विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6.30 लाख रुपये में 36 किमी का माइलेज, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और सनरूफ, ये है सबसे बेस्ट Sedan Car

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:09 PM (IST)

सितंबर 2026 में 35,119 सेडान यूनिट्स की बिक्री के साथ Maruti Suzuki Dzire भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी हुई है।

Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में अभी भी सेडान कारों की मांग बनी हुई है। इस बात का पता इससे ही लग जाता है कि सितंबर 2026 में सेडान कारों की कुल 35,119 यूनिट की बिक्री हुई है। इसमें से सबसे ज्यादा बिक्री Maruti Suzuki Dzire की हुई है। वहीं, दूसरे स्थान पर Hyundai Aura रही। Maruti Suzuki Dzire की सबसे ज्यादा बिक्री की वजह इसमें मिलने वाले फीचर्स और सुविधाएं है। आइए विस्तार में जानते हैं कि आज भी Maruti Suzuki Dzire आज भी लोगों की पहली पसंद क्यों बनी हुई है?

Maruti Suzuki Dzire का इंजन

मारुति सुजुकी डिजायर में 1.2-लीटर Z-Series (Z12E) नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82.93 Ps की पावर और 112.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CNG मोड में इसकी पावर लगभग 70 PS और टॉर्क 102 Nm है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्मीट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है।

36 किमी तक के माइलेज का दावा

Maruti Suzuki Dzire की सबसे बड़ी खूबियों में से एक इसका माइलेज है। कंपनी के अनुसार, इसके पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट का माइलेज 25.15 km/l (MT) और ऑटोमैटिक वेरिएंट का माइलेज 26.13 km/l (AMT) तक है। वहीं, इसके S-CNG मैनुअल वेरिएंट का माइलेज 35.63 km/kg (MT) तक और ऑटोमैटिक वेरिएंट का माइलेज 36.47 km/kg (AMT) दावा किया गया है।

फ्यूल टाइप

ट्रांसमिशन

दावा किया गया माइलेज

पेट्रोल

मैनुअल (MT)

25.15 km/l

पेट्रोल

ऑटोमैटिक (AMT)

26.13 km/l

CNG

मैनुअल (MT)

35.63 km/kg

CNG

ऑटोमैटिक (AMT)

36.47 km/kg

Maruti Suzuki Dzire की कीमत

Maruti Suzuki Dzire को भारतीय बाजार में LXi, VXi, ZXi और ZXi+ जैसे वेरिएंट में पेश किया जाता है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 6.26 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 9.31 लाख रुपये तक जाती है।

वेरिएंट

फ्यूल / ट्रांसमिशन

एक्स-शोरूम कीमत

LXi

पेट्रोल / मैनुअल (MT)

₹6.31 लाख

VXi

पेट्रोल / मैनुअल (MT)

₹7.79 लाख (लगभग)

VXi AMT

पेट्रोल / ऑटोमैटिक (AMT)

₹8.29 लाख (लगभग)

VXi CNG

CNG / मैनुअल (MT)

₹8.79 लाख (लगभग)

ZXi

पेट्रोल / मैनुअल (MT)

₹8.89 लाख (लगभग)

VXi CNG AMT

CNG / ऑटोमैटिक (AMT)

₹9.19 लाख (लगभग)

ZXi AMT

पेट्रोल / ऑटोमैटिक (AMT)

₹9.39 लाख (लगभग)

ZXi Plus

पेट्रोल / मैनुअल (MT)

₹9.65 लाख (लगभग)

ZXi CNG

CNG / मैनुअल (MT)

₹9.89 लाख (लगभग)

ZXi Plus AMT

पेट्रोल / ऑटोमैटिक (AMT)

₹10.15 लाख (लगभग)

ZXi CNG AMT

CNG / ऑटोमैटिक (AMT)

₹9.54 लाख / ₹10.30 लाख

मिलती है 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

फैमिली कार खरीदते समय सेफ्टी फीचर्स काफी जरूरी है। इस मामले में Maruti Suzuki Dzire की नई जनरेशन खास है। इसे Bharat NCAP और Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

कार में छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके चुनिंदा वेरिएंट में रियर पार्किंग कैमरा और 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है।

टॉप वेरिएंट में मिलता है सनरूफ

कम कीमत वाली सेडान में सनरूफ का फीचर ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। Maruti Suzuki Dzire के टॉप वेरिएंट ZXi+ में इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया गया है। इसके अलावा, वेरिएंट के अनुसार कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कार के केबिन में आरामदायक सीटें और उपयोगी स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इसके अलावा, 382 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो परिवार के साथ यात्रा करते समय सामान रखने के लिए उपयोगी है।

यह भी पढ़ें- इन CNG SUV में मिलती है 26 किमी तक की माइलेज, कीमत ₹10 लाख से कम, जानिए फैमिली के लिए कौन-सी है बेस्ट