Move to Jagran APP

BMW 5 Series LWB भारतीय बाजार में 24 जुलाई को होगी लॉन्च, जानें डिटेल्स

नवीनतम BMW 5 Series को कुछ महीने पहले आठवीं पीढ़ी की 5 सीरीज की शुरुआत के बाद इलेक्ट्रिक i5 LWB के साथ अगस्त 2023 में चीन में पेश किया गया था। यह सीधे मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास LWB को कंपीट करेगी। चीन में इसकी लंबाई 5175 मिमी चौड़ाई 1900 मिमी और ऊंचाई 1520 मिमी है और भारत-स्पेक संस्करण में मामूली बदलाव की उम्मीद है।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Tue, 11 Jun 2024 08:00 PM (IST)
BMW 5 Series LWB भारतीय बाजार में 24 जुलाई को होगी लॉन्च, जानें डिटेल्स
BMW 5 Series LWB इंडियन मार्केट में एंट्री मारने वाली है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW India भारतीय बाजार में 24 जुलाई को पहली बार 5 Series LWB पेश करने जा रही। लग्जरी कारों की बिक्री बढ़ने के साथ, निर्माता बढ़ती मांग को भुनाने के लिए जल्दी-जल्दी वैश्विक मॉडल लाने की सोच रहा है।

BMW 5 Series LWB में क्या खास? 

नवीनतम BMW 5 Series को कुछ महीने पहले आठवीं पीढ़ी की 5 सीरीज की शुरुआत के बाद इलेक्ट्रिक i5 LWB के साथ अगस्त 2023 में चीन में पेश किया गया था। यह सीधे मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास LWB को कंपीट करेगी, जिसे इस कैलेंडर वर्ष के अंत में अपडेट किया जाना है। नियमित मॉडल की तुलना में ये 145 मिमी लंबी होगी और इसका व्हीलबेस 3,105 मिमी होगा।

डिजाइन और डायमेंशन 

चीन में इसकी लंबाई 5,175 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,520 मिमी है और भारत-स्पेक संस्करण में मामूली बदलाव की उम्मीद है। यह घरेलू बाजार में रिटेल की जाने वाली 3 सीरीज ग्रैंड लिमो के साथ आएगी और दिखने में स्टैंडर्ड 5 सीरीज जैसी ही है, क्योंकि इल्यूमिनेटेड फ्रंट ग्रिल डिजाइन, हेडलैंप और टेल लैंप एक जैसे हैं।

यह भी पढ़ें- Ducati ने भारत में लॉन्च की ये सुपरस्पोर्ट बाइक, 2.8 सेकंड में पकड़ लेती है 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

इंजन और परफॉरमेंस

बंपर में ट्रिम लेवल के आधार पर मामूली अपडेट मिलेंगे और होफमिस्टर किंक पर इल्यूमिनेटेड 5 एम्बलम मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए, नई BMW 5 सीरीज 2.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और डीजल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होने की उम्मीद है। दोनों को मानक के रूप में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा।

इंटीरियर और फीचर्स 

इक्विपमेंट लिस्ट में 5G कनेक्टिविटी और 8K रिजॉल्यूशन के साथ एक बड़ी 31.1-इंच पैनोरमिक डिस्प्ले स्क्रीन, B&W ऑडियो, 3-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, दो-रंग की क्विल्टेड सीट अपहोल्स्ट्री, टाइटेनियम ब्रॉन्ज एक्सेंट, क्राफ्टेड क्लैरिटी ग्लास ट्रीटमेंट के साथ कंट्रोल और बहुत कुछ शामिल होगा।

यह भी पढ़ें- Hyundai Inster EV की पहली झलक आई सामने, जानिए कितनी खास होगी ये Micro SUV