विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं भारत की 5 सबसे ज्यादा माइलेज वाली डीजल SUV, कीमत 15 लाख से भी कम और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग्स भी

Published: Thu, 05 Nov 2026 10:06 AM (IST)

Fuel Eficient Diesel SUV: यहां हम आपको भारत में मौजूद 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली डीजल SUVs के बारे में बताएंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में भी पेट्रोल इंजन का ही बोलबाला रहता है लेकिन भारत में आज भी डीजल इंजन के साथ सब-4 मीटर SUV मौजूद है जिसे आप खरीद सकते हैं। इन गाड़ियों को ज्यादातर वो लोग खरीदते हैं तो लंबी दूरी तय करते या गांव की सड़को पर इस्तेमाल के लिए मजबूत गाड़ी चाहते हैं। यहां हम आपको सबसे ज्यादा माइलेज वाली 5 डीजल SUV के बारे में बताएंगे जिसमें Mahindra, TATA और Kia की गाड़ियां शामिल हैं।

SUV का नाम ARAI माइलेज (डीजल) एक्स-शोरूम कीमत (डीजल)
TATA Nexon मैनुअल: 23.23 kmpl
ऑटोमैटिक: 24.08 kmpl
9.27 लाख - 14.22 लाख रुपये
Kia Sonet ऑटोमैटिक: 18.6 kmpl
(मैनुअल का आंकड़ा जारी नहीं)
9.29 लाख - 14.46 लाख रुपये
Mahindra XUV 3XO मैनुअल: 20.6 kmpl
AMT: 21.2 kmpl
9.36 लाख - 14.08 लाख रुपये
Hyundai Venue मैनुअल: 20.99 kmpl
ऑटोमैटिक: 17.9 kmpl
9.95 लाख - 15.65 लाख रुपये
Kia Syros मैनुअल: 20.75 kmpl
ऑटोमैटिक: 17.65 kmpl
10 लाख - 15.82 लाख रुपये

Kia Syros

Kia Syros इस लिस्ट में 5वें नंबर पर है जिसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 116hp की पावर औऱ 250nm का टॉर्क जनरेट करता है। Syros में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ इसका ARAI माइलेज 20.75kmpl और 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक के साथ 17.65kmpl है। Kia Syros डीजल की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपए से 15.82 लाख रुपए के बीच है।

Kia Syros को BNCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है और सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 16-फीचर्स तक का लेवल-2 ADAS, रियर पार्किंग सेंसर, TPMS और रियर-डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इसके केबिन के अंदर 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

kia syros

Hyundai Venue डीजल का माइलेज

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज Hyundai Venue में 1.5 लीटर का डीजल इंजन आता है जो 116hp की पावर जनरेट करता है। वहीं, सेकंड-जेन के तौर पर Venue डीजल में पहली बार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। डीजल मैनुअल का ARAI माइलेज 20.99kmpl है तो वहीं डीजल ऑटोमैटिक का ARAI माइले 17.9kmpl है। Hyundai Venue Diesel की एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख से 15.65 लाख के बीच है।

Hyundai Venue Diesel में 6 एयरबैग, ESC, ABS, TPMS और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें ट्रिम्स के मुताबिक डुअल 12.3 इंच कर्व्ड डिस्प्ले या 10.25 इंच की टचस्क्रीन, वायरेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

kia sonet

Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO एक 5-सीटर गाड़ी है जिसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है जो 117hp की पावर और 300nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। XUV 3XO मैनुअल का ARAI माइलेज 20.6kmpl तो वहीं AMT का माइलेज 21.2kmpl है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 9.36 लाख रुपए से 14.08 लाख रुपए तक है।

Mahindra XUV 3XO के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग मिलते हैं और इसे Global NCAP और Bharat NCAP दोनों में ही 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस गाड़ी में ABS, EBD, ESC/ESP ट्रैक्शन कंट्रोल दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, TPMS और पीछे की तरफ एसी वेंट मिलते हैं।

Mahindra XUV 3XO

Kia Sonet इंजन फीचर्स और माइलेज

Kia Sonet में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है जो 116hp की पावर देता है। Kia ने वर्तमान डीजल मैनुअल के लिए अभी ARAI आंकड़ा जारी नहीं किया है लेकिन यह बंद हो चुके डीजल iMT के 22.3kmpl के आस-पास होना चाहिए। Sonet ऑटोमैटिक का ARAI माइलेज 18.6kmpl तो वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.29 लाख रुप से 14.46 लाख रुपए तक है।

Kia Sonet की पूरी रेंज में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इसमें EBD के साथ ABS, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और ब्रेक असिस्ट सिस्टम शामिल हैं। बाकी सेफ्टी फीचर्स में 360-डिग्री कैमरा, आगे और पीछे दोनों तरफ पार्किंग सेंसर, TPMS और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं।

kia sonet

TATA Nexon

सबसे ज्यादा माइलेज SUV वाली इस लिस्ट में TATA Nexon पहले नंबर पर जिसमें 1.5 लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन मिता है जो 115hp की पावर और 260nm का टॉर्क जनरेट करता है। TATA Nexon में 6-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबक्स के विकल्प मिलते हैं। Nexon डील ऑटोमैटिक का माइलेज 24.08kmpl और मैनुअल का ARAI माइलेज 23.23kmpl है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.27 लाख से 14.22 लाख के बीच है।

TATA Nexon को GNCAP और BNCAP दोनों में ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और इसके सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग और कंट्रोल के लिए इसमें EBD के साथ ABS, ESC और TPMS भी शामिल है। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

tata nexon diesel

यह भी पढ़ें- 21.3km का माइलेज, Alexa 6 एयरबैग और कीमत 15 लाख से कम; धनतेरस पर खरीदने के लिए बेस्ट है ये गाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।