Move to Jagran APP

Top 5 Made in India Electric cars: भारत में बनी ये इलेक्ट्रिक कारें दुनिया में मचा रही हैं धूम

Top 5 Made in India Electric cars भारत में अब इलेक्ट्रिक वाहनों के बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं। हम आपको भारत में बनी उन 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका देश ही नहीं विदेशों में भी बोलबाला है। (फाइल फोटो)।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraPublished: Mon, 27 Mar 2023 06:04 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2023 06:04 PM (IST)
Top 5 Made in India Electric cars: भारत में बनी ये इलेक्ट्रिक कारें दुनिया में मचा रही हैं धूम
here is the list of the top 5 made in India Electric cars

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की सभी वाहन निर्माता कंपनी Electric vehicles को लेकर एक्टिव दिखाई दे रही हैं। देश और राज्यों की सरकारें भी इलेक्ट्रिक वाहन के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं लाती रहती हैं। इसके चलते भारत में अब इलेक्ट्रिक वाहनों के बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं। आज हम आपको भारत में बनी उन 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका देश ही नहीं विदेशों में भी बोलबाला है।

loksabha election banner

TATA Tiago EV

हाल ही में कंपनी ने इसको नए अपडेट के साथ पेश किया है। TATA Tiago EV देश की सबसे सस्ती लेक्ट्रिक कार है। आप इसे 8.69 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं। TATA Tiago EV में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं। इसके लॉन्ग रेंज वर्जन में 24 kwh बैटरी पैक दिया गया है जो कि एक बार चार्ज होने पर 315 किलोमीटर की रेंज देता है। वहीं दूसरे वेरियंट में मौजूद 19.2 kWh का बैटरी 250 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। ये ड्राइव रेंज कंपनी द्वारा क्लेम की गई है।

Mahindra XUV 400

भारत में Mahindra की ये एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है। इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। Mahindra XUV 400 को 15.99 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत के साथ बेचती है। Mahindra XUV 400 में 39.4 kWh की क्षमता वाला बैटरी पैक लगाया गया है। कंपनी दावा करती है कि ये इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर 456 किलोमीटर तक चल सकती है।

MG ZS EV

भारत में एमजी की केवल एक ही इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV उपलब्ध है। कंपनी इसे 21.99 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है। हाल ही में कंपनी ने MG ZS EV फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें 8 लेयर हेयरपिन मोटर का इस्तेमाल किया है जो कि, 176 PS की पावर प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि ZS EV एक बार चार्ज होने पर 461 KM तक की रेंज देती है।

Hyundai Ioniq 5

बीते वर्ष कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को पेश किया था। इसे भारत में ही असेंबल किया जाता है। कंपनी इसे 45 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बेचती है। कंपनी का दावा है कि उनकी Hyundai Ioniq 5 एक बार चार्ज होने पर 631 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें 72.6 kWh की बैटरी लगाई गई है। Hyundai Ioniq 5 का इलेक्ट्रिक मोटर 217 PS की शक्ति और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 

Mercedes Benz EQS 580 4matic

Mercedes अपनी इस कार को चाकन स्थित प्लांट में असेंबल करती है। कंपनी इसे 1.55 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है। Mercedes Benz EQS 580 4matic एक बार चार्ज करने पर 857 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी ने EQS में 107.8 KWh का बैटरी पैक दिया है। इसका पॉवरट्रेन 523hp की पावर और 855Nm का टॉर्क प्रदान करता है। वहीं इसके AMG वेरियंट वाला पॉवरट्रेन 238hp पावर और 165Nm का टॉर्क प्रदान करता है। Mercedes Benz EQS 580 4matic एक लग्जरी सेडान है, कंपनी ने इसमें सभी लग्जरी फीचर्स भी दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.