विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अक्टूबर 2026 में नंबर-1 बनी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 113-153km की रेंज और कीमत 99,802 से शुरू

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:51 AM (GMT+05:30)

October 2026 Top Scooters: पिछले महीने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री के मामले में बजाज चेतक नंबर-1 पर रही है तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अब इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है जो अक्टूबर 2026 में हुई बिक्री के आंकड़े देखने पर पता चलता है। पेट्रोल की बढ़ती कीमत और कम रनिंग कॉस्ट होने की वजह से लोग अब EV की तरफ जा रहे हैं। पिछले महीने के आंकड़ों की बात करें तो टॉप-5 में TVS Orbiter, Ather Rizta, Hero Vida, TVS iQube और Bajaj Chetak शामिल रहे। बता दें कि अक्टूबर 2026 में नंबर-1 का स्थान Bajaj Chetak को मिला। आइए जानते हैं टॉप-5 स्कूटर्स के बारे में।

No Top Selling Electric Scooters Oct-26 Oct-25 Diff Growth % YoY % Share Oct 26
1 Bajaj Chetak
64,134
34,900
29,234
83.77%
28.58%
2 TVS iQube
50,570
31,989
18,581
58.09%
22.53%
3 Hero Vida
30,065
14,019
16,046
114.46%
13.40%
4 Ather Rizta
19,505
19,879
-374
-1.88%
8.69%
5 TVS Orbiter
19,227
0
19,227
-
8.57%

नंबर-1 के आंकड़े

अक्टूबर 2026 में Bajaj Chetak 64,134 यूनिट्स के साथ बिक्री के मामले में पहले नंबर पर रहा जो अक्टूबर 2025 की 34,900 यूनिट्स से 83.77% और सितंबर की 42,394 यूनिट्स से 51.28% ज्यादा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट की बात करें तो कुल बिक्री का 28.58% हिस्सा अकेले Chetak का ही रहा। सितंबर में यह TVS iQube से 2,926 यूनिट्स पीछे था लेकिन अक्टूबर में इसमें 13,564 यूनिट्स की बढ़त बना ली।

baja chetak ev

टॉप-5 के आंकड़े

इस लिस्ट में बाकी गाड़ियों की बात करें तो पिछले महीने दूसरे नंबर पर रही TVS iQube जिसने 50,570 यूनिट्स की बिक्री हासिल की। तीसरे नंबर पर 30,065 यूनिट्स के साथ Hero Vida, चौथे नंबर पर 19,505 यूनिट्स के साथ Ather Rizta और पांचवे नंबर पर है TVS Orbiter जिसने अक्टूबर 2026 में 19,227 यूनिट्स की बिक्री की।

Bajaj Chetak: वेरिएंट और रेंज

Bajaj की यह इकलौती इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak भारत में कुल 5 यूनिट्स के साथ आती है जिनके नाम और रेंज कुछ इस प्रकार हैं:

Chetak C2501: इस वेरिएंट में 2.5kWh की बैटरी मिलती है जो 113 किमी की रेंज (IDC) देती है और लगभग 2 घंट 25 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है। इस वेरिएंट में सामन रखने के लिए 25 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 99,802 रुपए है।

Chetak C3001: Chetak के इस वेरिएंट में 3.0kWh की ली-आयन बैटरी मिलती है जिसकी रेंज 127 किमी (IDC) और टॉप-स्पीड 63kmph की है। इसे चार्ज होने में लगभग 3 घंट का समय लगता है और इसमें ऑटोमैटिक हब मोटर ड्राइव और रिवर्स असिस्ट मिलता है। Bajaj Chetak C3001 की एक्स-शोरू कीमत 1,16,483 रुपए है।

Chetak C3503: इस वाले वेरिएंट में आपको 3.5kWh की बैटरी मिलती है जो सिंगल चार्ज में 151 किमी चलने का दावा करती है और इसे 0 से 80% चार्ज करने में 3 घंटे 25 मिनट का समय लगता है। इसमें हिल होल्ड असिस्ट और कलर LCD डिस्प्ले मिलता है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,26,698 रुपए है।

Chetak C3502: इसमें 3.5kWh की बैटरी मिलती है जो 153 किमी की रेंज देने का दावा करती है जिसे चार्ज करने में 3 घंटे 25 मिनट का समय लगता है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,39,588 रुपए है।

Chetak C3501: इसमें 3.5kWH की बैटरी मिलती है जिसकी रेंज 153 किमी (IDC) और टॉप-स्पीड 80kmph तक है। वहीं, Bajaj Chetak के इस वेरिएंट को चार्ज करने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है और इसमें 35 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, 5 लीटर का ग्लोव बॉक्स, इंटीग्रेटेड गूगल मैप्स और कीलेस एक्सेस के साथ टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,52,140 रुपए है।

baja chetak side

ब्रेकिंग व्हील्स और फीचर्स

इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और पुश-बटन स्टार्ट के साथ BLDC हब/इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है और वेरिएंट के आधार पर इसमें ड्रम या फ्रंट डिस्क/रियर ड्रम विकल्पों के साथ कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) और ट्यूबलेस टायरों के साथ अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें फुल LED लाइटिंग, डिजिटल स्पीडोमीटर/ओडोमीटर/ट्रिपमीटर और ब्लूटूथ मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी दी गई है।

यह भी पढ़ें- फैमिली डेली यूज के लिए बेस्ट 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर; 132-178km की रेंज, दो हेलमेट की जगह और डिस्क ब्रेक्स भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।