विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2024 Bajaj Pulsar NS400Z भारतीय बाजार में लॉन्च, 1.85 लाख रुपये में मिलेंगे ये फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Published: Fri, 03 May 2024 12:07 PM (IST)

Bajaj Auto ने अब तक की सबसे बड़ी Pulsar को 1.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च कर दिया है। नई ...और पढ़ें

2024 Bajaj Pulsar NS400Z भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है।
2024 Bajaj Pulsar NS400Z भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj Auto ने अब तक की सबसे बड़ी Pulsar को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 2024 Bajaj Pulsar NS400Z की कीमत 1.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है, जो फिलहाल इंट्रोडक्टरी प्राइस है। ये मोटरसाइकिल NS200 के बेहतर वर्जन की तरह दिखती है। हालांकि, इसे थोड़े अलग स्टाइलिंग एलीमेंट दिए गए हैं।

डिजाइन और डायमेंशन 

नई Pulsar NS400Z पहली नजर में NS200 के समान दिखती है, लेकिन मोटरसाइकिल में कई नई लाइन्स हैं। स्ट्रीटफाइटर को सेंटर में प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ दो नए लाइटनिंग बोल्ट एलईडी डीआरएल के साथ एक बोल्ड हेडलैंप डिजाइन मिलता है। रियरव्यू मिरर डिजाइन में नए और स्पोर्टी हैं और ऐसा लगता है कि इन्हें नए KTM 250 Duke से उधार लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Hero MotoCorp ने April 2024 में भी बरकरार रखी नंबर-1 की पोजीशन, Mavrick 440 और Xtreme 125R की दम पर और बढ़ेगी सेल

फ्यूल टैंक से लेकर साइड पैनल, स्प्लिट सीट और रीस्टाइल्ड टेल सेक्शन तक बहुत सारी शार्प लाइन्स हैं। इसके अलावा, अपडेटेड NS400Z एक बॉक्स सेक्शन स्विंगआर्म के साथ आती है, जबकि चेसिस NS200 को रेखांकित करने वाले पैरीमीटर फ्रेम का एक अपडेटेड वर्जन नजर आती है। 

फीचर्स और स्पेसिफेशन 

बाइक में गोल्ड-फिनिश यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक भी मिलता है, जबकि ब्रेकिंग परफॉर्मेंस डुअल-चैनल एबीएस के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक के साथ आती है। इसके अलावा, NS400Z में एक एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है।

इंजन और परफॉरमेंस 

नई पल्सर NS400Z में पावर पुराने KTM 390 ड्यूक और बजाज डोमिनार 400 पर देखे गए परिचित 373 सीसी इंजन से आती है। मोटर समान 39 bhp और 35 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और एक स्लिप-असिस्ट क्ल्च के साथ जोड़ा गया है। NS400 की टॉप स्पीड 154 किमी प्रति घंटा है।

यह भी पढ़ें- 2024 Force Gurkha 3-door और 5-door भारतीय बाजार में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।