Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Upcoming EVs : मार्केट में इस साल धमाकेदार एंट्री करेंगी महिंद्रा की ये चार इलेक्ट्रिक कारें, यहां जानें डिटेल

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 08:00 AM (IST)

    महिंद्रा एंड महिंद्रा मार्केट अपने नई इलेक्ट्रिक कारों को मार्केट में लाने की तैयारी में है। ये कारें भारत के साथ साथ ग्लोबल मार्केट में पेश की जाएंगी। इस लिस्ट में कंपनी के दो प्रमुख ब्रांड्स यानी BE और XUV.e के तहत 4 इलेक्ट्रिक एसयूवी की नई रेंज को जोड़ा जाएगा। आइये जानते हैं कि ये गाड़ियां क्यों खास है और कब लॉन्च की जा सकती है।

    Hero Image
    मार्केट में इस साल धमाकेदार एंट्री करेंगी महिंद्रा की ये चार इलेक्ट्रिक कारें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा अपनी खास गाड़ियों को लेकर काफी चर्चा में रहती है। बीते कुछ सालों में बढ़ते ईवी मार्केट के चलते सभी कंपनियां इसमें इंवेस्ट कर रही है। ऐसे में महिंद्रा भी किसी से पीछे नहीं है। नई जानकारी सामने आई है कि ऑटोमोबाइल कंपनी भारतीय और वैश्विक बाजारों में इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक नई रेंज पर काम कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि कंपनी XUV.e और BE मॉनिकर के तहत EVs को लाने की तैयारी में है। इसमें XUV.e8 से शुरू करके कंपनी स्टेप बॉय स्टेप इन कारों को लॉन्च कर सकती है। इन अपकमिंग महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी के अभी सभी फीचर्स सामने नहीं आई है, लेकिन बहुत सी जानकारी ऑनलाइन पेश कर दी गई है। आइये इनके बारे में जानते हैं।

    Mahindra BE.05

    • महिंद्रा अपने कस्टमर्स के लिए 2025 में BE.05 को पेश करेगी, जो BE रेंज की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी।
    • इस कार को पिछले साल भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। यह नई कार इलेक्ट्रिक INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और यह लगभग 4.3 मीटर लंबा होगा।
    • BE.05 को लगभग 80 kWh के बैटरी पैक का उपयोग किया जाएगा और इसे 2WD और 4WD पावरट्रेन संयोजनों में पेश किया जाएगा।
    • BE.05 एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से अधिक का रेंज देती है। इसमें आपको एलईडी डीआरएल, फ्लशडोर के हैंडल और कूप-एसयूवी जैसा फीचर मिलेगा।

    यह भी पढ़ें - Electric सेगमेंट में धमाल मचाने के लिए तैयार है महिंद्रा, लिस्ट में शामिल हैं XUV.e8, XUV.e9 सहित ये नाम

    Mahindra XUV.e9

    • महिंद्रा की इस कार के टेस्टिंग मॉडल को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कई बार देखा गया है। इस कार को भी कंपनी 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
    • यह इलेक्ट्रिक एसयूवी ब्रांड के इलेक्ट्रिक INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।
    • जनवरी 2024 में इस कार के कुछ स्पेक्स की जानकारी सामने आई है, जिसमें कनेक्टेड लाइट स्ट्रिप के साथ स्मूथ एलईडी टेल लैंप होने की बात कही गई है।
    • ईवी का इंटीरियर को लेकर भी एक जानकारी सामने आई है , जिसमें ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट और दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील होने की बात कही गई है।
    • ये ईवी 2,775mm के व्हीलबेस के साथ 4,790mm लंबी होगी। XUV.e8 में लगभग 80 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। रेंज की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर लगभग 435-450 किलोमीटर की रेंज देगा।

    Mahindra XUV.e8

    • महिंद्रा XUV.e8 के 2024 के अंत तक लॉन्च होने की बात सामने आई है। कंपनी की मानें तो इलेक्ट्रिक वाहन 80 kWh बैटरी पैक से पावर लेगा, जो 227-345 बीएचपी की रेंज पावर आउटपुट पैदा करेगा।
    • इसके अलावा इसमें सिंगल और फिर डुअल मोटर सेटअप का उपयोग किया जाएगा, जो टू-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन दोनों में उपलब्ध होगा।
    • XUV.e8 के परीक्षण मॉडल को भारत में कुई बार देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन का भी अनुमान लगाया जा सकता है।
    • इसमें स्टैक्ड एलईडी हेडलैम्प का एक नया सेट और चौड़ी एलईडी डीआरएल के साथ अलॉय व्हील के लिए एक नया डिजाइन शामिल है।

    Mahindra XUV400

    • कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक XUV300 पर काम कर रही है। इसमें 35kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। यह ब्रांड के लाइन-अप में XUV400 के नीचे अपनी जगह बनाएगी ।
    • इसका सीधा मतलब है कि इसकी टक्कर Tata Nexon EV से हो सकती है। XUV300 EV को इस साल जून तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 15 लाख तक हो सकती है।

    यह भी पढ़ें - Hector की दम पर MG Motor ने फरवरी 2024 में दर्ज की 18 प्रतिशत की ग्रोथ, EVs का दबदबा