विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Audi भारत में लॉन्च करेगी नई A5 सेडान कार, मिल सकता है 204hp वाला इंजन और कई प्रीमियम फीचर्स

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:45 PM (IST)

Audi A5 सेडान भारत में देखी गई है, जिससे 2027 की शुरुआत में इसके संभावित लॉन्च का संकेत मिलता है। ...और पढ़ें

Image: RushLane

Image: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Audi Q3 के लॉन्च के बाद जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी भारत में अपने नए जनरेशन के पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तरफ देख रहा है। Audi ने पहले ही भारत में तीन प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। लॉन्च से पहले, Audi A5 सेडान को भारत में देखा गया है और यह 2027 की शुरुआत में इसके संभावित लॉन्च का एक संकेत है।

Category

Specifications

Engine

2-litre turbo petrol

Power Output

204 hp

Infotainment

14.5-inch touchscreen

Instrument cluster

11.9-inch fully digital

Seating Capacity

5-seater

Seat functions

Ventilation/Heating

ADAS

Yes, Level 2

Audi A5 का इंजन

ब्रांड ने अभी तक भारतीय बाजार के लिए आने वाली Audi A5 के इंजन स्पेक्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसके हाल ही में लॉन्च हुई Audi Q3 की तरह ही 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने की उम्मीद है। इसमें 2-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन, 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, 204hp का पावर आउटपुट, 320nm का टॉर्क और फ्रंट-व्हील ड्राइवट्रेन शामिल है।

Audi A5 का आकार और साइज

नई Audi A5 भारत आने वाली है और ब्रांड ने इसकी पुष्टि की है। बाजार के आधार पर Audi A5 की लंबाई 4,835mm, चौड़ाई 1,860mm, ऊंचाई 1,461mm और व्हीलबेस 2,900mm तक लंबा है। इसमें 20-इंच के व्हील साइज मिलते हैं और इसका बूट स्पेस 445 लीटर तक है। इसमें Audi की नई डिजाइन लैंग्वेज दी गई है जिसमें पहले की तरह कैरेक्टर लाइन्स के बजाय सॉफ्ट और कर्व्ड पैनल हैं।

इसके अलावा इसमें बड़ी ग्रिल, इंटेलिजेंट हाई-टेक लाइटिंग सिस्टमस, बड़े व्हील्स, सेमी-फ्लश डोर हैंडल, स्लोपिंग रूफलाइन, डिजिटल सनशेड के साथ पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसी चीजें शामिल हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

Audi A5 के अंदर की तरफ ड्राइवर-ओरिएंटेड कॉकपिट प्लस (11.9-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.8 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन), स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील, ट्रिपल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, प्रीमियम ऑडियो, सुएड इंसर्ट के साथ लेदर अपहोल्स्ट्री, एकॉस्टिक ग्लास और बहुत कुछ शामिल हैं।

Feature Category Feature Name Key Specification / Availability
Infotainment & Displays Touchscreen Infotainment System 14.5-inch display
Infotainment & Displays Digital Instrument Cluster 11.9-inch display
Infotainment & Displays Passenger Touchscreen 10.9-inch display (Optional)
Comfort & Seating Climate Control System Standard / Included
Comfort & Seating Seat Heating Included
Comfort & Seating Seat Ventilation Included

यह भी पढ़ें- Maruti से लेकर TATA और Hyundai तक; 2027 में भारत में लॉन्च होंगी ये 10 नई गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।