यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अगर आपकी कार दे ऐसे खतरनाक संकेत तो तुरंत हो जाए सावधान! वरना होगा हजारों का नुकसान
कार लेने तक ही हमारा काम नहीं होता कार लेने के बाद उसी समय पर सर्विसिंग कराना जरूरी होता है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कई बार ऐसा होता है जब हमारी कार से काला धुआं निकलता है अगर आपकी कार से भी काला धुआं निकल रहा है तो आप उसे नजरअंदाज ना करें क्योकि ये आपके लिए एक सबसे बड़ी परेशानी बन सकती है। इस समस्या को छोटे से बड़े होने में टाइम नहीं लगता और इससे आपको अधिक खर्च करना पड़ सकता है।
क्यू आता है काला धुआं
आपको बता दे अगर आपकी कार में से काला धुआं आ रहा है तो आपको उसी समय पर मैकेनिक से कार को दिखा लेना चाहिए । ये काला धुआं तभी आता है जब सिलेंडर में हवा और ईंधन के अनुपात में गड़बड़ी होती है।
आपकी लापरवाही से होती है परेशानी
ये परेशानी अधिकतर डीजल वाली गाड़ियों में परेशानी देखने को मिलती है। आमतौर पर ऐसी परेशानी नई गाड़ी में नहीं आती । कार पुरानी होने के कारण या फिर अधिक वजन के साथ सफर करते हैं या फिर सीमा से अधिक लोग कार में बैठे होते है इसके कारण इंजन पर लोड पड़ता हैव और कार से काला धुआं निकलने लगता है।
सर्विसिंग का रखें ध्यान
कार की सर्विसिंग पर आपको खास ध्यान रखना चाहिए वरना आपको कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सर्विस देर से करने के कारण कार के इंजन पर काफी लोड पड़ता है और इसके इंजन की क्षमता कम हो जाती है।
समय पर बदले इंजन ऑयल
समय पर हमेशा कार के इंजन ऑयल को बदलते रहना चाहिए वरना कार से धुआं निकलने वाली समस्या आने लगती है। इससे बचने के लिए ही कार के इंजन ऑयल को बदलते रहना चाहिए । इसके साथ ही आपको कार के करीब पार्ट्स को बदला भी लेना चाहिए ताकि आपके कार की ये समस्या ठीक हो जाए।



