टेस्टिंग के दौरान दिखी Bajaj की ये नई बाइक, मिलेगा नया लुक और Flex Fuel का विकल्प
Bajaj Pulsar N125: बजाज ऑटो अपनी शुरुआती लाइनअप को अपडेट करते हुए नई Pulsar N125 लाने वाली है। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj Auto अपनी शुरुआती लेवल की Pulsar लाइनअप के लिए एक बड़ा अपडेट तैयार कर रही है। हाल ही में सामने आई इसकी नई तस्वीरों से पता चला है कि आने वाली Pulsar N125 का टेस्ट मॉडल पूरी तरह से ढका हुआ था। इस गाड़ी में बड़े स्टाइलिंग बदलाव देखने में मिल सकते हैं।
कैसा है नया लुक?
इस बाइक में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट में देखा जा सकता है। 2027 Bajaj Pulsar N125 का आगे का हिस्सा पूरी तरह से नए डिजाइन का दिखता है जिसमें बड़ा हेडलैंप काउल और बदले हुए बॉडी पैनल्स दिए गए हैं। हालांकि, लाइट का सेटअप पूरी तरह से ढका हुआ है लेकिन इसका कुल आकार पहल से काफी मस्कुलर लग रहा है।
बड़ा फ्यूल टैंक
बाइक के फ्यूल टैंक का हिस्सा पहले से काफी बड़ा दिखाई दे रहा है। नए टैंक एक्सटेंशन और श्राउड्स बाइक को काफी अग्रेसिव लुक देते हैं। यह नया डिजाइन इस बाइक को आम कम्यूटर मोटरसाइकिलों और Bajaj के पोर्टफोलियो में मौजूद बड़ी स्पोर्टी बाइकों के बीच के अंतर को कम करने में मदद करता है।
नया एग्जॉस्ट
साइड से देखने पर यह मोटरसाइकिल मौजूदा Pulsar 125 के मुकाबले ज्यादा लंबी और बड़ी दिखाई देती है। इसके पीछे के हिस्से को भी नए बॉडी पैनल्स और शार्पर टेल डिजाइन के साथ दोबारा तैयार किया गया है। इसके अलावा, एक और बड़ा बदलाव इसका नया साइड-स्लंग एग्जॉस्ट है जिस पर चमकीली सिल्वर हीट शील्ड लगी है।
कैसा हो सकता है इंजन?
इंजन को लेकर उम्मीद है कि नई Pulsar N125 में मौजूदा 125cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलना जारी रहेगा। हालांकि, बेहतर माइलेज, एमिशन नॉर्म्स के पालन और राइडिंग को आसान बनाने के लिए इसमें कुछ सुधार किए जा सकते हैं। बता दें कि इसे Flex Fuel के विकल्प के साथ भी पेश किया जा सकता है।
इस बाइक में कई सारे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं जैसे- बदला हुए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट और नेविगेशन फंक्शन शामिल है।
यह भी पढ़ें- भारत में जल्द लॉन्च होगी नई कंपनी Avore की इलेक्ट्रिक बाइक, क्या है खासियत और कैसे मिलेंगे फीचर्स
