विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himalayan 750 में पहली बार मिले एकदम नए 11 धांसू फीचर्स, Royal Enfield की दूसरी बाइक्स में अबतक नहीं

Published: Sun, 08 Nov 2026 06:07 PM (IST)

Royal Enfield Himalayan 750 में पहली बार क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, छह-एक्सिस IMU, एडजस्टेबल सस्पेंशन और 743cc इंजन है।

Royal Enfield Himalayan 750 कंपनी की पहली बाइक जिसमें मिलेंगे ये 11 नए फीचर्स

Royal Enfield Himalayan 750 कंपनी की पहली बाइक जिसमें मिलेंगे ये 11 नए फीचर्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। EICMA 2026 में रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली 750 सीसी की Royal Enfield Himalayan 750 को पेश किया है। यह एक एडवेंचर टूरर मोटरसाइकिल है। इसके साथ ही इसमें कंपनी का पहला 743cc पैरेलल-ट्विन इंजन लगाया गया है। इतना ही नहीं हिमालयन 750 में इसी तरह से कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कंपनी ने पहली बार अपनी किसी मोटरसाइकिल में दिया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Royal Enfield की इस मोटरसाकिल में कंपनी ने कौन-कौन से एकदम नए फीचर्स दिए है, जो अभी तक इनके किसी भी मोटरसाइकिल में देखने के लिए नहीं मिले हैं।

Royal Enfield Himalayan 750 के 11 नए फीचर्स

Royal Enfield Himalayan 750 (9)

Himalayan 750 में क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, पांच राइडिंग मोड और छह-एक्सिस IMU जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें नया इंजन, ट्विन फ्रंट डिस्क ब्रेक, पूरी तरह एडजस्टेबल सस्पेंशन और बड़ा फ्यूल टैंक भी मिलेगा। आइए जानते हैं इसके 11 ऐसे फीचर्स के बारे में, जो इसे Royal Enfield के लिए खास बनाते हैं।

नंबर

फीचर

Royal Enfield Himalayan 750 डिटेल्स

1.

क्रूज कंट्रोल

पहली बार Royal Enfield बाइक में

2.

राइडिंग मोड

5 मोड – Road, Road Sport, Rain, Trail और Custom

3.

ट्रैक्शन कंट्रोल

Low, Medium और High लेवल, ऑफ करने का विकल्प

4.

IMU

6-एक्सिस IMU

5.

TPMS

टायर प्रेशर की जानकारी 4-इंच TFT डिस्प्ले पर

6.

एडजस्टेबल विंडस्क्रीन

5 पोजिशन और 60mm एडजस्टमेंट

7.

हेडलाइट

7-इंच यूनिट और एडजस्टेबल बीम

8.

फ्रंट ब्रेक

ट्विन 280mm डिस्क ब्रेक

9.

रियर ब्रेक

255mm डिस्क ब्रेक

10.

फ्रंट सस्पेंशन

43mm Showa फोर्क्स, 190mm ट्रैवल और 3-way एडजस्टमेंट

11.

रियर सस्पेंशन

Showa मोनोशॉक, 175mm ट्रैवल, रिमोट प्रीलोड और रिबाउंड एडजस्टमेंट

12.

फ्यूल टैंक

17.8 लीटर क्षमता

13.

इंजन

743cc एयर/ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन

14.

अधिकतम पावर

54.3bhp @ 7,000rpm

15.

अधिकतम टॉर्क

63Nm @ 5,000rpm

16.

गियरबॉक्स

6-स्पीड

17.

पावर डिलीवरी

90% पावर 3,500rpm पर उपलब्ध

1. क्रूज कंट्रोल

क्रूज कंट्रोल लंबे समय से कई मोटरसाइकिलों में उपलब्ध है, लेकिन Royal Enfield ने अब तक अपनी मोटरसाइकिल में इस फीचर को नहीं दिया था। Royal Enfield Himalayan 750 इस मामले में कंपनी की पहली मोटरसाइकिल बनी है। यह फीचर खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान उपयोगी साबित हो सकता है। इसके स्विच हैंडलबार के दाईं ओर दिए गए हैं। ये किल स्विच और मोड बटन के नीचे मिलते हैं। क्रूजिंग स्पीड सेट करने के लिए अलग बटन भी दिए गए हैं। इस फीचर के आने से हाईवे पर लगातार एक ही स्पीड बनाए रखने में राइडर को मदद मिलेगी।

