विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंगल चार्ज में 212km रेंज, दो हेलमेट रखने की जगह, कीमत ₹1.58 लाख, देश में बिक रहा सबसे ज्यादा ये Electric Scooter

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:57 AM (IST)

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती मांग के बीच, TVS iQube ST 5.3 kWh अपनी कीमत, रेंज और फीचर्स ...और पढ़ें

TVS iQube ST 5.3 kWh

TVS iQube ST 5.3 kWh

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसका पता सितंबर 2026 की इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल्स रिपोर्ट से ही चल जाता है। सितंबर 2026 में कुल 1,86,692 यूनिट स्कूटर की बिक्री हुई है। यह आंकड़ा काफी बड़ा है। इसमें से अकेले TVS iQube की बिक्री 45,320 यूनिट हुई है। अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को करीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। हम यहां पर आपको TVS iQube के ST 5.3 kWh वेरिएंट के बारे में बता रहे हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि कीमत, बैटरी, रेंज, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में सबसे ज्यादा बिकने वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कैसा है?

TVS iQube ST 5.3 kWh की कीमत

TVS iQube (1)

यह iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज का लॉन्ग-रेंज वेरिएंट है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,58,834 रुपये है। इसके बाकी दोनों वेरिएंट की बात करें, तो iQube 3.1 kWh वेरिएंट की कीमत एक लाख रुपये और iQube S 4.7 kWh वेरिएंट की कीमत 1.17 लाख रुपये है।

वेरिएंट

बैटरी क्षमता

IDC रेंज

एक्स-शोरूम प्रभावी कीमत*

TVS iQube

3.5 kWh

145 km

₹1,12,200

TVS iQube S

4.7 kWh

175 km

₹1,30,340

TVS iQube ST

5.3 kWh

212 km

₹1,58,834

बैटरी और रेंज

TVS iQube ST 5.3 kWh में 5.3 kWh का लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। कंपनी इसकी रेंज को लेकर दावा करती है कि उनका ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 212 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसमें 950W का पोर्टेबल चार्जर दिया गया है। बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 4 घंटे 18 मिनट लगते हैं।

TVS iQube (3)

TVS iQube ST 5.3 kWh में हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। यह मोटर पावर 3 kW और पीक पावर 4.4 kW जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 82 km/h है। यह स्पीड शहर में रोजाना ऑफिस जाने, बाजार के काम निपटाने के लिए काफी बेहतर है। इसमें पावर मोड मिलता है, जिससे नॉर्मल से ज्यादा पावर मिलती है। इलेक्ट्रिक मोटर की वजह से इसमें गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती और राइडिंग एक्सपीरिएंस काफी बेहतर बना देता है।

स्पेसिफिकेशन

TVS iQube की डिटेल

स्कूटर का नाम

TVS iQube ST 5.3 kWh

बैटरी क्षमता

5.3 kWh

बैटरी टाइप

लिथियम-आयन

मोटर टाइप

BLDC हब-माउंटेड

मोटर की रेटेड पावर

3 kW

मोटर की पीक पावर

4.4 kW

रेटेड टॉर्क

33 Nm

पीक टॉर्क

140 Nm

अधिकतम रेंज (IDC)

212 km

टॉप स्पीड

82 km/h

0–40 km/h एक्सेलरेशन

4.5 सेकंड

चार्जिंग टाइम (10–80%)

4 घंटे

चार्जर

पोर्टेबल चार्जर

डिस्प्ले

7-इंच TFT टचस्क्रीन

अंडर-सीट स्टोरेज

32 लीटर

फ्रंट ब्रेक

220 mm डिस्क

रियर ब्रेक

130 mm ड्रम

फ्रंट सस्पेंशन

टेलिस्कोपिक

रियर सस्पेंशन

एडजस्टेबल हाइड्रोलिक ट्विन शॉक एब्जॉर्बर

ग्राउंड क्लीयरेंस

157 mm

सीट की ऊंचाई

770 mm

व्हीलबेस

1,301 mm

वजन

132 kg

टायर

90/90-12, ट्यूबलेस

पार्किंग असिस्ट

फॉरवर्ड और रिवर्स

बैटरी की सुरक्षा

IP67 रेटिंग

स्मार्ट फीचर्स और डिस्प्ले

TVS iQube (2)

TVS iQube ST 5.3 kWh में 17.78 सेमी यानी 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें SmartXonnect फीचर दिया गया है, जो स्कूटर को स्मार्टफोन से कनेक्ट करने में मदद करता है।

  1. टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  2. कॉल और SMS अलर्ट
  3. राइड स्टैटिस्टिक्स
  4. लाइव लोकेशन ट्रैकिंग
  5. जियो-फेंसिंग
  6. एंटी-थेफ्ट अलर्ट
  7. क्रैश और फॉल अलर्ट
  8. ओवरस्पीड अलर्ट
  9. रिमोट बैटरी स्टेटस चेक

डिजाइन, स्टोरेज और कंफर्ट

TVS iQube ST 5.3 kWh स्कूटर जैसा लेआउट मिलता है। इसमें U-शेप्ड DRL, LED हेडलैंप और LED टेललैंप दिए गए हैं। इसका डिजााइन उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है, जो बहुत ज्यादा स्पोर्टी लुक के बजाय साधारण और प्रैक्टिकल स्कूटर की तलाश करते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 32 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। इसमें दो हेलमेट आसानी से आ जाते हैं। इतना ही आप एक हेलमेट और रोजाना के सामान को रखने के लिए अच्छी जगह मिलती है। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट और Q-Park Assist जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन हाइड्रोलिक रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो राइडिंग को काफी आरामदायक बना देते हैं।

ब्रेकिंग और सेफ्टी फीचर्स

TVS iQube ST 5.3 kWh में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसके साथ ही कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) मिलता है, जो ब्रेकिंग के दौरान आगे और पीछे के पहियों पर ब्रेकिंग फोर्स को बराबर बाटने में मदद करता है। साथ ही साइड-स्टैंड अलार्म, हैजार्ड वार्निंग लाइट और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- डेली यूज के लिए बेस्ट है 71,999 रुपए का ये स्टाइलिश स्कूटर, 80 किमी की रेंज और कीलेस स्टार्ट जैसे फीचर्स