विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TVS Apache RTX Review: कैसी है टीवीएस की 300 सीसी मोटरसाइकिल, क्‍या खरीदने में होगी समझदारी?

Published: Sun, 14 Jun 2026 08:00 AM (IST)

TVS Apache RTX 300 Review: टीवीएस की ओर से 300 सीसी एडवेंचर मोटरसाइकिल के तौर पर Apache RTX को ऑफर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 500 किमी चलाने के बाद टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 का रिव्यू

  2. दमदार 299 सीसी इंजन, 35.5 हॉर्स पावर और आधुनिक फीचर्स

  3. एडवेंचर सेगमेंट के लिए बेहतरीन विकल्प, लंबी दूरी के लिए उपयुक्त

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में टीवीएस की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 300 सीसी सेगमेंट में एडवेंचर मोटरसाइकिल के तौर पर TVS Apache RTX 300 को भी ऑफर किया जाता है। करीब 500 किलोमीटर तक इस मोटरसाइकिल को चलाने के बाद कैसा अनुभव रहा। हमें इस मोटरसाइकिल में क्‍या खासियत और क्‍या कमियां समझ आईं। क्‍या इसे (TVSApache RTX Review) खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्‍प हो सकता है या नहीं? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

tvs apache rtx jagran 21001

कैसी है TVS Apache RTX 300

टीवीएस की ओर से भारतीय बाजार में 300 सीसी सेगमेंट में अपाचे आरटीएक्‍स को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस मोटरसाइकिल को ई20 तक के पेट्रोल के साथ चलाने के लिए ऑफर किया गया है। निर्माता ने इस मोटरसाइकिल को एडवेंचर सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया है, जिसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अक्‍सर लंबे सफर पर मोटरसाइकिल से सफर करना काफी ज्‍यादा पसंद करते हैं। पहली नजर में इस मोटरसाइकिल को देखकर लगता है कि यह सिर्फ ज्‍यादा हाइट वाले लोगों के लिए बनाई गई है। लेकिन इसे आसानी से 5.5 इंच की हाइट वाले लोग भी चला सकते हैं।

tvs apache rtx jagran 21002

कैसे हैं फीचर्स

टीवीएस ने इस मोटरसा‍इकिल में एलईडी लाइट्स, लंबी विंडस्‍क्रीन, स्प्लिट सीट्स, लगेज रैक, कलर्ड टीएफटी डिस्‍प्‍ले, नेविगेशन सपोर्ट, टूर, रैली, अर्बन और रेन राइडिंग मोड, एबीएस, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, टीपीएमएस जैसे फीचर्स को दिया गया है। इन फीचर्स के कारण मोटरसाइकिल को लंबी दूरी तक चलाने में भी कोई परेशानी नहीं होती है। इसमें जो राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, उनके कारण भी इस मोटरसाइकिल को न सिर्फ शहर के ट्रैफिक में चलाना काफी आसान हो जाता है बल्कि अगर खुले हाइवे पर चलाना है तो भी रैली या टूर मोड में इसको चलाना काफी आसान लगता है। साथ में क्रूज कंट्रोल के कारण मोटरसाइकिल को लंबी दूरी तक एक ही स्‍पीड में चलाना आसान हो जाता है।

tvs apache rtx jagran 21003

कितना दमदार इंजन

टीवीएस की ओर से अपाचे आरटीएक्‍स 300 में दमदार इंजन को दिया जाता है। इस मोटरसाइकिल में 299 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। जिससे इसे 35.5 हॉर्स पावर के साथ 28.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें छह स्‍पीड ट्रांसमिशन को दिया जाता है। जिसके साथ असिस्‍ट और स्ल्पिर क्‍लच को दिया गया है।

tvs apache rtx jagran 21004

फाइनल वर्डिक्‍ट

अगर आपको ऐसी मोटरसाइकिल चाहिए जो न सिर्फ आपको दमदार इंजन के साथ सफर करने का बेहतरीन अनुभव कम बजट में दे। टीवीएस के भरोसेमंद इंजन के साथ अच्‍छी राइड क्‍वालिटी मिले, अच्‍छी हैंडलिंग के साथ एडवेंचर सेगमेंट की मोटरसाइकिल चलानी हो तो TVS Apache RTX 300 को खरीदा जा सकता है। लेकिन अगर आप अपनी मोटरसाइकिल से ज्‍यादा माइलेज चाहते हैं या फिर आपको 300 सीसी से बड़े इंजन वाली मोटरसाइकिल को चलाना है तो फिर आप किसी अन्‍य विकल्‍प पर विचार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- TVS N Torq 150 Mileage Test: एक लीटर में कितनी दूरी तय करता है स्‍कूटर, क्‍या है बेहतर विकल्‍प