Diwali Car Offers: दीवाली पर इन 5 सेडान कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट, ₹1.25 लाख तक की छूट
दीवाली पर Honda City, Volkswagen Virtus, Hyundai Verna, Honda Amaze और Hyundai Aura पर 1.25 लाख रुपये तक के आकर्षक बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
-1793516916079_m.webp)
दीवाली पर सेडान कारों पर बंपर छूट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार नजदीक आते ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए कार निर्माता कंपनियों ने आकर्षक ऑफर्स पेश करने शुरू कर दिए हैं। फेस्टिव सीजन के दौरान नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। खास बात यह है कि इस बार केवल हैचबैक और कॉम्पैक्ट SUV ही नहीं, बल्कि सेडान कारों पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है।
दीवाली के मौके पर देश की पांच पॉपुलर सेडान कारों पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इस लिस्ट में Honda City, Volkswagen Virtus, Hyundai Verna, Honda Amaze और Hyundai Aura जैसी कारें शामिल हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट जैसे फायदे मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि दीवाली के दौरान इन पांच सेडान कारों पर कितनी बचत की जा सकती है?
दिवाली पर 5 सेडान कारों के ऑफर्स की तुलना
सेडान कार | अधिकतम बेनिफिट्स | प्रमुख ऑफर्स |
|---|---|---|
Honda City (Petrol) | ₹1.25 लाख |
|
Volkswagen Virtus | ₹80,000 |
|
Hyundai Verna | ₹80,000 |
|
Honda Amaze | ₹43,000 |
|
Hyundai Aura (CNG) | ₹40,000 तक |
|
Hyundai Aura (Petrol) | ₹25,000 तक |
|
1. Honda City
-1779436671037-1779436715892.webp)
- इस दीवाली सबसे ज्यादा डिस्काउंट पाने वाली मास-मार्केट सेडान कारों की लिस्ट में Honda City पहले स्थान पर है। कंपनी इसके पेट्रोल वेरिएंट पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक का ऑफर मिल रहा है। इसमें 60,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
- इसके अलावा, मौजूदा Honda ग्राहकों को अतिरिक्त 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। वहीं, 4,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 5,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट भी दिया जा रहा है।
- Honda City के सभी वेरिएंट के साथ कंपनी 19,000 रुपये की कीमत वाला डैशकैम मुफ्त दे रही है। इसके अलावा, एक्सटेंडेड वारंटी पर 16,900 रुपये तक की छूट भी मिल रही है। Honda City की कीमत भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम 12.08 लाख रुपये से 17.44 लाख रुपये के बीच है।
- Honda City Hybrid खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए भी कुछ फायदे उपलब्ध हैं। हालांकि, इसके हाइब्रिड वेरिएंट पर पेट्रोल मॉडल की तुलना में ऑफर्स सीमित हैं।
- Honda City Hybrid पर मौजूदा Honda ग्राहकों को 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 5,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट मिल रहा है। इसकी कीमत एक्स-शोरूम 21.44 लाख रुपये है।
2. Volkswagen Virtus

दीवाली के मौके पर Volkswagen Virtus पर भी ग्राहकों को शानदार ऑफर मिल रहा है। कंपनी इस सेडान पर कुल 80,000 रुपये तक का ऑफर्स दे रही है। इस ऑफर में 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। ऐसे में जो ग्राहक अपनी पुरानी कार एक्सचेंज करके नई Volkswagen Virtus खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। भारतीय बाजार में Volkswagen Virtus की एक्स-शोरूम कीमत 10.71 लाख रुपये से 19.20 लाख रुपये के बीच है।
3. Hyundai Verna

- Hyundai की पॉपुलर सेडान Verna पर भी इस दीवाली ग्राहकों को 80,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। कंपनी इसके सभी वेरिएंट पर ये ऑफर्स दे रही है।
- Hyundai Verna पर 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा, ग्राहक 25,000 रुपये तक के स्क्रैपेज बोनस या 20,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस में से किसी एक का विकल्प चुन सकते हैं।
- हालांकि, कुछ चुनिंदा पुरानी कारों के मालिकों को एक्सचेंज बोनस के तहत 30,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। Hyundai Verna की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से 18.31 लाख रुपये के बीच है।
4. Honda Amaze

- Honda की एंट्री-लेवल सेडान Amaze पर भी दीवाली के दौरान आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी इस कार पर ग्राहकों को 43,000 रुपये तक के कुल बेनिफिट्स दे रही है। इसमें 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 21,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 3,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।
- इसके अलावा, Honda Amaze के साथ भी एक्सटेंडेड वारंटी पर 16,900 रुपये तक की छूट मिल रही है। हालांकि, यह छूट कुल बेनिफिट्स से अलग है। Honda Amaze की एक्स-शोरूम कीमत 7.65 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच है।
5. Hyundai Aura

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर Hyundai Aura है। कंपनी इस सेडान के CNG और पेट्रोल वेरिएंट पर अलग-अलग कैश डिस्काउंट दे रही है। Hyundai Aura के CNG वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट पर यह छूट 15,000 रुपये तक है। इसके अलावा, सभी वेरिएंट पर 5,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस और 5,000 रुपये तक का रूरल ऑफर दिया जा रहा है।
दीवाली पर किस पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट?
दीवाली के दौरान सबसे ज्यादा बेनिफिट्स Honda City के पेट्रोल वेरिएंट पर मिल रहे हैं। इस पर 1.25 लाख रुपये तक की बचत का मौका है। वहीं, Volkswagen Virtus और Hyundai Verna पर 80,000 रुपये तक के ऑफर्स उपलब्ध हैं। अगर आप कम बजट में सेडान खरीदना चाहते हैं, तो Honda Amaze और Hyundai Aura पर मिलने वाले ऑफर्स भी देख सकते हैं।
डिस्क्लेमर- यहां बताए गए दीवाली ऑफर्स और डिस्काउंट शहर, डीलरशिप और स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से ऑफर की सटीक जानकारी जरूर प्राप्त करें।
यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले Maruti से लेकर TATA तक; इन 5 गाड़ियों पर है तगड़ा डिस्काउंट, 1.45 लाख तक की छूट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।