विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेली यूज के लिए बेस्ट है 260km रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक, 114kmph टॉप स्पीड और 81+ स्मार्ट फीचर्स से लैस

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:37 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2026 01:45 PM (IST)

Avore EX2S में 5kWh बैटरी, 260Km IDC रेंज, 114Km/h टॉप स्पीड, छह राइडिंग मोड और 81 स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

Avore EX2S इलेक्ट्रिक बाइक

Avore EX2S इलेक्ट्रिक बाइक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल के समय में भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर आ चुके हैं। अब आने वाली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर केवल बेहतर रेंज के साथ नहीं, बल्कि कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं। इन्हीं में से एक है Avore EX2S इलेक्ट्रिक बाइक। कंपनी इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर करती है। साथ ही इसमें लंबी दूरी की रेंज भी मिलती है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Avore EX2S इलेक्ट्रिक बाइक डेली यूज के लिए किस तरह से बेहतर है?

Avore EX2S की कीमत

Avore EX2S की एक्स-शोरूम कीमत 1,79,999 रुपये है। हालांकि, कंपनी इसपर लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत इसकी कीमत 1,69,999 रुपये कर दी है। यानी ग्राहकों को शुरुआती कीमत पर 10,000 रुपये की छूट मिल दी जा रही है। यह ऑफर पहले 10,000 ग्राहकों के लिए है।

Avore EX2S (2)

Avore EX2S की बैटरी और रेंज

  • Avore EX2S में 5kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 260 किलोमीटर तक की IDC रेंज दे सकती है। इसकी बैटरी पर कंपनी 5 साल की वारंटी दे रही है।
  • इसमें लगा हुआ मोटर 10.5kW की पीक पावर जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह बाइक 114km/h की स्पीड तक जा सकती है। वहीं, इसे 0 से 40km/h की स्पीड तक पहुंचने में केवल 2.8 सेकंड लगते हैं। Avore EX2S में चार्जिंग के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी को 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग दो घंटे लगते हैं।
Avore EX2S (3)

Avore EX2S के फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक बाइक में 7-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें AI Stack की सुविधा मिलती है। यह राइडर को नेविगेशन, राइडिंग से जुड़ी जानकारी और कनेक्टिविटी फीचर्स उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है। Avore EX2S में कुल छह राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें ऑटो मोड और सिम्युलेटेड 4-स्पीड गियर मोड का ऑप्शन भी मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

Avore EX2S की डिटेल्स

बैटरी कैपेसिटी

5 kWh

IDC रेंज

260km*

टॉप स्पीड

114 km/h

0–40 km/h की रफ्तार

2.8 सेकंड

पीक पावर

10.5 kW

चार्जिंग टाइम

20–80% सिर्फ 2 घंटे

डिस्प्ले

7-इंच TFT with AI Stack

राइडिंग मोड

6

गियर मोड

ऑटो और सिम्युलेटेड 4-स्पीड

कनेक्टिविटी

4G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS

रीजेनरेटिव टेक्नोलॉजी

Adaptive Regen System (ARS)

बैटरी वारंटी

5 साल*

स्मार्ट फीचर्स

81+ इंटेलिजेंट फीचर्स

कलर ऑप्शन

  • Starlit Blue DT
  • Stellar Black DT
  • Meteor Red DT
  • Onyx Black DT

बुकिंग राशि

₹799

एक्स-शोरूम कीमत

₹1,79,999

ऑफर एक्स-शोरूम कीमत

₹1,69,999

Avore EX2S का डिजाइन

Avore EX2S का डिजाइन आधुनिक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल जैसा है। इसके डुअल-टोन फिनिश और सिग्नेचर हेडलैंप व टैंक लाइट्स इसे अलग लुक देते हैं। कंपनी ने इस मॉडल को चार कलर में ऑफर करती है। इनमें Starlit Blue DT, Stellar Black DT, Meteor Red DT और Onyx Black DT शामिल हैं। Onyx Black DT को एक्सक्लूसिव कलर के रूप में ऑफर किया जाता है। इसमें इंटीग्रेटेड मोटर स्विंग आर्म डिजाइन भी मिलता है। यह बेहतर बैलेंस, स्मूद परफॉर्मेंस और राइड डायनेमिक्स के लिए इंजीनियर किया गया है।

Avore EX2S colors

Avore EX2S के कनेक्टेड फीचर्स

  • Avore EX2S की एक बड़ी खासियत इसका कनेक्टेड टेक्नोलॉजी सिस्टम है। इसमें Avore Synapse प्लेटफॉर्म के तहत कुल 81 इंटेलिजेंट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 4G, Bluetooth, Wi-Fi और GPS कनेक्टिविटी मिलती है। व्हीकल इंटेलिजेंस के तहत रियल-टाइम डायग्नोस्टिक्स, व्हीकल हेल्थ चेक, परफॉर्मेंस इनसाइट्स, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस और चार्जिंग एनालिटिक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • सिक्योरिटी के लिए जियो-फेंसिंग, टैम्पर अलर्ट और लाइव लोकेशन शेयरिंग दी गई है। वहीं, AI Companion में पर्सनलाइज्ड राइडिंग अनुभव, ट्रिप प्लानर, मल्टीलिंगुअल सपोर्ट और वॉयस असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। राइड इंटेलिजेंस के रूप में राइड इनसाइट्स, राइडिंग बिहेवियर और पर्सनल रैंकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Avore EX2S (4)

Avore EX2S के सेफ्टी फीचर्स

Avore EX2S में Adaptive Regen System (ARS) दिया गया है, जो रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से जुड़ा है। इसके अलावा, हिल होल्ड फीचर ढलान पर बाइक को पीछे लुढ़कने से रोकने में मदद करता है। इसमें एडैप्टिव लाइट्स, थेफ्ट और टो अलर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।

क्या Avore EX2S को खरीदना होगा सही?

Avore EX2S के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के मामले इसमें रेंज, परफॉर्मेंस और स्मार्ट कनेक्टिविटी का अच्छा कॉम्बीनेशन मिलता है। इसमें 260km की IDC रेंज, 10.5kW पीक पावर, 114km/h की टॉप स्पीड और 7-इंच TFT डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल उन लोगों के लिए बेहतर हो सकती है, जिन्हें ज्यादा रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी चाहिए। हालांकि, खरीदने से पहले टेस्ट राइड, वास्तविक रेंज, चार्जिंग सुविधा और वारंटी की शर्तों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- सिंगल चार्ज में 212km रेंज के साथ में दो हेलमेट रखने की जगह, कीमत ₹1.58 लाख, देश में बिक रहा सबसे ज्यादा ये Electric Scooter

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।