Royal Enfield Himalayan 750 (2)

2. पांच राइडिंग मोड

Royal Enfield की मौजूदा 450cc मोटरसाइकिलों Himalayan 450 और Guerrilla 450 में Street और Sport जैसे दो राइडिंग मोड मिलते हैं। वहीं Himalayan 750 में कंपनी पांच राइडिंग मोड देगी। इनमें Road, Road Sport, Rain, Trail और Custom शामिल हैं। हर राइडिंग मोड में अलग थ्रॉटल मैपिंग और ABS सेटिंग मिलेगी। इससे राइडर सड़क और राइडिंग परिस्थितियों के अनुसार मोटरसाइकिल की प्रतिक्रिया को बदल सकेगा। खासतौर पर Rain और Trail मोड अलग-अलग परिस्थितियों में उपयोगी हो सकते हैं।

Royal Enfield Himalayan 750 (3)

3. तीन लेवल वाला ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम

ट्रैक्शन कंट्रोल भी Royal Enfield के लिए एक नया फीचर होगा। Himalayan 750 में यह सिस्टम तीन लेवल Low, Medium और High के साथ मिलेगा। इसके अलावा राइडर के पास इसे पूरी तरह बंद करने का ऑप्शन भी दिया गया। बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल का काम पिछले पहिये की फिसलन को कंट्रोल करना है। ऑफ-रोड राइडिंग के दौरान कुछ राइडर्स पिछले पहिये की मूवमेंट पर ज्यादा कंट्रोल पसंद करते हैं। ऐसे में इसे बंद करने का ऑप्शन उनके लिए उपयोगी हो सकता है।

Royal Enfield Himalayan 750 (4)

4. छह-एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU)

Himalayan 750 कंपनी की पहली मोटरसाइकिल होगी, जिसमें छह-एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) दी गई है। यह यूनिट तीन-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर और तीन-एक्सिस जाइरोस्कोप की मदद से मोटरसाइकिल की गतिविधियों पर नजर रखती है। यह सिस्टम मोटरसाइकिल के एक्सेलेरेशन, पिच, रोल और यॉ जैसी गतिविधियों को मॉनिटर करता है। इससे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स को बाइक की मौजूदा स्थिति की बेहतर जानकारी मिलती है। इसका इस्तेमाल कॉर्नरिंग ABS और लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सिस्टम को ज्यादा अच्छे से काम करने में मदद करने के लिए किया जा सकता है।

Royal Enfield Himalayan 750 (5)

5. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी Royal Enfield के किसी मोटरसाइकिल में दिया गया है। इस सिस्टम की मदद से राइडर मोटरसाइकिल के टायरों में हवा के दबाव पर नजर रख सकते हैं। Himalayan 750 में मिलने वाले TPMS की जानकारी अपडेटेड 4-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर दिखाई देगी।

Royal Enfield Himalayan 750 (6)

6. पांच पोजिशन में एडजस्ट हो सकेगी विंडस्क्रीन

Royal Enfield अपनी कई मोटरसाइकिलों में विंडस्क्रीन देती है, लेकिन Himalayan 750 में पहली बार एडजस्टेबल विंडस्क्रीन दी गई है। इसमें पांच अलग-अलग पोजिशन दी गई हैं और इसे 60mm तक ऊपर या नीचे एडजस्ट किया जा सकता है। इस विंडस्क्रीन में मैनुअल एडजस्टमेंट मैकेनिज्म दिया गया है। इससे राइडर अपनी जरूरत और सहूलियत के हिसाब से इसे अलग-अलग पोजिशन में सेट कर सकेगा।

Royal Enfield Himalayan 750 (7)

