विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Golden Era Of Cars: भारत से लेकर यूरोप तक पॉपुलर थी मारुति की ये कार, अब बस रह गई यादें

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Published: Fri, 31 Mar 2023 09:36 PM (IST)

Golden Era Of Carsमारुति ने Zen की 7.60 लाख यूनिट बेची थीं और इसमें से 1.22 लाख यूनिट को एक्सपोर्ट ...और पढ़ें

This car of Maruti was popular from India to Europe
This car of Maruti was popular from India to Europe

नई दिल्ली ऑटो डेस्क। Golden Era of Cars: उन्नीसवीं सदी के दौरान भारत में गिनी-चुनी कारें ही हुआ करती थीं। उस जमाने में मारुति ने अपनी हैचबैक कार Zen को साल 1993 में लॉन्च किया था। उस समय ये कार कई लोगों की पसंद हुआ करती थी। समय के साथ चीजें बदलीं और Maruti ने अपनी इस कार को साल 2016 में कम बिक्री के चलते बेचना बंद कर दिया। कैसा रहा Maruti Suzuki Zen का पूरा सफर, आइए आपको बताते हैं।

अपने समय की थी शहंशाह

कंपनी ने Maruti Suzuki Zen की 7.60 लाख यूनिट बेची थीं और इसमें से 1.22 लाख यूनिट एक्सपोर्ट की गई थीं। Maruti Suzuki Zen कंपनी की पहली कार थी जिसे भारत से यूरोप एक्सपोर्ट किया जाता था। उस समय के ऑटो उत्साही लोगों के लिए Maruti की ये हैचबैक एक छोटी सी दुनिया हुआ करती थी। उम्मीद है कि कंपनी अपनी इस पुरानी कार को फिर से वापसी कराएगी। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Maruti Suzuki Zen की पहली पीढ़ी

एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने पहली पीढ़ी की Maruti Zen को 22 मई 1993 को पेश किया था। उस समय कंपनी इसे भारत के साथ यूरोप सहित कई अन्य विदेशी बाजारों में निर्यात करती थी। कंपनी Maruti Suzuki Zen को यूरोप में Suzuki Alto 1.0 के नाम से बेचती थी। Maruti Zen में एक ऑल एल्युमीनियम G10B इंजन का इस्तेमाल किया जाता था। ये इंजन 6000 RPM पर 50 BHP की शक्ति का उत्पादन करता था। कंपनी ने 1997 में बॉडी कलर्ड बंपर के साथ इसमें एक छोटा सा फेसलिफ्ट किया गया था। इसके बाद 1999 में Zen Classic को रेट्रो लुकिंग फ्रंट और रियर के साथ लॉन्च किया गया था। मांग कम होने की वजह से कंपनी ने इसे जल्द ही बंद कर दिया था।

Maruti Suzuki Zen की दूसरी पीढ़ीं

कंपनी ने अपनी Zen को साल 2000 में फिर से पेश किया था। यह मॉडल अच्छी तरह से नहीं बिका और इसे बंद कर दिया गया। इसके बाद कंपनी ने Zen को 2003 में एक नया रूप दिया। साल 2006 में दूसरी पीढ़ी (ज़ेन टाइगर) को बंद कर दिया गया।

Maruti Suzuki Zen की तीसरी पीढ़ी

कंपनी ने इसे सन 2006 में Zen Estilo के नाम से लॉन्च किया था। उस समय Zen Estilo का इंजन और चेसिस Maruti Wagon R के समान था। साल 2009 में कंपनी ने इसे एक मामूली सा फेस-लिफ्ट भी दिया था।