Bajaj Dominar 400 को मिलने वाला है बड़ा अपडेट, 5-इंच TFT डिस्प्ले और TPMS के साथ जल्द हो सकती है लॉन्च
2027 Bajaj Dominar 400 में TFT डिस्प्ले और TPMS मिल सकते हैं। जून 2026 में इंजन को अपडेट किया गया है।

Bajaj Dominar 400 को मिलने वाले है कई बड़े अपडेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बजाज ऑटो अपनी Bajaj Dominar 400 को नए फीचर्स के साथ अपडेट करने वाली है। हाल ही में बजाज पल्सर के मॉडल्स को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। इसी कड़ी में 2027 Bajaj Dominar 400 को नए 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और TPMS जैसे फीचर्स के साथ अपडेट मिलने वाला है। कंपनी की वेबसाइट पर Dominar 400 के फीचर और स्पेसिफिकेशन सेक्शन में इनकी लिस्टिंग सामने आई है।
जून 2026 में इंजन को किया गया था अपडेट
बजाज ऑटो ने जून 2026 में Bajaj Dominar 400 को नए 350cc इंजन के साथ अपडेट किया था। उस अपडेट के दौरान इंजन कैपेसिटी में बदलाव के अलावा बाइक में कोई बड़ा फीचर या डिजाइन अपडेट नहीं दिया गया था। इसकी कीमत में भी थोड़ा अपग्रेड किया गया था। फिलहाल Bajaj Dominar 400 की एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख रुपये है।
-1794996902486.webp)
Bajaj Dominar 400 में मिलेगा ये नए फीचर्स
- Dominar 400 के साथ जिस नए TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को लिस्ट किया गया है, वह 5-इंच की स्क्रीन है। यही डिस्प्ले कंपनी अपनी Pulsar रेंज की कुछ बाइक्स में भी पेश कर रही है। यह सिर्फ एक सामान्य डिजिटल स्क्रीन नहीं है, बल्कि इसमें कई कनेक्टेड और राइडिंग फीचर्स दिए गए हैं। इस अपडेट के साथ Dominar 400 का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पहले से ज्यादा मॉर्डन और फीचर-लोडेड हो सकता है।
- नए 5-इंच TFT डिस्प्ले की सबसे खास खूबियों में Google Maps मिररिंग शामिल है। इसकी मदद से राइडर स्क्रीन पर नेविगेशन देख सकेंगे। Android स्मार्टफोन में फोन की स्क्रीन बंद होने पर भी Google Maps मिररिंग काम कर सकती है।
- इसके अलावा, डिस्प्ले में डॉक्यूमेंट स्टोरेज, लैप टाइमर, म्यूजिक कंट्रोल और नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। स्क्रीन में डे और नाइट थीम के साथ ऑटो ब्राइटनेस एडजस्टमेंट की सुविधा भी दी गई है, जिससे अलग-अलग रोशनी की स्थिति में इसकी विजिबिलिटी बेहतर रखने में मदद मिलेगी।
- Dominar 400 के लिए एक और अहम अपडेट टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी TPMS हो सकता है। इसके जरिए राइडर को इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर ही टायरों के प्रेशर की जानकारी मिल सकेगी। लंबी दूरी की राइडिंग करने वाले लोगों के लिए यह उपयोगी फीचर साबित हो सकता है, क्योंकि इससे टायर प्रेशर पर नजर रखना आसान होगा।
- नया TFT क्लस्टर राइडर को अलग-अलग राइड मोड के बीच स्विच करने की सुविधा भी दे सकता है। इसके साथ ट्रैक्शन कंट्रोल और रियर ABS को ऑन या ऑफ करने का ऑप्शन भी मिल सकता है। मौजूदा मॉडल से 4-वे D-पैड स्विचगियर को आगे भी जारी रखा जा सकता है। वहीं, दाईं ओर के स्विचगियर में इंटीग्रेटेड स्टार्टर और हैजर्ड लाइट स्विच मिलने की जानकारी दी गई है।
- Dominar 400 के फीचर अपडेट के बीच क्रूज कंट्रोल को लेकर भी उम्मीदें हैं। हालांकि, बाइक में पहले से इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी और राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी दी जाती है। Bajaj ने Triumph मोटरसाइकिलों के साथ क्रूज कंट्रोल भी डेवलप किया है।
Bajaj Dominar 400 का इंजन
नई Dominar 400 में मौजूदा 349cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाता है है। यह इंजन 40 PS की पावर और 33 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ स्लिपर क्लच और 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में बड़ा फ्लाईव्हील भी दिया गया है, जिसके चलते इसका टूरिंग कैरेक्टर बरकरार है। इसके अलावा USD फ्रंट फोर्क, रियर मोनोशॉक, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, डुअल-चैनल ABS और 150-सेक्शन का रियर टायर जैसे हार्डवेयर भी दिया जाता हैा।
-1794996937143.webp)
कब लॉन्च होगी नई Bajaj Dominar 400?
Bajaj की आधिकारिक वेबसाइट पर नए फीचर्स की लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि Dominar 400 को अपडेट मिलने वाला है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च तारीख, नई कीमत या सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि बाइक कब बाजार में आएगी और इसमें बताए गए सभी फीचर्स मिलेंगे या नहीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।