 मिनट चार्ज करने के बाद 150 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है। इसमें दी गई मोटर से इसे 6.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है।
कब होगी लॉन्च
बीवाईडी की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इसे साल के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- जानलेवा हादसों में भी खरोंच तक नहीं आने देते कार के एयरबैग; कैसे करते हैं काम
