विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोक अदालत की लंबी लाइनों ने कर दिया परेशान? इवनिंग कोर्ट में ऐसे निपटा सकते हैं पेंडिंग चालान

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:16 PM (IST)

Evening Court: ट्रैफिक चालान के निपटारे के लिए अब लोक अदालत में लंबी-लाइनें लगाकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे बचने के लिए आप इवनिंग कोर्ट का रास्ता निकाल सकते हैं। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपकी गाड़ी का भी चालान कट गया है और आप लोक अदालत की लंबी लाइनों की भीड़ और टोकन की झंझट से बचना चाहते हैं? अगर हां, तो इनविंग कोर्ट आपके लिए एक बहुत ही बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां हम बताएंगे कि आप शाम की अदालत में जाकर बिना किसी परेशान के अपना चालान कैसे भर सकते हैं।

समय पर चालान भरना

सफर के दौरान ट्रैफिक चालान कट जाए तो उसे वक्त पर जमा करना बेहत जरूरी है। अगर इसमें देरी हो जाती है एक्सट्रा जुर्माना लग सकता है और केस कोर्ट भी जा सकता है जिससे मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। काफी लोग कम जुर्माने की उम्मीद में लोक अदालत लगने का इंतजार करते हैं। हालांकि, इन दिनों लोक अदालत में भारी भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। कई बार टोकन मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो कई बार चालान कोर्ट पहुंच ही नहीं पाता।

चालान क्लियर करने का तरीका

अगर आप गाड़ी बेचने की तैयारी कर रहे हैं और डॉक्यूमेंट्स क्लियर करना चाहते हैं या फिर चालान भरना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। लोक अदालत के चक्कर लगाए बिना काम पूरा करने के लिए इवनिंग कोर्ट एक बहुत ही आसान और कम थकाने वाला रास्ता है। साथ ही, कम पैसों में यह ट्रैफिक चालान का निपटारा करने के लिए इवनिंग कोर्ट एक आसान तरीका है।

इवनिंग कोर्ट नियमित अदालत के बाद बैठती है और वर्किंग डेज में शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच कोर्ट जाकर आप अपना चालान सेटर कर सकते हैं। दिल्ली के लोग यहां बताए गए तरीकों से इसे पूरा कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई?

सबसे पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जाएं और वहां मौजूद Online Appointment for Evening Court के विकल्प पर क्लिक करें। अगला पेज खुलने पर अपनी गाड़ी का नंबर दर्ज करें और ऐसा करते ही आपकी गाड़ी से जुड़े सभी बकाया चालान स्क्रीन पर नजर आने लगेंगे। इसके बाद अपनी सुविधा के मुताबिक कोर्ट, तारीख और समय का चुनाव करें। इतना करने के बाद आपको एक टोकन मिलेगा जिसका प्रिंट निकाल लें और तय वक्त पर कोर्ट पहुंच जाएं।

लिंक मोबाइल

इवनिंग कोर्ट की सुविधा के लिए यह ध्यान रखें कि बुकिंग के समय OTP उसी मोबाइल नंबर पर जाएगा तो आपकी गाड़ी RC से लिंक है। अगर आपका नंबर पर अपडेट नहीं है तो सबसे पहले 'Vaahan Portal' पर जाकर उसे सही कर लें। साथ ही, ध्यान रखें कि चालान से छूट का लालच देने वाले किसी भी वेबसाइट या ऐप के चक्कर में न पड़ें नहीं तो आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं जिससे चालान में पैसे शायद बच जाएं लकिन फ्रॉड के चक्कर में डबल चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield UK ने लॉन्च की 10 साल की सर्विस एक्टिवेटेड वारंटी, अलग से नहीं देना होगा 1 भी रुपया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।