विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पिछली बार से ज्यादा ब्रांड होंगे शामिल, ईवी-ओनली ब्रांड रहेंगे मौजूद

Published: Wed, 27 Nov 2024 07:00 PM (IST)

Bharat Mobility Global Expo भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 को 17 से 22 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें ...और पढ़ें

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में 10 से ज्यादा बड़े ब्रांड शामिल होंगे।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में 10 से ज्यादा बड़े ब्रांड शामिल होंगे।

HighLights

  1. इसमें 10 से अधिक मास मार्केट कार ब्रांड शामिल होंगे।
  2. एथर, Ola, विनफास्ट और BYD जैसे ईवी-ओनली ब्रांड मौजूद रहेंगे।
  3. बजाज, होंडा, हीरो मोटो कॉर्प जैसे प्रमुख दोपहिया ब्रांड।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जल्द ही भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो होने वाला है, जिसे पहले ऑटो एक्सपो के नाम से जाना जाता था। इस बार इसे 17 से 22 जनवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में पहली बार की तुलना में ज्यादा ब्रांड हिल्सा लेने जा रहे हैं। 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इसमें तकरीबन सभी कार निर्माता कंपनी के साथ कुछ लग्जरी कार निर्माता भी शामिल होंगे। आइए जानते हैं कि Bharat Mobility Global Expo 2025 में कौन-सी कंपनियां शामिल होने जा रही है।

Bharat Mobility Global Expo 2025: Car और SUVs कंपनियों की लिस्ट

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में कई कार और SUVs निर्माता कंपनी शामिल होने वाली है। इस लिस्ट में Toyota, Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra, Tata Motors, Skoda and Volkswagen, Isuzu, Kia और JSW MG Motor India है। इन कंपनियों के साथ ही Mercedes-Benz, Audi और BMW जैसे ऑटोमेकर भी शामिल होंगे। इनके अलावा वियतनामी ईवी-ओनली ब्रांड Vinfast भी शामिल होगी, जो भारत में एंट्री के लिए प्लान बना रही है। इस शो में कंपनी अपनी 10 से 12 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश करेगी। चीन की ल-ईवी ब्रांड, BYD भी अपनी कारों और SUVs को पेश करेगी।

Bharat Mobility Global Expo 2025: बाइक, स्कूटर कंपनियों की लिस्ट

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शामिल होने वाली बाइक, स्कूटर कंपनियों की लिस्ट में Ather Energy, Bajaj Auto, BMW Motorrad, Honda Scooters, Hero Moto Corp, Yamaha India, Ola Electric, Suzuki Motorcycle India और TVS जैसे टू-व्हीलर ब्रांड शामिल है। यह टू-व्हीलर निर्माता इस शो में अपनी लाइन-अप को पेश करेंगे।

Bharat Mobility Global Expo 2025: कंपोनेंट शो की डिटेल

इस बार भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 होने के साथ ही एक कंपोनेंट शो भी होगा। इस कंपोनेंट शो को 18 से 21 जनवरी के बीच द्वारका नई दिल्ली में नए यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में आयोजित किया जाएगा। यहां पर भी कई कंपनियां अपने व्हीकल को शो करेंगी।

Bharat Mobility Global Expo: क्या है यह?

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो देश में मोबिलिटी से जुड़े सभी एक्सपो का एकीकरण है। यह उद्योग-नेतृत्व वाली और सरकार द्वारा समर्थित पहल है। इसका समन्वय इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल इंडिया (ईईपीसी इंडिया) द्वारा विभिन्न उद्योग निकायों और साझेदार संगठनों के संयुक्त समर्थन के जरिए किया जा रहा है। जिसमें ACMA, SIAM, ATMA, IESA, ISA, NASSCOM, ICEMA, AICMA, MRAI, ITPO, इन्वेस्ट इंडिया, IBEF, CII, यशोभूमि और IEML शामिल है।

यह भी पढ़ें- 2023 में XUV 400 नहीं Mahindra ने 1999 में ही बना दी थी पहली EV, जानें तब Bijlee से XEV-BE तक का कैसा रहा सफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।