विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार से क्यों आता है काले, सफेद और नीले रंग का धुंआ... जानें इसके पीछे का कारण

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Thu, 02 Mar 2023 06:30 PM (IST)

कई बार आपने देखा होगा कि कार से काला और सफेद नीला धुआ निकलता है। कुछ लोग इसे नजरअंदाज करते ...और पढ़ें

कार से क्यों आता है काले, सफेद और नीले रंग का धुंआ...
कार से क्यों आता है काले, सफेद और नीले रंग का धुंआ...

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश में दिन पर दिन कारों की डिमांड तेजी से बढ़ते जा रही है। आप जब भी रोड़ पर जाते होंगे तो आपने ये जरुर देखा होगा कि कुछ कार से काला, सफेद, नीला धुआं निकलता है, जिसके कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ते जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं धुआ निकलने के पीछे इसका कारण क्या होता है।

कार में क्यों आता है काला धुआं

कई बार आपने देखा होगा कि कार से काला और सफेद, नीला धुआ निकलता है। ये समस्या कब आपके लिए कब छोटी से बड़ी बन जाए आपको पता भी नहीं लगता है। इससे आपको अधिक खर्च भी करना पड़ सकता है। अगर आपकी भी कार से काला धुआं निकल रहा है तो उसी समय आपको मैकेनिक के पास अपनी कार को लेकर जाना चहिए। ये परेशानी अक्सर डीजल वाली कार में आती है।

काला धुआं तभी आता है जब सिलेंडर में हवा और ईंधन के अनुपात में गड़बड़ी होती है। आमतौर पर ऐसी परेशानी नई गाड़ी में नहीं आती है। कार पुरानी होने के कारण या फिर अधिक वजन के साथ सफर करते हैं तो कार से काला धुआं निकलता है। इससे बचने के लिए आपको समय से इंजन ऑयल को बदलते रहना चहिए।

सफेद धुआं

अगर आपकी कार से सफेद धुआं निकल रहा है तो क्या आप जानते हैं इसके पीछे कारण क्या है। इस तरह के गहरे रंग के धुएं इंजन के ऑयल के खत्म होने, इंजन ऑयल के जल जाने, फ्यूल इंजेक्शन या इमेनशन सिस्टम में खराबी, फटा हुआ ब्लॉक जैसे कई कारणों की वजह से होता है। आपको बता दें एग्जॉस्ट से निकलने वाला सफेद धुआं काले के समान ही है। जो आपकी कार के लिए काफी खतरनाक होता है। इसके कारण आपको हजारों का नुकसान झेलना पड़ सकता है।सिलेंडर हेड के टूटने की वजह से भी कारों से सफेद धुआं निकल सकता है।  

नीले रंग का धुआं

कार से नीले रंग का भी धुआं निकलता है। इसके पीछे का कारण आपके कार के इंजन का इंजन का तेल जल जाता है इसके कारण नीले रंग का धुआं निकलता है। या फिर  जब पिस्टन के छल्ले या वाल्व गाइड सील या कोई अन्य इंजन घटक खराब हो जाता है या टूट जाता है इसके कारण भी ये धुआं निकलता है।