विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coupe, Convertible और Crossover में क्या है अंतर, जानिए आपके लिए कौन-सी बेहतर

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Published: Mon, 10 Apr 2023 03:16 PM (IST)

अगर आप कार प्रेमी हैं तो आपने Coupe Convertible और Crossover कारों के बारे में सुना होगा। हम आपको इन ...और पढ़ें

What is Difference Between Coupe Convertible and Crossover cars
What is Difference Between Coupe Convertible and Crossover cars

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मौजूदा समय में ऑटोमोबाइल बाजार विभिन्न विकल्पों से भरा हुआ है। जब हम कार खरीदने जाते हैं तो अपने लिए बेहतर विकल्प की तलाश में कन्फ्यूज भी हो जाते हैं। अगर आप कार प्रेमी हैं तो आपने Coupe, Convertible और Crossover कारों के बारे में सुना होगा। अमूमन ये सभी कारें लग्जरी सेगमेंट में ही उपलब्ध होती हैं। अपने इस लेख में हम आपको कार के इन तीनों प्रारूप के बारे में बताने जा रहे हैं।

Coupe

सबसे पहले Coupe कारों की बात करते हैं। इन कारों में मुख्य रूप से दो दरवाजे दिए जाते हैं। साथ ही ये ढलान वाली छत के साथ आती हैं। आमतौर पर इन कारों में दो सीटें दी जाती हैं। ये कारें स्पोर्टी लुक वाली होती हैं और अन्य कारों के मुकाबले इनमें कम स्पेस होता है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में कुछ कंपनियों ने अपनी 4 डोर वाली कारों को भी कूपे नाम देना शुरु कर दिया है।

उदाहरण- Jaguar F-TYPE, Nissan GT-R और Ford Mustang

Convertible

इन कारों का उपयोग उन देशों में ज्यादा किया जाता है जहां धूप कम निकलती है। इन देशों में खुली कार में सफर करने का अलग ही मजा होता है। भारत में Convertible Cars ज्यादा उपयोगी नहीं साबित होती हैं। इन कारों में छत और बिना छत के साथ चलाने का विकल्प होता है। आप चाहें तो इन्हे खुली छत वाली कार बना सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे बंद बी कर सकते हैं। आपको बता दें कि आम कारों के मुकाबले ये काफी महंगी भी होती हैं।

उदाहरण- Lamborghini Aventador, Ferrari California और Mercedes Benz C-Class

Crossover

ये कारें हैचबैक और एसयूवी का मिश्रण होती हैं। इसके Crossover नाम से ही आप अनुमान लगा सकते हैं कि ये दो कैटेगरी वाली खूबियों के साथ आती हैं। लोग Crossover Cars को सॉफ्ट राइडिंग कंफर्ट और बेहतर डिजाइन होने की वजह से खरीदते हैं।

उदाहरण- Maruti Suzuki S-Cross, Volvo S60 और Honda WR-v