विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छोटी हाइट वालों के लिए बेस्ट टॉप 5 बाइक्स, कम सीट हाइट के साथ मिलेगा 40km तक का माइलेज

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

कम सीट हाइट वाली बाइक की लिस्ट में Bajaj Avenger Cruise 220, Royal Enfield Meteor 350, Jawa Perak, Honda Rebel 300 और Harley-Davidson Sprint 440 है।

कम हाइट वाले राइडर्स के लिए टॉप 5 बेस्ट बाइक्स

कम हाइट वाले राइडर्स के लिए टॉप 5 बेस्ट बाइक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बाइक चलाने का शौक तो हर किसी को होता है, लेकिन कम हाइट वाले राइडर्स के लिए सही बाइक चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कई बार शानदार डिजाइन और दमदार इंजन वाली बाइक सिर्फ इसलिए पसंद नहीं आती, क्योंकि उस पर बैठने के बाद पैर जमीन तक ठीक से नहीं पहुंचते। ऐसे में अगर आपकी हाइट कम है और आप अपने लिए एक ऐसी बाइक तलाश रहे हैं, जिसे संभालना आसान हो और लुक भी शानदार हो। हम यहां पर आपको कम हाइट वाली टॉप 5 बेहतरीन बाइक्स के बारे में बता रहे हैं। इस लिस्ट में Bajaj, Royal Enfield, Jawa और Honda जैसी कंपनियों की गाड़ियां शामिल है।

छोटी हाइट वालों के लिए बेस्ट टॉप 5 बाइक्स

स्पेसिफिकेशन

Bajaj Avenger 220

Royal Enfield Meteor 350

Jawa Perak

Honda Rebel 300

Harley Sprint 440

इंजन

220cc

349.34cc

334cc

286cc

440cc

इंजन टाइप

ऑयल-कूल्ड

एयर-एंड-ऑयल-कूल्ड

लिक्विड-कूल्ड

लिक्विड-कूल्ड

एयर/ऑयल-कूल्ड

पावर

18.76 bhp

20.2 bhp

30.2 bhp

30 bhp

26.6 bhp

टॉर्क

17.55 Nm

27 Nm

32.74 Nm

27.5 Nm

38 Nm

गियरबॉक्स

5-स्पीड

5-स्पीड

6-स्पीड

6-स्पीड

6-स्पीड

माइलेज

39–40 kmpl

32–41.88 kmpl

30–34 kmpl

25–30 kmpl

34 kmpl

फ्यूल टैंक

13 लीटर

15 लीटर

13.2 लीटर

11.2 लीटर

9 लीटर

सीट हाइट

737 mm

765 mm

750 mm

690 mm

671–683 mm

कर्ब वेट

163 kg

191 kg

185–187 kg

173–176 kg

187–189 kg

एक्स-शोरूम कीमत

₹1.35–1.36 लाख

₹2.01–2.23 लाख

₹2.19–2.21 लाख

₹2.22–2.62 लाख

-

1. Bajaj Avenger Cruise 220

Bajaj Avenger Cruise 220 इस लिस्ट की सबसे किफायती बाइक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये से 1.36 लाख रुपये के बीच है। इसमें 220cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, ट्विन-स्पार्क DTS-i फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह लगभग 18.76 bhp की पावर और 17.55 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स है। यह एक पेट्रोल में करीब 39–40 km तक का माइलेज देती है। इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसकी सीट हाइट 737 mm और कर्ब वेट 163 किलोग्राम है। यह इस लिस्ट की सबसे हल्की मोटरसाइकिल है।

2. Royal Enfield Meteor 350

Royal Enfield Meteor 350 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2.01 लाख रुपये से 2.23 लाख रुपये के बीच है। इसमें 349.34cc का J-सीरीज, सिंगल-सिलेंडर, एयर-एंड-ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर और असिस्ट क्लच मिलता है। इसको लेकर कंपनी दावा करती है कि यह 30-40kmpl तक का माइलेज देती है। इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसकी सीट हाइट 765 mm और कर्ब वेट 191 kg है।

3. Jawa Perak

Jawa Perak की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2.19 लाख रुपये से 2.21 लाख रुपये तक है। इसमें 334cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 30.2 bhp की पावर और 32.74 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है। Perak का माइलेज लगभग 30–34 kmpl तक का है। इसमें फ्यूल टैंक 13.2 लीटर का दिया गया है। इसकी सीट हाइट 750 mm और कर्ब वेट 185 kg का है।

4. Honda Rebel 300

Honda Rebel 300 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.22 लाख रुपये और E-Clutch की लगभग 2.62 लाख रुपये है। इसमें 286cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व इंजन है, जो 30 bhp की पावर और 27.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। Rebel 300 का माइलेज 25–30 kmpl तक का है। इसमें फ्यूल टैंक 11.2 लीटर का मिलता है। इसकी सीट हाइट 690 mm की है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट का कर्ब वेट 173 kg और E-Clutch का 176 kg है।

5. Harley-Davidson Sprint 440

Harley-Davidson Sprint 440 इस लिस्ट की आखिरी बाइक है। भारत में इसकी आधिकारिक कीमत और लॉन्च तारीख घोषित नहीं हुई है। इसमें 440cc का एयर/ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 26.6 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसका दावा किया गया माइलेज लगभग 34 kmpl तक का है। इसमें फ्यूल टैंक 9 लीटर का दिया गया है। इसकी सीट हाइट करीब 671–683 mm और वजन लगभग 187–189 kg तक का है। ब्रिटेन में इसकी कीमत करीब 4,995 पाउंड और अमेरिका में लगभग 6,000 डॉलर है।

छोटी हाइट वालों के लिए कौन-सी बाइक बेहतर?

Sprint 440 की सीट हाइट सबसे कम है, लेकिन भारत में इसकी कीमत घोषित नहीं है। Honda Rebel 300 की 690 mm सीट हाइट भी कम है, जबकि Avenger Cruise 220 का 163 किलोग्राम वजन सबसे कम है। Meteor 350 और Jawa Perak की सीट क्रमशः 765 mm और 750 mm है।

यह भी पढ़ें- Maruti, TATA या Mahindra? छोटी फैमिली के लिए कौन है बेस्ट 5-सीटर कार, कीमत 10 लाख से भी कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।