विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरा पर Maruti Victoris पर ₹1.65 लाख तक की छूट, Swift, Wagon R और Alto K10 पर भी मिल रहे हैं डिस्काउंट

Published: Sun, 18 Oct 2026 01:35 PM (IST)

Maruti Suzuki अक्टूबर 2026 में Victoris, Swift, Wagon R, Alto K10, Celerio, S-Presso और Eeco पर डिस्काउंट दे रही है।

दशहरा पर Maruti की कारों पर मिल रहा सबसे ज्यादा छूट

दशहरा पर Maruti की कारों पर मिल रहा सबसे ज्यादा छूट

HighLights

  1. मारुति सुजुकी अक्टूबर 2026 में दे रही आकर्षक डिस्काउंट।

  2. Victoris पर सर्वाधिक ₹1.65 लाख तक की छूट उपलब्ध।

  3. Swift, Wagon R, Alto K10 पर भी शानदार ऑफर्स।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki ने अक्टूबर 2026 में अपनी कई कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस महीने कंपनी की Maruti Victoris, Swift, Wagon R, Alto K10, Celerio, S-Presso और Eeco पर ग्राहकों को अलग-अलग तरह के बेनिफिट मिल रहे हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी अपग्रेड बोनस और अतिरिक्त छूट शामिल हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?

कार का मॉडल

कुल डिस्काउंट

Maruti Victoris Strong Hybrid

₹1.65 लाख तक

Maruti Swift Blitz Edition

₹71,000 तक

Maruti Celerio

₹67,500 तक

Maruti Wagon R Waltz Edition

₹67,000 तक

Maruti Alto K10

₹57,500 तक

Maruti S-Presso

₹37,500 तक

Maruti Eeco

₹37,500 तक

Maruti Victoris पर डिस्काउंट

  • Maruti Victoris सबसे ज्यादा छूट दी जा रही है। इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर अधिकतम 1.65 लाख रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं। इस ऑफर में 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस और अधिकतम 95,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इन सभी लाभों को जोड़ने पर कुल छूट 1.65 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। अगर ग्राहक पुरानी कार को एक्सचेंज करने के बजाय स्क्रैपेज विकल्प चुनते हैं, तो 45,000 रुपय् तक का स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है। 
  • Victoris के पेट्रोल वेरिएंट पर अधिकतम 1.10 लाख रुपये तक की तक की छूट मिल रही है। इसके CNG वेरिएंट पर 95,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है।
  • Maruti Victoris की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये के बीच है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Sierra और Honda Elevate जैसी एसयूवी से होता है।

Maruti Swift पर छूट

  • Maruti Swift पर अक्टूबर 2026 में 71,000 रुपये तक की छूट मिल रही हैं। हालांकि, यह अधिकतम छूट Swift Blitz Edition के पेट्रोल वेरिएंट पर उपलब्ध है, जिसमें डिस्काउंट के साथ एक्सेसरी किट का लाभ भी शामिल है। 
  • Swift के अन्य पेट्रोल वेरिएंट पर अधिकतम 40,000 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है।
  • Swift के CNG वेरिएंट पर अधिकतम 30,000 रुपये तक के बेनिफिट उपलब्ध हैं। इसमें 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की छूट मिल रही है।
  • Maruti Swift की कीमत 5.84 लाख रुपये से 8.74 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला Hyundai Grand i10 Nios और Tata Tiago जैसी कारों से होता है।

Maruti Celerio पर डिस्काउंट

  • Maruti Celerio पर अक्टूबर 2026 में 67,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह बेनिफिट इसके पेट्रोल वेरिएंट पर उपलब्ध है। इसमें 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है। कुल मिलाकर 67,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Celerio के CNG वेरिएंट पर अधिकतम 47,500 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है।
  • Maruti Celerio की कीमत 4.70 लाख रुपये से 6.75 लाख रुपये के बीच है। इस कार का मुकाबला Tata Tiago और Renault Kwid से होता है।

Maruti Wagon R पर बेनिफिट

  • Maruti Wagon R पर इस महीने 67,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा हैं। यह ऑफर Wagon R Waltz Edition के पेट्रोल वेरिएंट पर मिल रहा है। इसमें 38,000 रुपये की फ्री एक्सेसरी किट और 1,900 रुपये का अतिरिक्त ऑफर शामिल है। एक्सेसरी किट का मूल्य कुल बेनिफिट में शामिल है, इसलिए इसे सीधे कैश डिस्काउंट नहीं माना जाना चाहिए।
  • Wagon R के अन्य पेट्रोल वेरिएंट पर अधिकतम 57,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है। 
  • Wagon R के CNG वेरिएंट पर 52,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है।
  • Maruti Wagon R की कीमत 4.99 लाख रुपये से 7.24 लाख रुपये के बीच है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Tata Tiago और Citroen C3 से होता है।

Maruti Alto K10 पर छूट

  • Maruti Alto K10 पर अक्टूबर 2026 में 57,500 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। यह अधिकतम ऑफर इसके LXi पेट्रोल वेरिएंट पर उपलब्ध है। इसमें 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है। इन तीनों लाभों को मिलाकर कुल छूट 57,500 रुपये तक पहुंचती है।
  • Alto K10 के अन्य पेट्रोल वेरिएंट पर 47,500 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। वहीं, CNG वेरिएंट पर अधिकतम 37,500 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। इसके अलावा, 10,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस एक्सचेंज बोनस के विकल्प के रूप में दिया जा रहा है।
  • Maruti Alto K10 की कीमत 3.70 लाख रुपये से 5.45 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला Renault Kwid से होता है।

Maruti S-Presso पर डिस्काउंट

  • Maruti S-Presso के पेट्रोल वेरिएंट पर अक्टूबर 2026 में 37,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा हैं। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है। इस तरह कुल 37,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है। 
  • S-Presso के CNG वेरिएंट पर अधिकतम 27,500 रुपये तक के बेनिफिट उपलब्ध हैं। इसमें 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है।
  • Maruti S-Presso की कीमत 3.50 लाख रुपये से 5.27 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला Renault Kwid और Alto K10 से होता है।

Maruti Eeco पर बेनिफिट

  • Maruti Eeco के पेट्रोल वेरिएंट पर इस महीने 37,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है। इस तरह कुल बेनिफिट 37,500 रुपये तक पहुंच जाता है।
  • Eeco के CNG वेरिएंट पर अधिकतम 32,500 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट समान है। 
  • Maruti Eeco की कीमत 5.28 लाख रुपये से 6.46 लाख रुपये के बीच है।

डिस्क्लेमर- ये अक्टूबर 2026 के अधिकतम बेनिफिट हैं। वास्तविक छूट मॉडल, वेरिएंट, डीलरशिप और ऑफर की शर्तों के अनुसार अलग हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki की कारों पर बंपर डिस्टकाउंट, फेस्टिव सीजन में ₹85,000 तक की मिल रही छूट