Royal Enfield UK ने लॉन्च की 10 साल की सर्विस एक्टिवेटेड वारंटी, अलग से नहीं देना होगा 1 भी रुपया
Royal Enfield UK ने ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड में 10 साल की सर्विस एक्टिवेटेड वारंटी शुरू की है, जो 20 नवंबर 2026 से लागू होगी।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय तक ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने और डीलरशिप पर ग्राहकों को बनाए रखने के मकसद से Royal Enfield UK ने ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड में 10 साल की Service Activated Warranty शुरू की है। 20 नवंबर 2026 को शुरू की गई यह पहले Royal Enfield को दुनिया की इन चुनिंदा मोटरसाइकिलों में शामिल करती है जो बिना किसी शुरुआती एक्सटेंडेड वारंटी शुल्क के दस साल तक फैक्ट्री-समर्थित सुरक्षा देती है।
सर्विस-एक्टिवेटेड मॉडल
ट्रेडिशनल एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज के उलट, जिसमें खरीदारों को ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं, Royal Enfield की नई UK स्कीम एक सर्विस-एक्टिवेटेड मॉडल पर काम करती है जो भारत में नई Duster के साथ कार सेगमेंट में Renault जैसे ब्रांड्स द्वारा दिए जाने वाले ऑफर के जैसा ही है। एक बार जब स्टैंडर्ड 3 साल की वारंटी खत्म हो जाती है तो मालिकों को बस अपनी बाइक की एनु्अल सर्विस किसी आधिकारिक Royal Enfield UK डीलरशिप पर करानी होती है।
हर शेड्यूल सर्विस अपने आप 12 महीने की एक्सट्रा वारंटी सुरक्षा अनलॉक कर देती है। राइडर्स इस प्रक्रिया को हर साल तब तक दोहरा सकते हैं जब तक कि मोटरसाइकिल 10 साल या 70,000 मील, जो भी पहले हो, तक नहीं पहुंच जाती।
क्या हैं इसकी शर्तें?
यह नया वारंटी प्रोग्राम सिर्फ नए खरीदारों तक सीमित नहीं है बल्कि UK में मौजूद पुराने Royal Enfield मालिक भी इस योजना का फायदा उठा सकते है। लेकिन इसके लिए शर्त है कि बाइक 10/70,000 miles की सीमा के अंदर आती हो। यह योजना 350cc J-Series, 450cc Sherpa, 650cc Twin और नए 750cc मॉडल्स की मोटरसाइकिलों को कवर करती है।
पुराने UCE 500cc लाइनअप, Himalayan 411 और Scram 411 जैसे पुराने मॉडल्स को इस प्रोग्राम से बाहर रखा गया है।
सर्विस हिस्ट्री टूटने पर क्या होगा?
भले ही किसी बाइक की सर्विस पहले किसी बाहरी लोकल गैराज से कराई गई हो, बाइक ओनर किसी अधिकृत डीलर पर एक पेड शेड्यूल सर्विस पूरी करके और एक कॉम्प्लिमेंट्री हेल्थ चेक पास करके फिर से आधिकारिक वारंटी के दायरे में आ सकता है। इस पॉलिसी के तहत बाइक के इंजन या बैकी मैकेनिकल पार्ट्स और इलेक्ट्रिक पार्ट्स में अचानक होने वाली खराबी पर कवर मिलता है।
दूसरी तरफ, इस्तेमाल के साथ अपने आप घिसने या खत्म होने वाली चीजें जैसे ब्रेक पैड, चेन स्प्रोकेट, टायर, फिल्टर और बॉडीवर्क, इस वारंटी में शामिल नहीं है।
भारत में मौजूदा वारंटी
बता दें कि 10 साल की Service Activated Warranty सिर्फ UK तक ही सीमित है। भारत में जहां Royal Enfield की ग्लोबल बिक्री का सबसे बड़ा हिस्सा आता है, ग्राहकों को बहले की तरह स्टैंडर्ड 3 साल की ही वारंटी मिलती है और साथ ही ब्रांड के Ride Sure प्रोग्राम के तहत 7 साल या 70,000 किमी तक का पेड एक्सटेंडेड कवरेज खरीदने का विकल्प मौजूद है। Royal Enfield ने भारत में इस 10 साल की स्कीम के लॉन्च की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।