विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vehicle Sale: April 2024 में 25 फीसदी बढ़ी वाहनों की बिक्री, SIAM ने दी जानकारी

Published: Tue, 14 May 2024 11:59 AM (IST)

भारतीय बाजार में बीते महीने में सभी तरह के वाहन सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इनमें यात्री वाहन ...और पढ़ें

SIAM के मुताबिक April 2024 में वाहनों की बिक्री बढ़ी है।
SIAM के मुताबिक April 2024 में वाहनों की बिक्री बढ़ी है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरर्स की ओर से April 2024 के दौरान देशभर में हुई वाहनों की बिक्री की जानकारी दी गई है। सियाम के मुताबिक देशभर में बीते महीने में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल April में बिक्री कैसी रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

क्‍या मिली जानकारी

सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में April 2024 के दौरान वाहनों की बिक्री में 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते महीने में करीब 21 लाख वाहनों की बिक्री हुई है। जानकारी के मुताबिक दो पहिया वाहन सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है। इसके बाद यात्री वाहन सेगमेंट में और तीसरे पायदान पर तीन पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। सियाम के अध्‍यक्ष विनोद अग्रवाल के मुताबिक पिछले सालों के मुकाबले इस साल April का महीना वाहनों की बिक्री के लिए बेहतर रहा है। इस दौरान बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। सियाम के डायरेक्‍टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल April में यात्री वाहनों की बिक्री में 1.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं दो पहिया वाहन सेगमेंट में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 30 फीसदी से ज्‍यादा की ग्रोथ दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Mid Size Sedan सेगमेंट के लिए कैसा रहा April 2024, जानें किस गाड़ी की हुई कितनी बिक्री

कितनी हुई बिक्री

सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में April महीने के दौरान कुल 2088274 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। जिसमें यात्री वाहन सेगमेंट में 335629 यूनिट्स की बिक्री हुई। दो पहिया वाहनों की बिक्री 1751393 यूनिट्स रही है। वहीं तीन पहिया वाहन सेगमेंट में कुल 49116 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर April 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 331278 यूनिट्स, दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1338588 यूनिट्स और तीन पहिया वाहन सेगमेंट में 42885 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें- ये हैं दुनिया की सबसे Expensive Cars, Rolls Royce से लेकर Bugatti तक है शामिल