विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda 2028 CR-V में लाएगी नया ट्विन-मोटर हाइब्रिड सिस्टम और प्लेटफॉर्म

Published: Sat, 14 Nov 2026 02:00 PM (IST)

होंडा ने पुष्टि की है कि 2028 सीआर-वी अगले साल नए ट्विन-मोटर हाइब्रिड सिस्टम और हल्के प्लेटफॉर्म के साथ आएगी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda ने आधिकारिक तौर पर साफ कर दिया है कि अगली पीढ़ी की 2028 CR-V अगले साल आएगी जिसे एक बिल्कुल नए ट्विन-मोटर हाइब्रिड सिस्टम से संचालित किया जाएगा। आने वाली CR-V का नया प्लैटफॉर्म और पावरट्रेन SUV की स्टैडर्ड पावर और एफिशिएंसी को बढ़ाएगा। हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक व्हीकलस की बढ़ती बिक्री वजह है कि Honda CV-R के लिए हाइब्रिड तकनीक की तरफ जा रही है। आने वाली CR-V उन कई हाइब्रिड मॉडलों में से पहली है जिसे Honda 2030 तक नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च करने की योजना बनी रही है।

हाइब्रिड सिस्टम और परफॉर्मेंस

2028 CR-V बेहतर एफिशिएंसी के साथ Honda के हाइब्रिड सिस्टम की नेक्स्ट जेन को पेश करेगी। Honda के ट्विन-मोटर हाइब्रिड सिस्टम की 5वीं पीढ़ी को उस रेंज का विस्तार करके और बेहतर बनाया गया है जहां इसके इंजन सबसे ज्यादा एफिशिएंटली से काम करता है और साथ ही हाइब्रिड यूनिट की ड्राइविंग एफिशिएंसी में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, इसमें एक नया तैयार किया गया इलेक्ट्रिक AWD सिस्टम भी दिया गया है।

लाइट वेट नया प्लैटफॉर्म

बिल्कुल नई CR-V एक नए Honda प्लैटफॉर्म की शुरुआती करेगी तो बॉडी की मजबूती और हल्के वेट पर फोकस करता है। यह एक मॉड्यूलर आर्किटेक्चर है जो ज्यादा से ज्यादा पार्ट्स को आपस में कम्मोनालिटी करने की अनुमति देता है। Honda का लक्ष्य है कि अगली पीढ़ी के हाइब्रिड मॉडल की फ्यूल एफिशिएंसी को 10% से ज्यादा सुधारना है।

हाइब्रिड सिस्टम और V6 इंजन

पिछले साल अक्टूबर में जापान में ब्रांड ने एक बिल्कुल नए बड़े आकार के हाइब्रिड सिस्टम को पेस किया गया था जो फ्यूचर में उन बड़े मॉडलों को पावर देगा जो सिर्फ अमेरिका में बनाए जाते हैं। इस एक नया तैयार किया गया V6 इंजन, नई ड्राइव यूनिट्स और एक बैटरी पैक शामिल हैं।

मौजूदा पेट्रोल इंजन

अमेरिका में मौजूद CR-V नॉन-हाइब्रिड और हाइब्रिड पावरट्रेन दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध है। पेट्रोल वर्जन में 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड DOHC इनलाइन-4 इंजन दिया गया है जो 190hp की पावर और 243nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। Honda की CR-V के मौजूदा टू-मोटर हाइब्रिड सेटअप में 2.0 लीटर का इंजन और एक इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन मोटर शामिल है जिसका आउटपुट 204hp है।

इस सेटअप को e-CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, Honda ने अपने 5वीं पीढ़ी के टू-मोटर हाइब्रिड सिस्टम के स्पेक्स का खुलासा नहीं किया है जो 2028 CR-V के साथ अपनी शुरुआत करेगा।

यह भी पढ़ें- डेली फैमिली यूज के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, 161km की रेंज और 34 लीटर स्टोरेज के साथ रिवर्स मोड भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।