विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किन छोटी गलतियों की वजह से अचानक सीज़ होता है कार का इंजन? कैसे बढ़ाएं उम्र

Published: Thu, 17 Sep 2026 10:00 AM (IST)

भारत में बड़ी संख्‍या में लोग हर महीने नई कार खरीदते हैं। लेकिन गाड़ी चलाते हुए छोटी छोटी गलतियां कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर रोज हजारों की संख्‍या में कार खराब हो जाती हैं। इन कारों में कई कारें ऐसी भी होती हैं जो कुछ साल पुरानी होती हैं, लेकिन इनका इंजन सीज हो जाता है। ऐसा किस तरह की लापरवाही करने के कारण होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।

इंजन सीज से होता है नुकसान

कई सालों तक बार बार लापरवाही करने के कारण गाड़ी का इंजन सीज हो जाता है। अगर एक बार ऐसा हो जाता है तो फिर इसे ठीक करवाने में समय और हजारों रुपये खर्च करने पड़ जाते हैं।

सही इंजन ऑयल का करें उपयोग

गाड़ी के इंजन को सीज होने से बचाना चाहते हैं तो हमेशा सही और अच्‍छी क्‍वालिटी के इंजन ऑयल का उपयोग करना चाहिए। अगर ऐसा न किया जाए तो भी इंजन की उम्र कम हो जाती है। खराब स्थिति में इंजन सीज भी हो सकता है। कुछ पैसे बचाने के लिए इंजन ऑयल की क्‍वालिटी से समझौता नहीं करना चाहिए। ज्‍यादातर कंपनियों की ओर से कार के साथ दी जाने वाली मैनुअल में सही ग्रेड और क्‍वालिटी के इंजन ऑयल के उपयोग की सलाह दी जाती है।

समय पर करवाएं सर्विस

इंजन को सीज होने से बचाने के लिए कार की समय पर सर्विस करवाना भी काफी जरूरी होता है। अगर कार की सर्विस को समय पर करवाया जाता है तो इंजन सीज होने से तो सुरक्षा मिलती ही है साथ ही कई अन्‍य परेशानियों को भी कार से दूर रखा जा सकता है।

तापमान का रखें ध्‍यान

कई बार लोग लंबे सफर पर कार को बिना रोके चलाते हैं। ऐसा करने से भी इंजन सीज होने का खतरा बढ़ जाता है। जब भी कार को लंबी दूरी तक बिना रोके चलाया जाता है। तो इंजन का तापमान बढ़ने से इंजन सीज होने का खतरा ज्‍यादा हो जाता है। अगर कार को लंबी दूरी तक चलाना हो तो इंजन के तापमान का ध्‍यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 2026 में इन 10 गाड़ियों को BNCAP से मिली 5 स्‍टार सेफ्टी रेटिंग, Mahindra से लेकर Kia तक हैं लिस्‍ट में शामिल