विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Year Ender 2024: ADAS जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर के साथ लॉन्‍च हुईं ये कारें, कीमत 9.70 लाख रुपये से शुरू

Published: Sun, 29 Dec 2024 02:00 PM (IST)

Year Ender 2024 भारतीय बाजार में इस साल कई बेहतरीन कारों को लॉन्‍च किया गया है। कई बेहतरीन फीचर्स और ...और पढ़ें

ADAS के साथ लॉन्‍च हुईं ये 10 सस्‍ती कारें। पढ़ें डिटेल।
ADAS के साथ लॉन्‍च हुईं ये 10 सस्‍ती कारें। पढ़ें डिटेल।

HighLights

  1. ADAS के साथ इस साल में लॉन्‍च हुईं ये 10 कारें
  2. सबसे सस्‍ती कार के तौर पर Honda Amze भी शामिल
  3. 10 से 30 लाख रुपये के बीच ADAS के साथ आईं ये कारें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर साल वाहन निर्माताओं की ओर से बेहतरीन कारों को डिजाइन और नई तकनीक के साथ लॉन्‍च किया जाता है। सााल 2024 में भी देश में कुछ ऐसी Cars and SUVs को लॉन्‍च किया गया है। जिनको ADAS जैसे Safety Feature के साथ लाया गया है। 30 लाख रुपये से कम कीमत पर किन कारों को इस सेफ्टी फीचर के साथ लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Honda Amaze 2024

जापानी वाहन निर्माता होंडा की ओर से हाल में ही अपनी कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार Honda Amaze 2024 को भारत में लॉन्‍च किया गया है। इस कार में कंपनी की ओर से ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को ऑफर किया है। यह फीचर इस सेगमेंट में पहली बार किसी कार में दिया गया है। इस फीचर के साथ Honda Amaze 2024 की इंट्रोडक्‍ट्री एक्‍स शोरूम कीमत 9.70 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Maruti Dzire 2024 के ZXI CNG को घर है लाना, 2 लाख Down Payment के बाद देनी होगी इतनी EMI

Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा की ओर से अप्रैल 2024 में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 3XO को लॉन्‍च किया गया है। इस एसयूवी में कई सेगमेंट फर्स्‍ट फीचर्स को दिया गया था, जिसमें ADAS जैसा सेफ्टी फीचर भी शामिल है। इस फीचर के साथ इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 12.24 लाख रुपये से शुरू होती है।

Kia Sonet 2024

किआ की ओर से सोनेट एसयूवी को भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के GTX Plus वेरिएंट में ADAS को दिया गया है। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 14.82 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

Hyundai Creta Facelift

हुंडई की ओर से क्रेटा के फेसलिफ्ट को जनवरी 2024 में लाया गया था। जिसमें डिजाइन को पूरी तरह बदला गया था और कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया था। इस एसयूवी को ADAS के साथ भी ऑफर किया गया था। इस फीचर के साथ एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 15.98 लाख रुपये से शुरू होती है।

Mahindra Thar Roxx

14-15 अगस्‍त 2024 को महिंद्रा ने अपनी दमदार एसयूवी थार के फाइव डोर वर्जन Mahindra Thar Roxx को लॉन्‍च किया था। कंपनी की इस एसयूवी में भी ADAS को ऑफर किया गया है। इस एसयूवी को इस फीचर के साथ 17 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Tata Curvv

टाटा की ओर से कूप एसयूवी के तौर पर कर्व के पेट्रोल वर्जन को सितंबर महीने में लाया गया था। इस एसयूवी के ADAS वर्जन को 17.50 लाख रुपये की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Hyundai Creta N Line

हुंडई ने जनवरी में क्रेटा को लॉन्‍च किया था और कुछ समय बाद इसके स्‍पोर्टी वर्जन N Line को भारत में लॉन्‍च किया था। इसमें भी ADAS को ऑफर किया गया था। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 19.34 लाख रुपये है।

Hyundai Alcazar Facelift

हुंडई की ओर से सात सीटों के विकल्‍प के साथ अल्‍काजार के फेसलिफ्ट वर्जन को भी इसी साल में लॉन्‍च किया गया था। जिसमें कई बदलावों के साथ कुछ फीचर जोड़े गए थे, जिनमें ADAS भी शामिल था। इस फीचर के साथ इसे 19.46 लाख रुपये की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है।

Tata Curv EV

टाटा की ओर से कूूप एसयूवी के तौर पर कर्व के पेट्रोल-डीजल वर्जन के साथ ही इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लॉन्‍च किया गया था। जिसे ADAS के साथ लाया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 22 लाख रुपये है।

BYD eMAX7

चीन की वाहन निर्माता BYD की ओर से eMAX7 को भी साल 2024 में लॉन्‍च किया गया है। इस इलेक्ट्रिक एमपीवी में भी ADAS को दिया गया है। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 29.30 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: इस साल लॉन्च हुई ये Fastest Cars, इन पांच ने जीता सभी का दिल