विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ashok Leyland ATT 4x4: CRPF और BSF के लिए भारत की नई बुलेटप्रूफ और ब्लास्ट-प्रूफ ट्रूप ट्रांसपोर्टर बस

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:01 AM (IST)

भारत को अब अपनी खुद की बुलेटप्रूफ और ब्लास्ट-प्रूफ ट्रूप ट्रांसपोर्टर बस, अशोक लेलैंड एटीटी 4x4 मिल गई है। यह पूरी तरह से भारत में निर्मित है।

Ashok Leyland ATT 4x4

Ashok Leyland ATT 4x4

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पास अब Ashok Leyland ATT 4x4 के तौर पर अपनी खुद की बुलेटप्रुफ और ब्लास्ट-प्रूफ ट्रूप ट्रांसपोर्टर बस है। आइए इस आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर (ATT) के फीचर्स और इंजन स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं। इस ATT को पूरी तरह भारत में ही तैयार किया गया है और इसे 18 नवंबर 2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

कॉन्ट्रैक्ट और डिलीवरी

Ashok Leyland ATT 4x4 ₹187.24 करोड़ के एक कॉन्ट्रै्क्ट का हिस्सा है जिसके तहत CRPF और BSF को ऐसी कुल 124 बसें डिलीवर की जाएंगी। इस बुलेटप्रूफ और ब्लास्ट-प्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर (ATT) में पूरी बॉडी के चारों तरफ सुरक्षा कवच (A full-body perimeter armour), ब्लास्ट रेसिस्टेंट अंडबॉड प्रोटेक्शन और रन-फ्लैट टायर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा, इसमें पीटीजेड कैमरा (PTZ Camera), कमांड और कंट्रोल सिस्टम और गन माउंट्स जैसी चीजें दी गई हैं।

सीटिंग और कंफर्ट

Ashok Leyland ATT 4x4 में एक समय में 28 जवान बैठ सकते हैं। इस बस में जवानों के लिए सस्पेंडेड सीट्स दी गई हैं। इसके अलावा बेहतर कंफर्ट के लिए इन सीटों में शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं। इसमें मिलने वाली इंजन की बात करें तो इसमें 6-सिलिंडर वॉटर-कूल्ड टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह इंजन 220hp की पावर और 800nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Category Specifications & Details
Vehicle Name Ashok Leyland ATT 4x4 (Armoured Troop Transporter)
Manufacturing & Flag-off Completely made in India; flagged off on November 18, 2026
Contract & Delivery Part of a ₹187.24 crore contract to deliver 124 buses to CRPF and BSF
Protection & Safety
  • Bulletproof and blast-proof body
  • Full-body perimeter armour
  • Blast-resistant underbody protection
  • Run-flat tyres
Surveillance & Tactical Features
  • PTZ Camera
  • Command and control system
  • Gun mounts
Seating & Comfort
  • Capacity for 28 personnel
  • Suspended seats equipped with shock absorbers
Engine & Transmission
  • 6-cylinder, water-cooled turbocharged diesel engine
  • 6-speed manual transmission
Power & Torque
  • Power: 220 hp
  • Torque: 800 Nm

यह भी पढ़ें- 2027 में लॉन्च होगी नई Hyundai Creta N Line, मिलेंगे पहले से भी ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और नया डिजाइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।