विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत की 5 सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट वाली कारें, माइलेज 34 किमी और कीमत 10 लाख से कम

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:00 AM (IST)

भारत में ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कारों में Maruti Suzuki Celerio, Wagon R, Alto K10, Dzire और Swift शामिल हैं।

भारत की टॉप 5 सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें

भारत की टॉप 5 सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप खम खर्च में ज्यादा दूरी तय करने वाली कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं यह खबर आपके लिए ही है। हम यहां पर आपको ऐसी 5 कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे सबसे ज्यादा माइलेज मिलता है। हम यहां पर आपको इन कारों के इंजन, कंपनी के दावे के अनुसार माइलेज, शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत और उनकी खासियत के बारे में विस्तार में बता रहे हैं।

भारत की 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें

कार का नाम

माइलेज

शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम)

Maruti Suzuki Celerio CNG

34.43 km/kg

₹5.98 लाख

Maruti Suzuki Wagon R CNG

34.05 km/kg

₹6.44 लाख

Maruti Suzuki Alto K10 CNG

33.85 km/kg

₹5.28 लाख

Maruti Suzuki Dzire S-CNG

33.73 km/kg

₹9.00 लाख

Maruti Suzuki Swift S-CNG

32.85 km/kg

₹8.35 लाख

1. Maruti Suzuki Celerio CNG

मारुति सुज़ुकी सेलेरियो CNG सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। यह उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है, जो रोजाना ऑफिस आने-जाने और शहर में ड्राइविंग के लिए किफायती कार की तलाश में है। इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 69hp की पावर और 91Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसका सीएनजी पावरट्रेन एक किलो CNG में 34.43 km तक का माइलेज देता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.97 लाख रुपये है। इसका कॉम्पैक्ट साइज और कम फ्यूल खर्च इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी बेहतर ऑप्शन बना देता है।

2. Maruti Suzuki Wagon R

मारुति सुज़ुकी Wagon R CNG अपनी लंभी बॉडी, बेहतर केबिन स्पेस और किफायती रनिंग कॉस्ट के लिए जानी जाती है। परिवार के इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका सीएनजी पावरट्रेन 55.92 bhp की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। यह एक किलो सीएनजी में 34.05 km तक का माइलेज देती है। Maruti Suzuki Wagon R CNG की शुरुआती कीमत 5.93 लाख रुपये है। इसकी ऊंची रूफलाइन और व्यावहारिक केबिन की वजह से पैसेंजर्स के बैठने और सामान रखने के लिए काफी जगह मिलती है। शानदार माइलेज के साथ बेहतर केबिन स्पेस चाहने वाले ग्राहकों के लिए Wagon R CNG एक बेहतरीन ऑप्शन है।

3. Maruti Suzuki Alto K10

मारुति सुज़ुकी Alto K10 CNG उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो कम बजट में कार खरीदना चाहते हैं। इसका छोटा आकार शहर की ट्रैफिक और तंग पार्किंग वाली जगहों पर ड्राइविंग को आसान बनाता है। इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 55.92 bhp की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। यह एक किलो सीएनजी में 33.85 km तक का माइलेज देती है। Maruti Suzuki Alto K10 CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.81 लाख रुपये है। कम शुरुआती कीमत और शानदार माइलेज के कारण यह पहली कार खरीदने वालों के लिए किफायती ऑप्शन हो सकती है। अगर आपका बजट सीमित है और आप फ्यूल पर होने वाले खर्च को कम रखना चाहते हैं, तो Alto K10 CNG को खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इन CNG SUV में मिलती है 26 किमी तक की माइलेज, कीमत ₹10 लाख से कम, जानिए फैमिली के लिए कौन-सी है बेस्ट

4. Maruti Suzuki Dzire

अगर आप हैचबैक के बजाय सेडान खरीदना चाहते हैं, तो Maruti Suzuki Dzire S-CNG एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसमें बेहतर बूट स्पेस और परिवार के साथ लंबी यात्रा के लिए शानदार केबिन मिलता है। इसमें 1.2-लीटर Z-Series पेट्रोल इंजन है। इसका सीएनजी इंजन 68.79 bhp की पावर और 101.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। यह एक किलो सीएनजी में 33.73 km तक का माइलेज देती है। Maruti Suzuki Dzire S-CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.18 लाख रुपये है।

5. Maruti Suzuki Swift

मारुति सुज़ुकी Swift S-CNG उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो अच्छी माइलेज के साथ स्पोर्टी डिजाइन और ड्राइविंग का एक्सपीरिएंस चाहते हैं। इसका कॉम्पैक्ट आकार इसे शहर और हाईवे, दोनों जगह इस्तेमाल के लिए बेस्ट बनाता है। इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z-Series पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 80 bhp की पावर और 101.8 Nm तक का पावर जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। यह एक किलो CNG में 32.85 km तक का माइलेज देती है। Maruti Suzuki Swift S-CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.57 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- 6.30 लाख रुपये में 36 किमी का माइलेज, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और सनरूफ, ये है सबसे बेस्ट Sedan Car