क्या हर गलती पर गाड़ी सीज कर सकती है पुलिस? जानिए अपने अधिकार और छुड़ाने की पूरी प्रक्रिया
Traffic Rules: इस खबर में हमने आपको बताया है कि अगर ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी को सीज कर लेती है तो किन नियमों का पालन करके आप अपनी गाड़ी जल्द से जल्द छुड़ा सकते हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सड़क सुरक्षा बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का पालने कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास Motor Vehicle Act के तहत कई अधिकार हैं। अक्सर लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि ट्रैफिक पुलिस कब-तब उनकी गाड़ी को जब्त कर सकती है और अगर वाहन सीज हो जाए तो उसे पावर छुड़ाने के लिए कानूनी प्रक्रिया क्या है। इस खबर में हम आपको गाड़ी सीज होने के नियम, प्रक्रिया और छुड़ाने के तरीकों के बारे में बताएंगे।
किस नियम के तहत सीज होती है गाड़ी?
Motor Vehicle Act, 1988 का धारा 207 ट्रैफिक पुलिस या किसी अधिकृत परिवहन अधिकारी को यह अधिकार देती है कि वे नियमों का उल्लंघन करने पर किसी भी गाड़ी को मौके पर ही जब्त कर सकते हैं। यहां बताया गया है कि किन परिस्थितियों में गाड़ी सीज हो सकती है। ध्यान रखें कि हर नियम के टूटने पर ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी नहीं सीज कर सकती।
- अगर ड्राइवर के पास गाड़ी की RC, वैलिड परमिट नहीं है और वह मौके पर इस नहीं दिखा पाता है तो ट्रैफिक पुलिस गाड़ी सीज हो सकती है।
- अगर ड्राइवर के पास लाइसेंस नहीं या फिर वह किसी नाबालिग द्वारा चलाया जा रहा हो।
- Motor Vehicle Act की धारा 185 के तहत नशे में गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिसा गाड़ी को सीज कर सकती है।
- अगर गाड़ी पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, नंबर प्लेट से किसी तरह की छेड़छाड़ की गई है या अवैध नंबर प्लट लगी हो।
- बहुत ही ज्यादा ओवरस्पीडिंग करने या लापरवाही से गाड़ी चलाने पर या जिससे दूसरों की जान को खतरा हो, ऐसे में धारा 184 के तहत पुलिस गाड़ी को सीज कर सकती है।
- बिना परमिट के कमर्शियल वाहन चलाना, तय सीमा के ज्यादा सामान यानी ओवरलोडिंग करना या सवारी ढोना और परमिट की शर्तों को तोड़ने पर।
क्या है गाड़ी सीज की प्रक्रिया?
पुलिस अधिकरी गाड़ी को अपने कब्जे में लेने से पहले एक आधिकारिक रसीद यी सीजर मेमो तैयार करना होता है जिसमें गाड़ी का नंबर, इंजन/चेसिस नंबर, जब्त करने की वजह, समय, जगह और गाड़ी में मौजूद सामान के बारे में डिटेल देना होता है। सीज की गई गाड़ी को नजदीकी पुलिस स्टेशन या ट्रैफिक पुलिस के निर्धारित यार्ड में सुरक्षित खड़ा किया जाता है।
सीज वाहन छुड़ाने के लिए क्या करें?
अगर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी सीज कर दी है तो घबराने की जगह नीचे दिए गए नियमों का पालन करें:
1. गाड़ी सीज होने के बाद पुलिस की दी गई रसीद को संभाल कर रखें। यह मामला सामान्य ऑन-स्पॉट जुर्माने से आगे बढ़कर Virtual Court या मजिस्ट्रेट कोर्ट में चला जाता है। आप ऑनलाइन Parivahan पोर्टल पर अपनी गाड़ी से चालान की स्थिति देख सकते हैं।
2. गाड़ी छुड़ाने के लिए गाड़ी मालिक को चालान कॉपी, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), ड्राइविंग लाइसेंस, वैलिड इंश्योरेंस पॉलिसी, PUC सर्टिफिकेट और मालिक की आईडी की फोटोकॉपी तैयार रखनी होगी।
3. इसके बाद संबंधित कोर्ट में जाकर वहां अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ मजिस्ट्रेट के सामने पेश हों या किसी स्थानीय वकील की मदद से। अगर कोई डॉक्यूमेंट अधूरा हो तो पहले उसे बनवाएं और कोर्ट में जाकर दिखाएं। इसके बाद मजिस्ट्रेट अपराध की गंभीरता को देखते हुए जुर्माना तय करेंगे और जुर्माना भरने के बाद कोर्ट आपको एक रिलीज ऑर्डर जारी करेगा।
4. कोर्ट से मिले रिलीज ऑर्डर, जुर्माने की रसीद और अपने डॉक्यूमेंट्स लेकर उस पुलिस स्टेशन या ट्रैफिक यार्ड में जाएं जहां आपकी गाड़ी खड़ी है। वहां तैनात अधिकारी आपके डॉक्यूमेंट्स और कोर्ट के आदेश का वेरिफिकेशन करेंगे और रजिस्टर में साइन करने के बाद गाड़ी आपको सौंप दी जाएगी।
-1795494411929.webp)
ध्यान रखें ये बातें
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के नियमों के मुताबिक DigiLocker या mParivahan ऐप में सुरक्षित डिजिटल दस्तावेज पूरी तरह मान्य हैं। पुलिस सिर्फ फिजिकल कागज ने होने के आधार पर गाड़ी सीज नहीं कर सकती है। साथ ही, यार्ड से गाड़ी वापस लेते समय उसकी बॉडी, टायर, बैटरी और अंदर रखे सामान की अच्छी तरह जांच कर लें कि उसे कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा।
इसके अलावा, ट्रैफिक पुलिस को सामान्य चेकिंग के दौरान आपकी गाड़ी की चाबी निकालने या टायर की हवा निकालने का अधिकार नहीं है जब तक कि वाहन सीज करने की कोई प्रक्रिया न शुरू हो जाए।
यह भी पढ़ें- लोक अदालत की लंबी लाइनों ने कर दिया परेशान? इवनिंग कोर्ट में ऐसे निपटा सकते हैं पेंडिंग चालान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।