यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Electric Car: January 2025 में हुई कितनी Electric Cars की बिक्री, FADA ने दी जानकारी
Electric Car Sale in January 2025 दुनियाभर में पेट्रोल डीजल कारों के साथ ही इलेक्ट्रिक कारों की मांग में भी ...और पढ़ें

HighLights
- January 2025 में हुई 11266 यूनिट्स ईवी कारों की बिक्री
- ईयर ऑन ईयर बेसिस पर JSW MG ने हासिल की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
- देश में जनवरी 2024 में हुई थी 8517 यूनिट्स कारों की बिक्री
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में भी इलेक्ट्रिक कारों को काफी पसंद किया जा रहा है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते महीने देशभर में कितनी Electric Cars की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर ईवी का कैसा प्रदर्शन रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
कितनी हुई बिक्री
फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में जनवरी 2025 के दौरान कुल 11266 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह बढ़ोतरी 32.38 फीसदी की है। लेकिन मंथली बेसिस पर बीते महीने में 27.70 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़त दर्ज हुई है। दिसंबर 2024 के दौरान देशभर में 8822 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई थी।
पहले नंबर पर रही Tata Motors
टाटा मोटर्स की ओर से जनवरी 2025 के दौरान सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की गई। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा मोटर्स की ओर से बीते महीने में कुल 5047 यूनिट्स की बिक्री की गई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी को 13.01 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ मिली है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान टाटा ने 5802 यूनिट्स की बिक्री की थी। टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक कारों के तौर पर टियागो, पंच, नेक्सन, टिगोर शामिल हैं।
JSW MG Motors
ब्रिटिश कार निर्माता एमजी की ओर से भी भारतीय बाजार में MG Comet EV, MG Windsor EV, MG ZS EV को ऑफर किया जाता है। बीते महीने कंपनी ने कुल 4237 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की। बिक्री के मामले में एमजी मोटर्स टाटा के बाद दूसरे नंबर पर रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 252.20 फीसदी की बढ़त हासिल की है। पिछले साल जनवरी में एमजी मोटर्स ने 1203 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की थी।
Mahindra and Mahindra
महिंद्रा भी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में वाहनों को भारतीय बाजार में ऑफर करती है। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2025 के दौरान महिंद्रा ने 688 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि बीते साल जनवरी महीने में इस कंपनी ने 784 यूनिट्स की बिक्री की थी।
Hyundai
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भी भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से बीते महीने के दौरान 321 यूनिट्स की बिक्री की गई है। इसके पहले जनवरी 2024 के दौरान सिर्फ 170 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
BYD
चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवाईडी ने भी जनवरी 2025 के दौरान भारतीय बाजार में 313 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 162 यूनिट्स की बिक्री की थी।
अन्य कंपनियों का कैसा हाल
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीए ऑटोमोबाइल ने 269, वोल्वो ने 27, मर्सिडीज ने 95, किआ ने 47, ऑडी ने 18 और अन्य कंपनियों ने 23 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री जनवरी 2025 में की है।
