Hyundai Creta 2027 हाइब्रिड इंजन के साथ होगी लॉन्च, मिलेगा नया डिजाइन और Pleos Connect जैसे फीचर्स
Hyundai Creta Strong Hybrid: नई Hyundai Creta की टेस्टिंग जारी है, जिसमें एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स में कई अपडेट्स मिलेंगे। ...और पढ़ें

Image: Team-BHP

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नई Hyundai Creta की टेस्टिंग लगातार जारी है जिसे हाल ही में एक बार फिर सड़कों पर देखा गया है। इस नई SUV में एक्सटीरियिर, इंटीरियर और फीचर्स की लिस्ट में कई अपडेट किए गए हैं जिससे ग्राहकों को काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। ड्राइविंग एक्सपीरियंस और माइलेज को बेहतर बनाने के लिए इसमें एक नया स्ट्रॉंग हाइब्रिड पावरट्रेन भी शामिल किया जाएगा।
नई Hyundai Creta का रोड टेस्ट अभी भी जारी है और इसे हाल ही में देखा गया है। इस नई SUV के एक्सटीरियर, केबिन और फीचर्स की लिस्ट में बड़े बदलाव किए गए हैं।
इंजन और डिजाइन
हाल ही में जिस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया वह डीजल वेरिएंट है। नई क्रेटा में ज्यादा एंगुलर लाइन्स और एक बॉक्सी बनावट दी गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक अपराइट फ्रंट फेशिया और स्लेटेड एलिमेंट्स वाला बंपर शामिल है। साथ ही इस मॉडल में नया ग्रिल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और H-Style टॉप-माउंटेड LED DRL मिलने की उम्मीद है।
कैसा है साइड प्रोफाइल?
साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल, सर्कुलर व्हील आर्च, एक स्लोप्ड रूफलाइन और एंगुलर विंडो फ्रेम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ नई Creta में एक रकेड विंडशील्ड, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, एक चौड़ा बंपर और एक फ्लैट बूटLid दिया गया है। उम्मीद है कि इसमें मिलने वाले टेल-लैंप्स नए होंगे जो आगे की तरफ दिए गए लाइटिंग सेटअप जैसे हे बेसिक डिजाइन को फॉलो करेंगे।
क्या-क्या मिल सकते हैं अपडेट?
नई Hyundai Creta एक सॉफ्टवेयर डिफाइंड व्हीकल के तौर पर आएगी जिससे इसमें बड़े तकनीकी अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा, बिना किसी कंपार्टमेंट या हार्डवेयर को बदले सिर्फ OTA अपडेट्स से नए फीचर्स जोड़े जा सकेंगे। नए मॉडल में की एक USP इसका Pleos Connect इंफोटेनमेंट सिस्टम है जिसे पहले भी टेस्ट कारों में देखा जा चुका है। Pleos Connect का फुल वर्जन अगली पीढ़ी की Creta के हायर ट्रिम्स में मिलने की संभावना है।
स्ट्रॉंग हाइब्रिड पावरट्रेन और फीचर्स
नई जनरेशन की Creta में एक नया स्ट्रॉंग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा जो नए ग्लोबल-स्पेक Seltos जैसा ही है। इस हाइब्रिड सेटअप में 1.6 लीटर NA GDI पेट्रोल इंजन के साथ एक या दो इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक शामिल हैं, दो इलेक्ट्रिक मोटर होने पर eAWD की सुविधा मिलती है। भारतीय मार्केट के लिए नई Creta में मिलने वाला स्ट्रॉंग हाइब्रिड सेटअप 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन पर आधारित होगा।
नई Creta के हाइब्रिड वेरिएंट्स में रीजनरेटिव ब्रेकिंग और V2L जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं, इसके पुराने इंजन विकल्प भी पहले की तरह आते रहेंगे। इसे साल 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta: छोटी SUV या पॉपुलर SUV, कौन मारेगा बाजी?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।