विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BMW F 450 GS मोटरसाइकिल खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, जान लें सभी वेरिएंट्स की नई कीमत

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:00 PM (IST)

लग्‍जरी वाहन निर्माता BMW की ओर से भारतीय बाजार में मोटरसाइकिल की भी बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में एडवेंचर मोटरसाइकिल सेगमेंट में कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। BMW की ओर से भी इस सेगमेंट में BMW F 450 GS की बिक्री की जाती है। हाल में ही इस मोटरसाइकिल की कीमत को बढ़ाया गया है। जिसके बाद इसके किस वेरिएंट को किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

BMW F 450 GS की कीमत में हुआ बदलाव

बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से एडवेंचर मोटरसाइकिल के तौर पर ऑफर की जाने वाली एफ 450 जीएस की कीमत में बदलाव किया गया है। निर्माता ने हाल में ही इस मोटरसाइकिल की कीमत को बढ़ा दिया है।

कितनी बढ़ी कीमत

इस मोटरसाइकिल की कीमत को 25 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक बढ़ाया गया है। इसके तीन वेरिएंट बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाए जा रहे हैं। जिनमें से टॉप वेरिएंट की कीमत में ही 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अन्‍य सभी वेरिएंट्स की कीमत में 25 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 450cc का ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 48 हॉर्स पावर और 43 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन को छह स्पीड ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया गया है। BMW F 450 GS की टॉप स्पीड 165 किमी प्रति घंटा है।

कैसे हैं फीचर्स

बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से इस मोटरसाइकिल में 6.5 इंच का डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मल्टी-कंट्रोलर सपोर्ट, रेन, रोड, एंडयूरो और एंडयूरो प्रो राइडिंग मोड, 17 और 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितनी है कीमत

बढ़ोतरी के बाद इस मोटरसाइकिल के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 4.95 लाख रुपये हो गई है। इसके एक्‍सक्‍लूसिव वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.15 लाख रुपये हो चुकी है। वहीं टॉप वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए जा रहे जीएस ट्रॉफी की एक्‍स शोरूम कीमत 5.60 लाख रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें- TVS Apache RTX Review: कैसी है टीवीएस की 300 सीसी मोटरसाइकिल, क्‍या खरीदने में होगी समझदारी?