7. एडजस्टेबल हेडलाइट बीम

Himalayan 750 में एडजस्टेबल हेडलाइट बीम भी दिया गया है। यह फीचर देखने में भले ही छोटा लगे, लेकिन टूरिंग मोटरसाइकिल के लिहाज से काफी काम का है। इसके लिए फेयरिंग के अंदर एक नॉब जैसा कंट्रोल दिया गया है। इसकी मदद से राइडर हेडलाइट की बीम का एंगल बदल सकेगा। इसके अलावा मोटरसाइकिल में नया 7-इंच हेडलाइट यूनिट दिया गया है, जिसमें नए रिफ्लेक्टर भी है।

Royal Enfield Himalayan 750 (8)

8. फ्रंट व्हील में दो 280mm डिस्क ब्रेक

Royal Enfield अब तक अपनी मोटरसाइकिलों में फ्रंट व्हील के लिए सिंगल डिस्क ब्रेक सेटअप देती रही है। Himalayan 750 इस मामले में कंपनी की पहली मोटरसाइकिल है, जिसमें आगे ट्विन डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें फ्रंट व्हील पर दो 280mm डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे, जबकि पिछले पहिये पर 255mm की डिस्क मिलेगी। यह नया ब्रेकिंग सेटअप Himalayan 750 के हार्डवेयर में एक बड़ा बदलाव है।

9. पूरी तरह एडजस्टेबल Showa सस्पेंशन

Himalayan 750 में पहली बार Royal Enfield की किसी मोटरसाइकिल पर पूरी तरह एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया जाएगा। फ्रंट में 43mm के Showa फोर्क्स मिलेंगे, जिनमें 190mm का ट्रैवल है। इनमें प्रीलोड, कंप्रेशन और रिबाउंड एडजस्टमेंट दिया गया है। वहीं, पिछले हिस्से में 175mm ट्रैवल वाला Showa मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें रिमोट प्रीलोड एडजस्टर और रिबाउंड एडजस्टमेंट भी है। इससे राइडर अपनी जरूरत के अनुसार सस्पेंशन की सेटिंग बदल सकेगा।

10. 17.8 लीटर का फ्यूल टैंक

Himalayan 750 को एडवेंचर टूरर के तौर पर तैयार किया जा रहा है। ऐसे में इसमें बड़ा फ्यूल टैंक मिलना अहम है। इस मोटरसाइकिल में 17.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो अब तक किसी Royal Enfield बाइक में मिलने वाला सबसे बड़ा टैंक है। तुलना करें तो Himalayan 450 में 17 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जबकि Super Meteor 650 में 15.7 लीटर का टैंक दिया गया है। इस लिहाज से Himalayan 750 का फ्यूल टैंक कंपनी की मौजूदा मोटरसाइकिलों से बड़ा है।

11. नया 743cc पैरेलल-ट्विन इंजन

Himalayan 750 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया इंजन है। पहली बार Himalayan नाम के साथ 750cc क्लास का इंजन दिया जा रहा है। इसमें 743cc का एयर/ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा। यह इंजन 7,000rpm पर 54.3bhp की पावर और 5,000rpm पर 63Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। कंपनी का दावा है कि इंजन की 90 प्रतिशत पावर 3,500rpm से ही उपलब्ध होगी। यह खासियत कम RPM पर भी बेहतर पावर उपलब्ध कराने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

Royal Enfield के लिए क्यों खास है Himalayan 750?

Royal Enfield Himalayan 750 सिर्फ बड़े इंजन वाली एडवेंचर टूरर नहीं है। इसमें कंपनी पहली बार कई इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल फीचर्स का इस्तेमाल कर रही है। क्रूज कंट्रोल, पांच राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, छह-एक्सिस IMU और TPMS जैसे फीचर्स इसे कंपनी की अब तक की मोटरसाइकिलों से अलग बनाते हैं। इसके साथ ट्विन फ्रंट डिस्क ब्रेक, पूरी तरह एडजस्टेबल Showa सस्पेंशन, पांच पोजिशन वाली विंडस्क्रीन और 17.8 लीटर का फ्यूल टैंक इसे टूरिंग के लिहाज से खास बनाते हैं। अब इसकी भारत में 27 से 29 नवंबर 2026 के बीच होने वाली Motoverse 2026 में पेशी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Continental GT 750 हुई पेश, 743cc इंजन और डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक से होगी लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।