विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bajaj कर रही EV मोटरसाइकिल लॉन्‍च करने की तैयारी, कब तक होगी पेश

Published: Wed, 22 Jul 2026 02:00 PM (IST)

भारत में इलेक्‍ट्रिक दो पहिया वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए निर्माताओं की ओर से इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बजाज भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी

  2. लॉन्च 2027 की पहली तिमाही या 2028 तक अपेक्षित है

  3. चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर और पल्सर मॉडल भी अपडेट होंगे

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में जिस तरह से इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है उसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में नए वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Bajaj की ओर से भी इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। बजाज की ओर से कब तक इस मोटरसाइकिल को लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी मोटरसाइकिल

बजाज की ओर से भारत में इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में नए उत्‍पाद को लॉन्‍च करने की तैयारी शुरू कर दी है। निर्माता की ओर से यह जानकारी वित्‍त वर्ष 2027 की पहली तिमाही की रिपोर्ट जारी करने के दौरान दी गई है।

क्‍या होगी खासियत

अभी सिर्फ बजाज की ओर से यह जानकारी ही दी गई है कि वह अगले एक से दो साल में नए उत्‍पाद के तौर पर इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्‍च करेगी। लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई है कि किस तरह की खासियत और रेंज के साथ इस मोटरसाइकिल को लॉन्‍च किया जाएगा।

अपडेट होगा चेतक इलेक्‍ट्रिक

जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से चेतक इलेक्‍ट्रिक को भी लगातार अपडेट किया जा रहा है। इसी क्रम में इस स्‍कूटर को और बेहतर करते हुए अपडेट किया जा सकता है। जिसमें इसकी रेंज को और बेहतर किया जा सकता है और कुछ नए फीचर्स को भी इसमें जोड़ा जा सकता है।

ICE वर्जन भी होंगे अपडेट

निर्माता की ओर से 125 से 160 सीसी की रेंज में पल्‍सर को ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में भी निर्माता की ओर से अपडेट देने की तैयारी की जा रही है। 

कब तक होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह भारत में 2028 तक नई इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्‍च कर सकती है।

यह भी पढ़ें- KTM Duke 390 Review: 350 सीसी इंजन की मोटरसाइकिल खरीदना आपके लिए कितना है सही?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।