ये हैं टॉप 5 एडवेंचर बाइक्स, कीमत ₹1.65 लाख से शुरू, माइलेज भी मिलता 30-40 kmpl तक का
टॉप 5 एडवेंचर बाइक्स की लिस्ट: Hero Xpulse 210, KTM Adventure 250, TVS Apache RTX 300, Suzuki V-Strom SX, Royal Enfield Himalayan 450।

भारत में टॉप 5 एडवेंचर बाइक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी अपनी मोटरसाइकिल से लंबी दूरी का सफर करने और पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में घूमने का सपना देखते हैं, तो एडवेंचर टूरर बाइक आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती हैं। भारतीय बाजार में अब कई कंपनियां दमदार इंजन, शानदार फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ एडवेंचर मोटरसाइकिलें ऑफर कर रही हैं। खास बात यह है कि इनमें कुछ बाइक्स की कीमत 2 लाख रुपये से भी कम है। ऐसे में अगर आप नई एडवेंचर बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपके लिए Hero, KTM, TVS, Suzuki और Royal Enfield की 5 शानदार मोटरसाइकिलों के बारे में बता रहे हैं। इनमें 210cc से लेकर 452cc तक के इंजन मिलते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत, पावर और खास फीचर्स के बारे में विस्तार में जानते हैं।
टॉप 5 वैल्यू फॉर मनी एडवेंचर बाइक्स
बाइक का नाम | इंजन क्षमता | माइलेज | एक्स-शोरूम कीमत |
|---|---|---|---|
Hero Xpulse 210 | 210cc | 37–40 kmpl | ₹1.65–1.77 लाख |
KTM Adventure 250 | 249.07cc | 31–32 kmpl | ₹2.46–2.53 लाख |
TVS Apache RTX 300 | 299cc | 32–32.5 kmpl | ₹1.99–2.39 लाख |
Suzuki V-Strom SX | 249cc | 32–37 kmpl | ₹2.02 लाख |
Royal Enfield Himalayan 450 | 451.65cc | 30–34 kmpl | ₹3.08–3.52 लाख |
1. Hero Xpulse 210
हीरो मोटोकॉर्प की Hero Xpulse 210 भारतीय बाजार की किफायती एडवेंचर मोटरसाइकिलों में शामिल है। यह उन राइडर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है, जो कम बजट में एडवेंचर सेगमेंट में कदम रखना चाहते हैं। इसमें 210 cc, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन दिया गया है, जो 24hp की पावर और 20.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह बाइक करीब 37 से 40 kmpl तक का माइलेज देती है।
.jpg)
फीचर्स की बात करें तो Xpulse 210 में स्लिपर क्लच, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है। इसके अलावा बाइक में ड्यूल-चैनल ABS, डिस्क ब्रेक, LED लाइटिंग और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Hero Xpulse 210 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1,65,000 रुपये से 1,68,245 रुपये के बीच है और टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 1,75,971 रुपये से 1,77,463 रुपये तक जाती है
2. KTM Adventure 250
KTM Adventure 250 उन राइडर्स के लिए है, जो एडवेंचर मोटरसाइकिल में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी भी चाहते हैं। इसमें 249.07 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, SOHC, LC4C इंजन मिलता है, जो 31hp की पावर और 25Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। यह बाइक 31 kmpl से 32 kmpl तक का माइलेज देती है।

इस मोटरसाइकिल में क्विकशिफ्टर, TFT डिस्प्ले और कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें ऑफ-रोड ABS और राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी भी दी गई है। 31hp की पावर के साथ यह इस लिस्ट में दमदार परफॉर्मेंस देने वाले ऑप्शनों में शामिल है। KTM Adventure 250 की एक्स-शोरूम कीमत 2,46,651 रुपये से 2,53,000 रुपये है।
3. TVS Apache RTX 300
टीवीएस मोटर कंपनी की TVS Apache RTX 300 इस सेगमेंट में एक दमदार ऑप्शन है। इसमें 299cc सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व, DOHC, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 35hp की पावर और 28.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह बाइक लगभग 32 kmpl से 32.5 kmpl का माइलेज देती है।

फीचर्स की बात करें तो Apache RTX 300 में ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और स्विचेबल ABS दिया गया है। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक हेडलैम्प और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। TVS Apache RTX 300 की एक्स-शोरूम कीमत 1,99,000 रुपये से लेकर 2,39,000 रुपये है।
4. Suzuki V-Strom SX
Suzuki V-Strom SX एडवेंचर टूरर सेगमेंट में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की पेशकश है। इसमें 249cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड (SOCS तकनीक), 4-वाल्व SOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 26hp की पावर और 22.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह बाइक 32 kmpl से 37 kmpl तक का माइलेज दे देती है।

इस मोटरसाइकिल में ट्यूबलेस टायर्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है। इसके अलावा ड्यूल-चैनल ABS, 205mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और सुजुकी राइड कनेक्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। शहर में रोजाना इस्तेमाल के साथ हाईवे राइडिंग के लिए भी इसे एक ऑप्शन माना जा सकता है। Suzuki V-Strom SX की एक्स-शोरूम कीमत 2,02,118 रुपये है।
5. Royal Enfield Himalayan 450
Royal Enfield Himalayan 450 इस लिस्ट की प्रीमियम एडवेंचर मोटरसाइकिल है। इसे लंबी दूरी की राइड और कठिन रास्तों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 451.65cc), लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर शेरपा इंजन मिलता है, जो 39hp की पावर और 40Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह बाइक शहर और हाईवे मिलाकर लगभग 30 से 34 kmpl तक का माइलेज दे देती है।

हिमालयन 450 में स्टील ट्विन-स्पार फ्रेम दिया गया है। इसके फ्रंट में 43mm USD फोर्क मिलता है, जिसका ट्रैवल 200mm है। वहीं, पीछे 200mm ट्रैवल वाला लिंक-टाइप मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 320mm का फ्रंट और 270mm का रियर डिस्क ब्रेक मिलता है। Himalayan 450 की एक्स-शोरूम कीमत 3,08,029 रुपये से 3,52,000 रुपये के बीच है।
कीमत और जरूरत के हिसाब से कौन-सी एडवेंचर बाइक चुनें?
भारतीय बाजार में एडवेंचर मोटरसाइकिलों के कई ऑप्शन मौजूद हैं और इनकी कीमत, इंजन क्षमता तथा फीचर्स में अंतर देखने को मिलता है। कम बजट में एडवेंचर राइडिंग की शुरुआत करने वालों के लिए Hero Xpulse 210 एक ऑप्शन है। वहीं, बेहतर पावर और टेक्नोलॉजी चाहने वाले KTM Adventure 250 और TVS Apache RTX 300 पर विचार कर सकते हैं। दूसरी ओर, Suzuki V-Strom SX शहर और हाईवे दोनों तरह की राइडिंग के लिए एक ऑप्शन है, जबकि Royal Enfield Himalayan 450 ज्यादा इंजन क्षमता और दमदार टॉर्क के साथ प्रीमियम एडवेंचर अनुभव देती है। ऐसे में बाइक चुनने से पहले अपनी राइडिंग जरूरत, बजट और पसंदीदा फीचर्स को ध्यान में रखना जरूरी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।