यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत में जल्द लॉन्च होगी Aprilia Tuono 457, पावरफुल इंजन समेत एडवांस फीचर्स से है लैस
Aprilia Tuono 457 bike हाल ही में अप्रिलिया इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर Aprilia Tuono 457 के लिए अलग से ...और पढ़ें

HighLights
- Aprilia RS 457 के समान प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।
- 2025 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।
- कीमत करीब 4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की संभावना है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Aprilia Tuono 457 को इटली में आयोजित की गई EICMA 2024 में पेश किया गया था। अब यह जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। इसकी भारत में लॉन्च होने की संभावना इससे भी बढ़ जाती है क्योंकि अप्रिलिया इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर 457cc नेकेड बाइक के लिए अलग से वेबपेज दिया गया है। वहीं, अंदाजा लगाया जा रहा है कि Aprilia Tuono 457 को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है।
Aprilia Tuono 457: इंजन
आगामी अप्रिलिया टुओनो 457 को अप्रिलिया RS 457 के प्लेटफॉर्म पर ही डेवलप किया गया है। इसमें 457 cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लगा हुआ इंजन 9,400 rpm पर 47.6 PS की पावर और 6,700 rpm पर 43.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
.jpg)
Aprilia Tuono 457: फीचर्स
इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बेहतरीन बाइक बनाते हैं। इसमें ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्ट किया जा सकता है। इसके लिए इसमें 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। टुओनो में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और तीन राइड मोड दिया गया है, जो इको, स्पोर्ट और रेन है। यह ट्रैक्शन कंट्रोल के तीन लेवल के साथ भी आती है, जिसे आप मैनुअली बंद भी कर सकते हैं।
(1).jpg)
Aprilia Tuono 457: ब्रेकिंग सिस्टम
अप्रिलिया टुओनो 457 में एक नेकेड बाइक है, इसमें अंडरपिनिंग में ट्विन-स्पर एल्यूमीनियम फ्रेम, 120 मिमी व्हील ट्रैवल के साथ 41 मिमी इनवर्टेड फोर्क और 130 मिमी व्हील ट्रैवल के साथ प्री-लोड एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें ब्रेकिंग के लिए 320 मिमी फ्रंट और 220 मिमी रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इन दोनों पर ही रेडियल रूप से माउंटेड बायब्रे कैलिपर्स हैं, इसमें डुअल-चैनल ABS दिए गए हैं। बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जिन पर 110 सेक्शन के फ्रंट और 150 सेक्शन के रियर टायर का इस्तेमाल किया गया है।
.jpg)
Aprilia Tuono 457 कब होगी लॉन्च
हमें उम्मीद है कि अप्रिलिया टुओनो 457 को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है। वहीं, इसके लॉन्च होने की बात करें तो इसे जल्दी ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक की भारत में कीमत करीब 4 लाख रुपये के आसपास होने की संभावना है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला KTM 390 Duke और Yamaha MT-03 सहित अन्य पावरफुल सब-450cc नेकेड बाइक से देखने के लिए मिलेगा।
