विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2026 में इन 10 गाड़ियों को BNCAP से मिली 5 स्‍टार सेफ्टी रेटिंग, Mahindra से लेकर Kia तक हैं लिस्‍ट में शामिल

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:00 AM (IST)

भारत में कई निर्माताओं की ओर से अलग अलग सेगमेंट में कारों की बिक्री की जाती है। इस साल अभी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई निर्माताओं की ओर से अलग अलग सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कई निर्माताओं की ओर से ऐसी कारों को ऑफर किया जाता है, जो सुरक्षा के मामले में सबसे बेहतरीन कारें हैं। ऐसी किन 10 कारों को BNCAP की ओर से इस साल में अभी तक सेफ्टी के लिए 5 स्‍टार रेटिंग मिल चुकी है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra XUV 7XO

महिंद्रा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर XUV 7XO की बिक्री की जाती है। BNCAP की ओर से इस एसयूवी को हाल में ही सुरक्षा के लिए पूरी पांच स्‍टार रेटिंग दी गई है।

Tata Punch EV

टाटा की ओर से पंच को इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में भी ऑफर किया जाता है। इस साल इस एसयूवी को जुलाई महीने में क्रैश टेस्‍ट के बाद 5 स्‍टार रेटिंग दी गई थी।

Maruti Brezza Facelift

मारुति की ओर से ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। कुछ समय पहले ही इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया था। जिसके साथ ही BNCAP की ओर से क्रैश टेस्‍ट के नतीजों को जारी किया गया था। इसके मुताबिक एसयूवी को सुरक्षा के लिए पूरे 5 सितारा रेटिंग मिल चुकी है।

Nissan Tekton

जुलाई महीने में निसान की ओर से टेक्‍टॉन को भारतीय बाजार में ऑफर किया गया था। इसी महीने में BNCAP की ओर से भी इस एसयूवी के क्रैश टेस्‍ट के नतीजों को जारी किया गया था। जिसमें इसे पूरी 5 स्‍टार रेटिंग दी गई थी।

Renault Duster

रेनो की ओर से डस्‍टर को भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को भी इस साल अप्रैल 2026 में BNCAP ने सुरक्षा के लिए 5 स्‍टार रेटिंग दी है।

Hyundai Venue

हुंडई भी भारतीय बाजार में वेन्‍यू की बिक्री करती है। निर्माता की इस कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी को भी BNCAP की ओर से क्रैश टेस्‍ट के बाद मार्च महीने में 5 स्‍टार रेटिंग दी गई है।

Kia Seltos

किआ की ओर से सेल्‍टॉस को भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इसी साल इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च किया गया है। जिसके बाद मार्च महीने में ही इसका क्रैश टेस्‍ट किया गया था। जिसके बाद आए नतीजों में इस एसयूवी को पूरी 5 स्‍टार रेटिंग दी गई है।

Tata Sierra

टाटा की ओर से सिएरा को भी इसी साल मार्च महीने में 5 स्‍टार रेटिंग के साथ ऑफर किया गया है।

Vinfast VF6 

इलेक्‍ट्रिक एसयूवी निर्माता विनफास्‍ट की ओर से वीएफ 6 को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। जनवरी 2026 में इस एसयूवी को भी BNCAP ने पांच सितारा रेटिंग दी है।

Vinfast VF7

विनफास्‍ट की दूसरी एसयूवी वीएफ 7 को भी इस साल जनवरी महीने में ही BNCAP ने क्रैश टेस्‍ट के बाद 5 स्‍टार सेफ्टी रेटिंग दी है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?