विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन CNG SUV में मिलती है 26 किमी तक की माइलेज, कीमत ₹10 लाख से कम, जानिए फैमिली के लिए कौन-सी है बेस्ट

Published: Mon, 19 Oct 2026 02:38 PM (IST)

Mahindra XUV 3XO ZNG, Maruti Brezza S-CNG और Tata Nexon iCNG तीनों अलग-अलग खूबियों के साथ आती हैं।

Mahindra XUV 3XO ZNG vs Maruti Brezza S-CNG vs Tata Nexon iCNG

Mahindra XUV 3XO ZNG vs Maruti Brezza S-CNG vs Tata Nexon iCNG

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में पिछले कुछ सालों में CNG SUV की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। इसे देखते हुए कार निर्माता कंपनियां भारत में CNG पावरट्रेन पेश कर रही है। इसी को देखते हुए महिंद्रा ने अपनी पहली CNG SUV Mahindra XUV 3XO ZNG को लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Brezza S-CNG और Tata Nexon iCNG से देखने के लिए मिलेगा। हम यहां पर आपको इन तीनों के CNG तकनीक, इंजन की क्षमता, माइलेज, बूट स्पेस और कीमत के बारे में विस्तार में बता रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि इनमें से कौन-सी आपके लिए बेस्ट हो सकती है?

इंजन और परफॉर्मेंस

  1. Mahindra XUV 3XO ZNG में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल MPFI इंजन दिया गया है, जो 114.5 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  2. Maruti Brezza S-CNG में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो 88 PS की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है।
  3. Tata Nexon iCNG में 1.2-लीटर टर्बो इंजन है, जो 100 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

SUV

इंजन

पावर

टॉर्क

Mahindra XUV 3XO ZNG

1.2-लीटर टर्बो MPFI

114.5 PS

200 Nm

Maruti Brezza S-CNG

1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड

88 PS

121.5 Nm

Tata Nexon iCNG

1.2-लीटर टर्बो

100 PS

170 Nm

किसमें मिलेगा ज्यादा माइलेज?

Maruti Brezza S-CNG का माइलेज 26.90 km/kg है। Mahindra XUV 3XO ZNG 24.70 km/kg के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि Tata Nexon iCNG का माइलेज 24 km/kg बताया गया है। इस तरह Brezza S-CNG, XUV 3XO ZNG से 2.20 km/kg और Nexon iCNG से 2.90 km/kg ज्यादा माइलेज देती है। हालांकि, वास्तविक माइलेज ड्राइविंग परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकता है।

CNG SUV

माइलेज

Maruti Brezza S-CNG

26.90 km/kg

Mahindra XUV 3XO ZNG

24.70 km/kg

Tata Nexon iCNG

24 km/kg

बूट स्पेस किसका सबसे ज्यादा?

CNG कारों में सिलेंडर के कारण बूट स्पेस काफी कम मिलता है। इसलिए सामान रखने की जगह काफी कम हो जाती है। Mahindra XUV 3XO ZNG और Tata Nexon iCNG में 30+30 लीटर का ट्विन-सिलेंडर सेटअप दिया गया है। दूसरी ओर, Maruti Brezza S-CNG में सिंगल अंडरबॉडी CNG टैंक मिलता है।

CNG SUV

बूट स्पेस

Maruti Brezza S-CNG

328 लीटर

Tata Nexon iCNG

321 लीटर

Mahindra XUV 3XO ZNG

270 लीटर

Maruti Brezza S-CNG में स्पेयर व्हील नहीं मिलता। इसकी जगह टायर रिपेयर किट दी गई है, जिससे बूट स्पेस बेहतर रखने में मदद मिलती है। इसका 328 लीटर का बूट स्पेस इन तीनों में सबसे ज्यादा है। Tata Nexon iCNG में 321 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि Mahindra XUV 3XO ZNG में 270 लीटर की जगह उपलब्ध है। XUV 3XO ZNG और Nexon iCNG दोनों में अंडरबॉडी-माउंटेड स्पेयर व्हील दिया गया है।

कीमत में कौन-सी किफायती?

