नए LED हेडलाइट्स लुक के साथ लॉन्च हुई Pulsar 220F, कितनी है कीमत फीचर्स और इंजन की पावर
Bajaj Pulsar 220F: बजाज ने अपनी Pulsar 220F को अपडेट कर दिया है। अब इसमें नए लुक के साथ LED हेडलाइट सेटअप मिलेगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.36 लाख रुपए है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई 2007 में Pulsar 220 DTS-FI नाम से लॉन्च होने के बाद से पल्सर 220 का डिजाइन एक जैसा ही रहा है। अब तक इसमें वही पुरानी फेयरिंग, हेडलाइट सेटअप, क्लिप-ऑन हैंडलबार, मोटा साइलेंसर और वही पुराना लुक मिलता था। लेकिन, अब Bajaj ने अपनी इस क्लासिक Pulsar 220F को अपडेट किया है और नए लुक के साथ हेडलाइट सेटअप दिया गया है।
कितनी है कीमत?
फुल LED हेडलाइट्स वाली 2026 अपडेटेड Pulsar 220F की लॉन्च कीमत 1.36 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह नया मॉडल इसके पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 8 हजार रुपए महंगा है। इसका पिछला मॉडल दिसंबर 2025 में 1.28 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च हुआ था।
भारतीय राइडर्स की पसंदीदा
इस बाइक में अब तक हेडलाइट्स को बदल गया है जिसमें ऑटो-ऑन फीचर के साथ फुल LED सेटअप दिया गया है। इससे पहले दिसंबर 2025 के अपडेट में LED टर्न इंडिकेटर्स दिए गए थे। इसलिए, जून 2026 के इस नए मॉडल में असली बदलाव सिर्फ नई LED हेडलाइट्स का है जो इस लीजेंडरी बाइक को नया लुक देता है।
हेडलाइट और DRLs में बदलाव
पिछले मॉडल में लो-बीम और हाई-बीम के लिए ऊपर-नीचे दो अलग-अलग लाइटें लगी होती थीं। अब, लो-बीम और हाई-बीम दोनों को मिलाकर सिर्फ एक प्रोजेक्टर सेटअप दे दिया गया है जो इस नए हिस्से में नीचे की तरफ लगा है। इसके DRLs अब LED में हैं जिनका डिजाइन आइब्रो जैसा है। इस मोटरसाइकिल में दूसरा कोई बदलाव नहीं दिखता है।
इसमें ब्लैक गोल्ड, ब्लैक चेरी रेड, ब्लैक इंक ब्लू और ब्लैक कॉपर बेज शामिल हैं। दिसंबर 2025 में शुरू किया गया ग्रीन लाइट कॉपर कलर अब हटा दिया गया है।
क्या हैं इसके फीचर्स?
इस बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार, इल्युमिनेटेड स्विचगियर और ब्लूटूथ के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता रहेगा। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नोटिफिकेशन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा सिंगल चैनल ABS, ड्यूल-डिस्क, स्प्लिट सीट, OVRMs, LED टेल लाइट और नाइट्रॉक्स रियर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर जैसे फीचर्स पहले की तरह ही मिलते रहेंगे।
इंजन और पावर
इसका इंजन भी पहले जैसा ही है और इसमें 220cc का ऑयल-कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 20.4PS की पावर और 18.55nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इस इंजन को चलाने के लिए 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।
