Move to Jagran APP

Vehicle Sale: May 2024 में बढ़ी यात्री वाहनों की बिक्री, अन्‍य सेगमेंट का कैसा रहा हाल, जानें डिटेल

भारतीय बाजार में बीते महीने में सभी तरह के वाहन सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इनमें यात्री वाहन ति-पहिया वाहन और दो पहिया वाहन जैसे सेगमेंट शामिल हैं। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरर्स (SIAM) की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक May 2024 के दौरान देशभर में किस सेगमेंट में कितने Vehicle Sale हुए हैं। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Tue, 11 Jun 2024 01:03 PM (IST)
Vehicle Sale: May 2024 में बढ़ी यात्री वाहनों की बिक्री, अन्‍य सेगमेंट का कैसा रहा हाल, जानें डिटेल
Siam के मुताबिक May 2024 में कितने वाहनों की हुई बिक्री। जानें डिटेल।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरर्स की ओर से May 2024 के दौरान देशभर में हुई वाहनों की बिक्री की जानकारी दी गई है। सियाम के मुताबिक देशभर में बीते महीने में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल May महीने में बिक्री कैसी रही है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Siam ने दी जानकारी

सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में May 2024 के दौरान वाहनों की बिक्री में 9.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते महीने में करीब 19.76 लाख वाहनों की बिक्री हुई है। जानकारी के मुताबिक दो पहिया वाहन सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है। इसके बाद यात्री वाहन सेगमेंट में और तीसरे पायदान पर तीन पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। सियाम के अध्‍यक्ष विनोद अग्रवाल के मुताबिक पिछले साल May के मुकाबले इस साल May के महीने वाहनों की बिक्री बेहतर रही है। सियाम के डायरेक्‍टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल May में यात्री वाहनों की बिक्री में 3.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं दो पहिया वाहन सेगमेंट में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 10.1 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी 2017-18 के स्‍तर से कम है।

यह भी पढ़ें- Maruti Ertiga को कड़ी चुनौती देने जल्‍द आएगी Kia Carens Facelift,हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

कितनी हुई बिक्री

सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में May 2024 के दौरान कुल 2023339 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। जिसमें यात्री वाहन सेगमेंट में 347492 यूनिट्स की बिक्री हुई। दो पहिया वाहनों की बिक्री 1620084 यूनिट्स रही है। वहीं तीन पहिया वाहन सेगमेंट में कुल 55763 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर May 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 334537 यूनिट्स, दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1471550 यूनिट्स और तीन पहिया वाहन सेगमेंट में 48610 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें- एक लाख रुपये की Down payment के बाद New Swift 2024 VXI को घर लाएं, तो कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल