विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

21.3km का माइलेज, Alexa 6 एयरबैग और कीमत 15 लाख से कम; धनतेरस पर खरीदने के लिए बेस्ट है ये गाड़ी

Published: Wed, 04 Nov 2026 05:36 PM (IST)

Kia Carens: अगर आप इस धनतेरस 15 लाख से कम में एक MPV लेने का प्लान बना रहे हैं जो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका बजट 15 लाख रुपए के अंदर है तो Kia Carens आपकी फैमिली के लिए एक बेहतरीन 6 या 7-सीटर MPV साबित हो सकती है। इस बजट में यह कार न सिर्फ प्रीमियम लुक देती है बल्कि इसका इंटीरियर भी कंफर्टेबल और वेंटिलेटेड है। इसके अलावा, इसमें सफर के दौरान हर पैसेंजर के लिए आरामदायक सीटें और एसी वेंट्स जैसे सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं कि ये कैसे आपके लिए वैल्यू फॉर मनी कार साबित हो सकती है।

Kia Carens इंजन ऑप्शन

Kia Carens में चार इंजन ऑप्शन मिलते हैं:

  • पहला है 1.5 लीटर स्मार्टस्ट्रीम नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जो 113bhp की पावर और 144nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ट्रांसमिसन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
  • दूसरा है 1.5 लीटर स्मार्टस्ट्रीम टी-जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन जो 158-160PS की पावर और 253nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड iMT या 7-सीटर DCT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
  • 1.5 लीटर CDRI VGT डीजल इंजन जो 114-116bhp की पावर और 250nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए गए हैं।
  • इसके बाद, अगला है 1.5 लीटर पेट्रोल-CNG इंजन जो लभग 95bhp की पावर और 123-144nm का टॉरक जनरेट करता है। इसमें ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
इंजन विकल्प (Engine) ट्रांसमिशन (Transmission) ARAI माइलेज (Mileage)
1.5L Diesel Manual (MT) 21.3 km/l
1.5L Diesel Automatic (AT) 18.4 km/l
1.5L Petrol (Naturally Aspirated) Manual (MT) 16.2 km/l
1.5L Turbo Petrol iMT 17.9 km/l
1.5L Turbo Petrol DCT 17.7 km/l

Kia Carens सेफ्टी फीचर्स

गाड़ी में मिलने वाले स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैजेनमेंट, ब्रेक असिस्ट सिस्टम, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल और चारों व्हील्स में पहियों में डिस्क ब्रेक शामिल हैं। बाकी सेफ्टी फीचर्स में TPMS, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और 3-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग दी गई है।

इंफोटेनमेंट और ऑडियो सिस्टम

Kia Carens में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8.0 इंच से 10.25 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा, साउंड के लिए Bose का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है जो वेरिएंट के हिसाब से उपलब्ध है। इसमें आगे की वेंटिलेटेड सीट्स, सेकंड और थर्ड-रो के लिए रूफ-फ्लश्ड डिफ्यूज्ड एसी वेंट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन और Alexa इंटीग्रेशन के साथ Kia Connect और कई सारे USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं।

कितनी है कीमत?

Variant Engine / Fuel Transmission Ex-Showroom Price (Approx.)
Premium (O) 7-Str (Petrol) 1.5L Petrol Manual (6MT) Rs. 11,11,900 – Rs. 11,12,000
Premium (O) 7-Str (CNG) 1.5L Petrol-CNG Manual (6MT) Rs. 12,11,000
Premium (O) 7-Str (Diesel) 1.5L Diesel Manual (6MT) Rs. 12,97,900 – Rs. 12,98,000
Luxury Plus / Higher Trims Petrol / Diesel / DCT / AT Manual / DCT / Automatic Up to Rs. 17.44 – Rs. 19.69 Lakh (depending on spec)

यह भी पढ़ें- 517km रेंज, ABS और 1240 लीटर बूट स्पेस वाली ये MPV हुई 4 लाख रुपए सस्ती, 30 मिनट में 70% होती है चार्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।