2020 Kawasaki Ninja 650 भारत में हुई पेश, जानें क्या है इसमें खास
BS6 Kawasaki Ninja 650 भारत में पेश हो चुकी है। कंपनी ने इसमें नए इंजन के साथ कॉस्मेटिक और अपडेटेड फीचर्स दिए हैं
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BS6 Kawasaki Ninja 650 भारत में पेश हो चुकी है। कंपनी ने इसमें नए इंजन के साथ कॉस्मेटिक और अपडेटेड फीचर्स दिए हैं। BS4 Ninja 650 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 5.89 लाख रुपये और KRT एडिशन की कीमत 5.99 लाख रुपये है। Kawasaki ने अपनी नई Ninja 650 वेरिएंट्स की कीमत 6.45 लाख रुपये और 6.75 लाख रुपये (एक्स शोरूम) के बीच रखी है। Ninja 650 को कंपनी फरवरी में लॉन्च कर सकती है। Kawasaki ने पहले ही भारत में 2020 Z900 और Z650 को पेश किया है। दोनों ही मोटरसाइकिल्स को कंपनी अगले कुछ महीनों में लॉन्च कर सकती है।
Kawasaki ने अपनी नई Ninja 650 के BS6 पावर आउटपुट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसमें मिलने वाली पावर और टॉर्क समान Z650 के इंजन जैसी हो सकती है। इसमें 649 cc का पैरेलेल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 8000rpm पर 68PS की पावर और 6700rpm पर 64 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यानी पावर समान ही रह सकती है और टॉर्क में 1.7 Nm की गिरावट देखी जा सकती है, साथ ही 200 rpm ज्यादा देखा जा सकता है। हमें उम्मीद है कि BS4 Ninja 650 में 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है।
इस नए इंजन के अलावा 2020 Ninja 650 में कुछ कॉस्मैटिक अपडेट्स भी दिए गए हैं। इसमें कंपनी नई फेयरिंग और फ्रंट एंड समान Ninja 400 और Ninja ZX-6R जैसा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें दो नए कलर्स - व्हाइट ब्लैक और ग्रीन KRT एडिशन दिया गया है। इस मोटरसाइकिल में कंपनी ट्विन LED हेडलैंप्स के साथ एक 4.3 इंच का कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दे सकती है, जिसे आप Kawasaki Rideology के जरिए अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही 2020 Ninja 650 में चौड़े Dunlop Sportmax Roadsport 2 टायर्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें:
TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ टीज, इस दिन होने जा रहा है लॉन्च
Kia Carnival की बुकिंग शुरू, पहले दिन मिलीं 1400 से ज्यादा बुकिंग्स