विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta: छोटी SUV या पॉपुलर SUV, कौन मारेगा बाजी?

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:00 AM (IST)

Hyundai Bayon कम शुरुआती कीमत और बड़े डिस्प्ले के साथ आती है, जबकि Hyundai Creta ज्यादा इंजन ऑप्शन और अतिरिक्त सुविधाएं देती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Hyundai Bayon लॉन्च हो गई है। इसे Hyundai Creta के नीचे पोजिशन किया गया है। दोनों SUVs में कई फीचर्स समान हैं और इनमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है। हालांकि, डिजाइन, डायमेंशन, फीचर्स, कीमत और इंजन ऑप्शन के मामले में दोनों के बीच कई अंतर हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि इन दोनों (Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta) में कितना अंतर है?

Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta: कीमत

दोनों SUVs की कीमत की बात करें तो Hyundai Bayon को Creta के मुकाबले कम शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। Bayon की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से 18 लाख रुपये तक है, जबकि Hyundai Creta की कीमत 10.91 लाख रुपये से 20.46 लाख रुपये तक जाती है।

कीमत Hyundai Bayon Hyundai Creta
शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10 लाख ₹10.91 लाख
टॉप एक्स-शोरूम कीमत ₹18 लाख ₹20.46 लाख

Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta

कीमत के मामले में Hyundai Bayon की शुरुआती कीमत Creta से लगभग 91,000 रुपये कम है। वहीं, दोनों SUVs की टॉप कीमतों के बीच 2.46 लाख रुपये का अंतर है। इस लिहाज से Bayon उन खरीदारों के लिए एक ऑप्शन हो सकती है, जो Hyundai की SUV खरीदना चाहते हैं, लेकिन Creta के ऊपरी प्राइस रेंज तक नहीं जाना चाहते।

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon के किस वेरिएंट को खरीदना रहेगा सबसे किफायती? जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की डिटेल

Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta: डाइमेंशन

डायमेंशन की बात करें तो Hyundai Creta लंबाई और ऊंचाई में Bayon से बड़ी है। वहीं, Bayon की चौड़ाई Creta से थोड़ी ज्यादा है। दोनों SUVs के व्हीलबेस में भी मामूली अंतर देखने को मिलता है।

डायमेंशन Hyundai Bayon Hyundai Creta अंतर
लंबाई 4,245 mm 4,330 mm Bayon 85 mm छोटी
चौड़ाई 1,810 mm 1,790 mm Bayon 20 mm चौड़ी
ऊंचाई 1,570 mm 1,635 mm Bayon 65 mm छोटी
व्हीलबेस 2,600 mm 2,610 mm Bayon 10 mm कम

Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta (5)

इन आंकड़ों के मुताबिक, Hyundai Creta का ओवरऑल साइज बड़ा है। इसकी लंबाई 4,330 mm और ऊंचाई 1,635 mm है, जबकि Bayon की लंबाई 4,245 mm और ऊंचाई 1,570 mm है। हालांकि, Bayon 1,810 mm की चौड़ाई के साथ Creta से 20 mm ज्यादा चौड़ी है। व्हीलबेस की बात करें तो Creta में 2,610 mm और Bayon में 2,600 mm का व्हीलबेस मिलता है। दोनों के बीच केवल 10 mm का अंतर है।

Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta: कलर ऑप्शन

Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta (3)

  • Hyundai Bayon और Creta दोनों में अलग-अलग पसंद के हिसाब से कई कलर ऑप्शन दिए गए हैं। Bayon में डार्क, ब्राइट और न्यूट्रल शेड्स का मिश्रण मिलता है, जबकि Creta में भी कई आकर्षक रंगों के साथ मैट फिनिश के ऑप्शन मौजूद हैं।
  • Hyundai Bayon में Titanium Black, Classy Blue, Atlas White, Fiery Red, Golden Bronze और Ecotronic Grey जैसे रंग मिलते हैं। Classy Blue और Fiery Red उन ग्राहकों के लिए ऑप्शन हैं, जो अपनी SUV में ज्यादा आकर्षक रंग पसंद करते हैं। वहीं, Atlas White और Ecotronic Grey अपेक्षाकृत सादे रंग पसंद करने वाले खरीदारों को पसंद आ सकते हैं।
  • Hyundai Creta में Robust Emerald Pearl, Starry Night, Titan Grey, Titan Grey Matte, Atlas White, Titanium Black और Titanium Black Matte जैसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें Golden Bronze जैसा रंग नहीं मिलता, लेकिन Robust Emerald Pearl और Starry Night जैसे ऑप्शन इसे अलग पहचान देते हैं।

Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta: फीचर्स

फीचर Hyundai Bayon Hyundai Creta
ऑटो LED हेडलैंप्स
हां
हां
LED फॉगलैंप्स
हां
हां
LED टेललैंप्स
हां
हां
व्हील्स
17-इंच अलॉय व्हील्स
18-इंच अलॉय व्हील्स
रूफ रेल्स
हां
हां
हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
हां
हां
एम्बिएंट लाइटिंग
हां
हां
इंफोटेनमेंट सेटअप
12.3-इंच टचस्क्रीन
10.25-इंच टचस्क्रीन
वायरलेस ऐपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो
हां
हां (अडैप्टर द्वारा)
डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
12.3-इंच डिस्प्ले
10.25-इंच डिस्प्ले
वायरलेस फोन चार्जर
हां
हां
साउंड सिस्टम
8-स्पीकर BOSE ऑडियो सिस्टम
8-स्पीकर BOSE ऑडियो सिस्टम
ऑटो-डिमिंग IRVM
हां
हां
क्रूज़ कंट्रोल
हां (अडैप्टिव)
हां (अडैप्टिव)
क्लाइमेट कंट्रोल
सिंगल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
पावर्ड फ्रंट सीट्स
हां
हां
कीलेस एंट्री के साथ पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
हां
हां
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
हां
हां
सनरूफ
पैनोरमिक
पैनोरमिक
मल्टी-ड्राइव मोड्स
हां
हां
कूल्ड ग्लोवबॉक्स
हां
हां
कनेक्टेड कार टेक
हां
हां
एयरबैग्स
6
6
360-डिग्री कैमरा
हां
हां
पार्किंग सेंसर्स
हां (फ्रंट और रियर)
हां (फ्रंट और रियर)
ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)
हां
हां
रेन सेंसिंग वाइपर्स
हां
हां
रियर डिफॉगर
हां
हां
TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)
हां
हां
ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)
हां लेवल-2
हां लेवल-2

Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta (4)

  • फीचर्स की बात करें तो Hyundai Bayon का सबसे बड़ा आकर्षण इसका बड़ा डिस्प्ले सेटअप है। इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इसके मुकाबले Hyundai Creta में 10.25-इंच की स्क्रीन यूनिट्स दी गई हैं।
  • Bayon में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto की सुविधा भी मिलती है। वहीं, Creta में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए एडॉप्टर की जरूरत पड़ती है। इस लिहाज से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और डिस्प्ले साइज के मामले में Bayon को बढ़त मिलती है।

Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta (6)

  • हालांकि, Hyundai Creta कुछ अन्य फीचर्स में आगे है। इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जबकि Bayon में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा, Creta में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है, जिससे ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग तापमान सेट कर सकते हैं।

Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta: इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन Hyundai Bayon Hyundai Creta
नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 1.5-लीटर 1.5-लीटर
नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल पावर 115 PS 115 PS
नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल टॉर्क 144 Nm 144 Nm
नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल ट्रांसमिशन 6-स्पीड MT/CVT 6-स्पीड MT/CVT
टर्बो-पेट्रोल इंजन उपलब्ध नहीं 1.5-लीटर
टर्बो-पेट्रोल पावर उपलब्ध नहीं 160 PS
टर्बो-पेट्रोल टॉर्क उपलब्ध नहीं 253 Nm
टर्बो-पेट्रोल ट्रांसमिशन उपलब्ध नहीं 7-स्पीड DCT
डीजल इंजन उपलब्ध नहीं 1.5-लीटर
डीजल पावर उपलब्ध नहीं 116 PS
डीजल टॉर्क उपलब्ध नहीं 250 Nm
डीजल ट्रांसमिशन उपलब्ध नहीं 6-स्पीड MT/6-स्पीड AT
  • इंजन के मामले में Hyundai Bayon और Creta के बीच महत्वपूर्ण अंतर है। Bayon में केवल 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है, जबकि Creta में इसी इंजन के साथ टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन भी दिए गए हैं।

Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta (2)

  • Hyundai Bayon का 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Creta के नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट में भी यही पावर और टॉर्क मिलता है। दोनों में 6-स्पीड मैनुअल और CVT-टाइप ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है।
  • अगर आपको ज्यादा पावर और इंजन के अधिक ऑप्शन चाहिए, तो Hyundai Creta बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 160 PS की पावर और 253 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।
  • Creta में 1.5-लीटर डीजल इंजन भी दिया गया है, जो 116 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं। इस तरह, इंजन और ट्रांसमिशन की विविधता के मामले में Creta को स्पष्ट बढ़त मिलती है।

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon vs Maruti Suzuki Fronx: डिजाइन, फीचर्स और इंजन के मामले में कौन-सी SUV है बेस्ट?