किसकी कीमत है सबसे कम?

Tata Nexon iCNG कीमत बाकी दोनों के मुकाबले काफी कम है। इसके बेस वेरिएंट Smart की कीमत 8.30 लाख रुपये है। Maruti Brezza S-CNG के LXi बेस वेरिएंट की कीमत 9.35 लाख रुपये है, जबकि Mahindra XUV 3XO ZNG के MX Edge वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है।

SUV

बेस वेरिएंट

कीमत

Tata Nexon iCNG

Smart

₹8.30 लाख

Maruti Brezza S-CNG

LXi

₹9.35 लाख

Mahindra XUV 3XO ZNG

MX Edge

₹9.99 लाख

मिड वेरिएंट की कीमत

मिड वेरिएंट में भी Tata Nexon iCNG की कीमत कम है। इसका Pure+ वेरिएंट 10 लाख रुपये और Pure+ PS वेरिएंट 10.62 लाख रुपये में ऑफर किया जाता है। Mahindra XUV 3XO ZNG AX5 की कीमत 11.19 लाख रुपये है, जबकि Maruti Brezza S-CNG ZXi की कीमत 11.50 लाख रुपये है।

SUV

वेरिएंट

कीमत

Tata Nexon iCNG

Pure+

₹10.00 लाख

Tata Nexon iCNG

Pure+ PS

₹10.62 लाख

Mahindra XUV 3XO ZNG

AX5

₹11.19 लाख

Maruti Brezza S-CNG

ZXi

₹11.50 लाख

टॉप वेरिएंट की कीमत

Mahindra XUV 3XO ZNG REVX A टॉप वेरिएंट की कीमत 12.27 लाख रुपये है। वहीं, Tata Nexon iCNG Fearless+ PS की कीमत 13.42 लाख रुपये है। वहीं।

CNG SUV

टॉप वेरिएंट

कीमत

Mahindra XUV 3XO ZNG

REVX A

₹12.27 लाख

Tata Nexon iCNG

Fearless+ PS

₹13.42 लाख

Maruti Brezza S-CNG

टॉप वेरिएंट

₹13.61 लाख

किसे खरीदना बेहतर?

  1. Mahindra XUV 3XO ZNG: अगर आप CNG SUV में ज्यादा पावर और टॉर्क चाहते हैं, तो यह ऑप्शन आपके बेहतर हो सकता है। इसकी 114.5 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क तीनों में सबसे ज्यादा है।
  2. Maruti Brezza S-CNG: अगर आपके लिए माइलेज और बूट स्पेस सबसे ज्यादा जरूरी हैं, तो Brezza S-CNG पर विचार किया जा सकता है। यह 26.90 km/kg के माइलेज और 328 लीटर के बूट स्पेस के साथ आती है।
  3. Tata Nexon iCNG: अगर आपका बजट सीमित है और आप कम शुरुआती कीमत वाली CNG SUV तलाश रहे हैं, तो Nexon iCNG आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसका बेस वेरिएंट 8.30 लाख रुपये से शुरू होता है।

Mahindra XUV 3XO ZNG, Maruti Brezza S-CNG और Tata Nexon iCNG के बीच मुकाबला कीमत, परफॉर्मेंस, माइलेज और बूट स्पेस के आधार पर दिलचस्प है। XUV 3XO ZNG पावर के मामले में आगे है, Brezza S-CNG माइलेज और बूट स्पेस में बेहतर है, जबकि Nexon iCNG शुरुआती कीमत के लिहाज से सबसे किफायती है।

यह भी पढ़ें- दशहरा पर Maruti Victoris पर ₹1.65 लाख तक की छूट, Swift, Wagon R और Alto K10 पर भी मिल रहे हैं डिस्काउंट