विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या एक दिन में 2 बार कट सकता है ट्रैफिक चालान? इसको लेकर क्या है यातायात नियम

Published: Wed, 23 Apr 2025 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 02 May 2025 03:26 PM (IST)

क्या आप भी ऐसा सोच रहे हैं कि अगर एक दिन में एक बार ट्रैफिक चालान कट जाए तो फिर ...और पढ़ें

ट्रैफिक चालान एक दिन में कितनी बार कट सकता है?
ट्रैफिक चालान एक दिन में कितनी बार कट सकता है?

HighLights

  1. हेलमेट को लेकर एक बार चालान कटने पर दोबारा नहीं कटता है।
  2. कागजात को लेकर एक बार चालान कटने पर दोबारा नहीं कटता है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने सड़क पर चलने के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए हैं। इनका सभी को पालन करना बेहद जरूरी है। इन नियमों का पालन को उन लोगों को ज्यादा जरूरी है, जो मोटर वाहन से सड़कों पर चलते हैं। अगर आप इन ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आपको मोटा जुर्माना भरना पड़ सकता है। आमतौर पर लोगों का मानना है कि अगर एक बार एक दिन में वाहन का चालान हो जाए, तो फिर दिन भर चालान नहीं होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है नियम?

अगर एक दिन में एक चालान के नियमों की बात करें को यह कुछ परिस्थितियों में सही है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुछ नियमों को तोड़ने पर सिर्फ दिन में एक ही चालान हो सकता है। इसमें यह भी जरूरी है कि एक नियम उल्लंघन पर ही चालान नहीं हो सकता है। इसे आप इस तरह से भी समझ सकते हैं, मान लीजिए आपने किसी नियम का उल्लंघन किया और कुछ देर बाद उसी नियम का फिर से उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं, तो चालान नहीं कटेगा। हालांकि, यह सभी नियमों के लिए नहीं है और कुछ ही नियमों को तोड़ने पर ऐसा होता है, लेकिन ऐसे नियम है जिनका पालन नहीं कर दिन भर में कई बार आपका चालान काटा जा सकता है। कुल मिलाकर यह अलग-अलग नियमों और उनको तोड़ने पर निर्भर करता है। उनका एक दिन में फिर से चालान हो सकता है।

इन गलतियों पर दिन भर में कई बार कट सकता है चालान

  • अगर आप ओवर स्पीडिंग कर रहे हैं और आपका चालान काटा गया है तो फिर दिन में दूसरी या तीसरी बार इस नियम को तोड़ने पर आपका चालान काटा जा सकता है।
  • इसके साथ ही अगर आप कार चला रहे हैं और आपने सीट बेल्ट नहीं पहना है। इसको लेकर दिन में एक बार चालान कट चुका है, लेकिन अगर फिर से आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आपका फिर से चालान काटा जा सकता है। यहां पर एक वजह यह भी हो सकती है कि जानबूझकर सीट बेल्ट नहीं पहना गया है।
  • अगर आपका बिना हेलमेट के बाइक चलाने के दौरान ट्रैफिक चालान कट गया है। इसपर फिर से उसी दिन आपका दोबारा चालान नहीं हो सकता है। इसकी वजह ये है कि एक बार घर से निकल गए हैं, तो उसे सुधारा नहीं जा सकता है।

यह भी पढ़ें- करवानी है Electric Car की Service, हमेशा रखें इन बातों का ध्‍यान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान