Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aprilia Tuono 457 को February 2025 में किया जा सकता है लॉन्‍च, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 04:00 PM (IST)

    Aprilia Tuono Launch इटली की निर्माता Aprilia की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन बाइक्‍स की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही नई बाइक के तौर पर Aprilia Tuono 457 को लॉन्‍च किया जा सकता है। इस बाइक को कब तक भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। किस तरह के फीचर्स और इंजन को बाइक में ऑफर किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Aprilia Tuono 457 बाइक को जल्‍द किया जा सकता है लॉन्‍च।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में इटली की वाहन निर्माता Aprilia की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई बाइक को लॉन्‍च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से कब तक इस बाइक को लाया जा सकता है। कितना दमदार इंजन दिया जा सकता है। किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aprilia करेगी नई बाइक लॉन्‍च

    कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई बाइक को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। Aprilia की ओर से Tuono 457 को लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च से पहले बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। इसके अलावा इस बाइक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट किया जा चुका है। 

    Aprilia Tuono 457 Engine

    Aprilia की ओर से Tuono 457 बाइक में 457 सीसी की क्षमता का ट्विन सिलेंडर इंजन दिया जाएगा जिससे इसे 35 किलोवाट की पावर के साथ 43 न्‍यूटन मीटर के आस-पास की पावर को दिया जाएगा।

    Aprilia Tuono 457 Features

    बाइक में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें एलईडी लाइट्स, छोटा स्‍पॉयलर, यूएसडी फॉर्क्‍स, रियर मोनोशॉक सस्‍पेंशन, दोनों पहियों मे डिस्‍क ब्रेक, पांच इंच की डिजिटल स्‍पीडोमीटर, राइड बाय वायर, राइडिंग के लिए तीन मोड्स, ट्रैक्‍शन कंट्रोल जैसे फीचर्स को दिया जाएगा।

    Aprilia Tuono 457 Launch Date

    कंपनी की ओर से औपचारिक तौर पर इसका एलान कुछ दिनों में किया सकता है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे 17 फरवरी 2025 को एक कार्यक्रम में लॉन्‍च किया जा सकता है।

    Aprilia Tuono 457 Price

    अप्रिलिया की ओर लॉन्‍च के समय इसकी कीमत की सही जानकारी दी जाएगी लेकिन इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत चार लाख रुपये के आस-पास रह सकती है।

    किनसे होगा मुकाबला

    Aprilia Tuono 457 बाइक को 450 से 500 सीसी सेगमेंट में लाया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला KTM 390, Hero Mavrick 440, Harley Davidson 440x, Triumph Speed 400 जैसी बाइक्‍स से होगा।