Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Auto Expo 2025: Maruti से लेकर Mercedes तक पेश करेंगी अपनी Electric Cars and SUVs, पढ़ें पूरी लिस्‍ट

    Auto Expo 2025 भारत में 17 से 22 जनवरी के बीच Bharat Mobility 2025 के तहत ऑटो एक्‍सपो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई निर्माताओं की ओर से बेहतरीन Electric Cars and SUVs को पेश किया जाएगा। किस कंपनी की ओर से इस दौरान किस Electric Vehicle को पेश (Upcoming EVs) करने की तैयारी की जा रही है। आइए जानते हैं।

    By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 12 Jan 2025 04:00 PM (IST)
    Hero Image
    Auto Expo 2025 में पेश होंगी 15 से ज्‍यादा Electric Cars and SUVs, जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में 17 से 22 जनवरी 2025 के बीच Auto Expo 2025 का आयोजन Bharat Mobility 2025 के तहत होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान देश और दुनिया की कई प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से बेहतरीन वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जाएगा। किस कंपनी की ओर से कौन सी Electric Cars and SUVs को पेश किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Grand Vitara Electric

    मारुति सुजुकी की ओर से Grand Vitara के Electric वर्जन को Auto Expo 2025 में पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि 17 जनवरी को इस गाड़ी को औपचारिक तौर पर भारत में पेश कर दिया जाएगा। लेकिन इसे कुछ समय बाद लॉन्‍च किया जाएगा और बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाएगा।

    Hyundai Creta Electric

    साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai भी अपनी Creta Electric को Auto Expo 2025 में पेश करेगी। इलेक्ट्रिक एसयूवी को ICE वर्जन की तरह ही बनाया गया है। इसे भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाएगा।

    Tata Harrier EV

    टाटा की ओर से भी अब तक ICE वर्जन में ऑफर की जाने वाली Mid Size SUV Tata Harrier EV को पेश किया जाएगा। उम्‍मीद की जा रही है कि कंपनी इसे लॉन्‍च भी कर सकती है। जिसमें बैटरी के एक से ज्‍यादा विकल्‍प दिए जा सकते हैं।

    Tata Sierra EV

    टाटा की ओर से हैरियर के अलावा Tata Sierra EV को भी पेश किया जा सकता है। इस एसयूवी को इलेक्ट्रिक के साथ ही पेट्रोल और डीजल के विकल्‍प में भी लाया जा सकता है।

    Mahindra BE 6

    महिंद्रा की ओर से साल 2024 के आखिरी महीने में नई जेनरेशन वाली Mahindra BE 6 को पेश कर दिया गया था। लेकिन Auto Expo 2025 के दौरान इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा। फिलहाल इसके बेस और टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमतों की घोषणा की जा चुकी है।

    Mahindra XEV 9e

    महिंद्रा की ओर से XEV 9e को भी Auto Expo 2025 के दौरान शोकेस किया जाएगा। BE 6 की तरह इसे भी पहले ही पेश किया जा चुका है। इसके भी बेस और टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत सार्वजनिक की जा चुकी हैं और अब इसे लॉन्‍च किया जाएगा।

    JSW MG Cyberster

    ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG भी भारत में अपने पोर्टफोलियो में लगातार नए वाहनों को जोड़ रही है। कंपनी Auto Expo 2025 के दौरान JSW MG Cyberster नाम की Electric Supercar को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इस टू डोर इलेक्ट्रिक एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज को ऑफर किया जाएगा।

    JSW MG M9

    MG की ओर से Cyberster के अलावा एक और इलेक्ट्रिक एमपीवी को पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से MG M9 नाम से आने वाली नई इलेक्ट्रिक एमपीवी को भी काफी लग्‍जरी एमपीवी के तौर पर पेश किया जाएगा। कुछ समय बाद इसे लॉन्‍च भी किया जाएगा।

    BYD Sealion 7

    चीन की वाहन निर्माता BYD भी भारत में होने वाले Auto Expo 2025 में अपनी एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी BYD Sealion 7 को पेश करने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी ने घोषणा भी कर दी है कि इस ऑटो एक्‍सपो में इसे पेश किया जाएगा और जून 2025 तक इसे लॉन्‍च भी किया जाएगा।

    Vinfast VF 7

    वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Vinfast भी Auto Expo 2025 से भारतीय बाजार में एंट्री करने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी की ओर से Vinfast VF7 नाम की इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया जाएगा। जिसको फाइव सीटर के साथ कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे। कुछ समय बाद इसे औपचारिक तौर पर लॉन्‍च भी किया जाएगा।

    Vinfast VF9

    Vinfast V7 की तरह यह कंपनी Vinfast VF9 इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी Auto Expo 2025 में पेश करेगी। जिसके कुछ समय बाद इसे भी औपचारिक तौर पर भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। यह एक तीन रो वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज को ऑफर किया जाएगा।

    Mercedes Electric G Wagon

    मर्सिडीज की ओर से हाल में ही इलेक्ट्रिक G Wagon को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। लॉन्‍च के बाद Auto Expo 2025 में इसे शोकेस भी किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी अपने पोर्टफोलियो की कई अन्‍य कारों को भी यहां पर शोकेस करने की तैयारी कर रही है।