यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Volkswagen Tiguan के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर
Car Finance Plan Volkswagen की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Volkswagen Tiguan को ऑफर किया जाता है। इसके ...और पढ़ें

HighLights
- Volkswagen की ओर से Tiguan को किया जाता है ऑफर
- मिड साइज एसयूवी के तौर पर किया जाता है एसयूवी को ऑफर
- दो लाख Down Payment के बाद जाएगी 18595 रुपये की EMI
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। यूरोप की प्रमुख वाहन निर्माता Volkswagen की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Volkswagen Tiguan को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इसके बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Volkswagen Tiguan Price
Volkswagen की ओर से Tigaun के बेस वेरिएंट के तौर पर 1.0 Comfortline Petrol को 11.80 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 13.55 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 11.80 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के अलावा 35 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा इसके लिए टीसीएस चार्ज के 12 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 13.55 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 11.55 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 11.55 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 18595 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 11.55 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 18595 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Volkswagen Tiguan के बेस वेरिएंट के लिए करीब 4.06 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 17.62 लाख रुपये देंगे।
किनसे होगा मुकाबला
फॉक्सवैगन की ओर से ताइगुन को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Mahindra Scorpio N, MG Hector, Kia Seltos जैसी एसयूवी के साथ होता है।
